हरमाड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही हरमाड़ा थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। हरमाड़ा थाना अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि गिरोह के शातिर बदमाश दिन में रेकी करने के बाद रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आसपास के श्मशान घाट में जाकर सो जाते थे ताकि पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिल सके। आरोपी इतने शातिर थे कि वह चोरी की बाइक के पार्ट्स निकालकर अलग-अलग दुकानों पर बेच दिया करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विकास चौधरी और अक्षय पारीक को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में चोंमू हरमाड़ा विश्वकर्मा सहित आसपास के थाना इलाकों में दर्जनों चोरी की वारदात करना कबूल किया है फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है पुलिस की पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

- आज 09 मई है आज श्रीमान शुभेन्दु अधिकारी जी क़ो बंगाल का सी एम बनाया जा रहा है बंगाल के बीजेपी हाई कमान द्वारा पर्यवेक्षक गृहमंत्री शाह जी ने उनके नाम की घोषणा कर दी है आज ममता बानो बंगाल की ex cm बन गयी है1
- आरजीएचएस समस्याओं पर उच्च स्तरीय वार्ता, दो दिन में समाधान का आश्वासन जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष Gajendra Singh Rathore के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा) Gayatri Rathore से मुलाकात कर आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को आ रही चिकित्सा संबंधी दिक्कतों से अवगत कराया और योजना के तहत सेवाओं को जल्द से जल्द सुचारू करने की मांग रखी। इस पर प्रमुख शासन सचिव ने आश्वस्त किया कि आगामी दो दिनों में समस्याओं का निराकरण कर आरजीएचएस की चिकित्सा सेवाएं पूर्व की भांति नियमित रूप से शुरू कर दी जाएंगी। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश नारायण शर्मा, नरपत सिंह, प्रहलाद अग्रवाल, अजयवीर सिंह एवं शशि शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। महासंघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों को शीघ्र राहत मिलेगी तथा चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से बहाल होंगी।1
- राजस्थान में SI भर्ती-2021 को लेकर 750 से अधिक प्रशिक्षु SI जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं। ये निर्दोष अभ्यर्थी दोषियों से अलग न्याय, एसएलपी और वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।1
- राजस्थान के भैराणा धाम को लेकर संत समाज का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। यह विवाद धर्म बनाम विकास के मुद्दे पर केंद्रित है, जिससे भजनलाल सरकार पर दबाव बढ़ रहा है।1
- जयपुर के बासखो में श्री रामायण प्रचारक मंडल काशी के 20 कलाकारों द्वारा 9 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य भगवान श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और लुप्त होती हिंदू मंच कलाओं को जीवित रखना है। राम जन्मोत्सव पर पूरा पंडाल 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा, जहां भक्तों ने 'हर बेटी सीता, हर बच्चा राम' की कामना की।4
- जयपुर जिले के मनोहरपुर। संपूर्ण जनशक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट राजस्थान की ओर से शनिवार को राम मैरिज गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026-27 आयोजित किया गया। ट्रस्ट के सचिव संपूर्णानंद शर्मा के अनुसार, समारोह में मनोहरपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि कक्षा 10,12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मान मिलेगा1
- *डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन* *डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन* निवारू रोड स्थित डॉलफिन इंटरनेशनल स्कूल में आज मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य, रंगारंग एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन प्रेम, सम्मान और खुशियों के माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, नृत्य, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक कार्यक्रमों ने सभी माताओं का दिल जीत लिया और कई अभिभावक भावुक हो उठे। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियाँ एवं गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। म्यूजिकल गेम्स, डांस एक्टिविटी, फन एक्टिविटीज एवं सरप्राइज मोमेंट्स ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विजेता माताओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम के लिए विशेष ड्रेस कोड “पिंक एवं रेड” रखा गया था, जिससे पूरा परिसर आकर्षक एवं उत्सवमय दिखाई दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न मंचीय प्रस्तुतियों एवं एक्टिविटीज ने सभी का मन मोह लिया। और अंत में विद्यालय निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि “माँ केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि बच्चे के जीवन की पहली गुरु, सबसे बड़ी प्रेरणा और उसकी सफलता की मजबूत नींव होती है।” उन्होंने सभी माताओं के प्रेम, त्याग एवं समर्पण को नमन करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरा आयोजन प्रेम, अपनत्व एवं सम्मान की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- यह विश्लेषण भाजपा के उदय और कांग्रेस के पतन के कारणों पर प्रकाश डालता है, जिसमें अटलजी, मोदी, शाह और योगी जैसे नेताओं व आरएसएस के योगदान को श्रेय दिया गया है। विपक्ष की हताशापूर्ण राजनीति और राहुल गांधी के कमजोर नेतृत्व को कांग्रेस की लगातार हार का मुख्य कारण बताया गया है। लेख भाजपा को भारतीय राजनीति में एकमात्र प्रभावी और मजबूत दल के रूप में प्रस्तुत करता है।1
- जयपुर के खोले के हनुमान जी महाराज मंदिर से योगेश कुमार गुप्ता ने सीधी रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़ और भक्तिमय माहौल को बखूबी दिखाया गया।1