logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एचपीएससी अभ्यर्थियों का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी है। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। हुड्डा ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से उनका आमरण अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

8 hrs ago
user_देश खबरनामा
देश खबरनामा
पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
8 hrs ago

एचपीएससी अभ्यर्थियों का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी है। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। हुड्डा ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से उनका आमरण अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज देशभर में 1975 में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर शिमला में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर पड़े प्रभाव से अवगत कराना था। कार्यक्रमों की श्रृंखला में, मॉल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के सामने आपातकाल पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। इस प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए असर, प्रेस सेंसरशिप, लोगों के संघर्ष तथा ऐतिहासिक दस्तावेजों एवं चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इसके उपरांत कालीबाड़ी हॉल, शिमला में एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज ने की। इस कार्यक्रम में वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन सरकार ने पूरे देश पर आपातकाल थोप दिया, जिसके परिणामस्वरूप लाखों लोगों, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल दिया गया तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पूरी तरह से दबाया गया। डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि आज हम सौभाग्यशाली हैं कि 19 महीनों के लंबे संघर्ष के बाद देश में पुनः लोकतंत्र की स्थापना हुई, जो उन लाखों देशभक्तों के त्याग, तपस्या और संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने जेलों में अमानवीय यातनाएं सहते हुए भी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प नहीं छोड़ा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराना समय की आवश्यकता है, क्योंकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा केवल कानूनों से नहीं बल्कि जागरूक नागरिकों से होती है। इसलिए आपातकाल की घटनाओं, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उनके बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
    1
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज देशभर में 1975 में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर शिमला में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर पड़े प्रभाव से अवगत कराना था।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में, मॉल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के सामने आपातकाल पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। इस प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए असर, प्रेस सेंसरशिप, लोगों के संघर्ष तथा ऐतिहासिक दस्तावेजों एवं चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इसके उपरांत कालीबाड़ी हॉल, शिमला में एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज ने की। इस कार्यक्रम में वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन सरकार ने पूरे देश पर आपातकाल थोप दिया, जिसके परिणामस्वरूप लाखों लोगों, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल दिया गया तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पूरी तरह से दबाया गया।

डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि आज हम सौभाग्यशाली हैं कि 19 महीनों के लंबे संघर्ष के बाद देश में पुनः लोकतंत्र की स्थापना हुई, जो उन लाखों देशभक्तों के त्याग, तपस्या और संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने जेलों में अमानवीय यातनाएं सहते हुए भी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प नहीं छोड़ा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराना समय की आवश्यकता है, क्योंकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा केवल कानूनों से नहीं बल्कि जागरूक नागरिकों से होती है। इसलिए आपातकाल की घटनाओं, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उनके बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    20 hrs ago
  • जगाधरी में 26 जून को आरोहण वेलफेयर सोसाइटी के उल्लास डे केयर सेंटर में द हरफनमौला क्लब के सहयोग से "उल्लास – ए डे विद हरफनमौला" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यमुना संदेश डिजिटल मीडिया के मुख्य संपादक सत्यम नागपाल भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। इस आयोजन में दिव्यांग बालिकाओं, महिलाओं एवं इंटर्न्स ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य उनका आत्मविश्वास बढ़ाना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि द हरफनमौला क्लब की संस्थापक श्रीमती ममता शर्मा थीं, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। दिव्यांग बालिकाओं, महिलाओं और इंटर्न्स ने गायन, नृत्य, कविता और अभिनय सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के ज़रिए अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर श्री संजय शर्मा, श्री मुकेश, श्रीमती मीना कम्बोज, श्रीमती अनुभा, श्रीमती कंचन मिश्रा, श्री अमित शर्मा, श्रीमती नेहा, सुश्री मेहक (आईजीएनएन), श्री संजीव ओबेरॉय, श्रीमती रजनी सोनी और पंजाब केसरी से श्रीमती रंजना वर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए संस्था के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। आरोहण वेलफेयर सोसाइटी की कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा ठकराल ने कुशल नेतृत्व और अपनी पूरी टीम के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय किया, जिससे यह अत्यंत सफल और यादगार बन गया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था की संस्थापक स्वर्गीय डॉ. ऋतु सोनी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. सोनी के उस सपने को याद किया जिसमें वे चाहती थीं कि दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं को प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिले, और आज का यह आयोजन उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. गौरलिन, अनीता और साधना ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों, इंटर्न्स और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने श्री अनिल सोनी (अध्यक्ष), श्रीमती उषा सोनी (कोषाध्यक्ष) और श्रीमती भारती कम्बोज (सचिव) सहित सभी बोर्ड सदस्यों के मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर समर्थन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। इन्हीं के प्रयासों से संस्था स्वर्गीय डॉ. ऋतु सोनी के सपनों को आगे बढ़ाते हुए दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य लगातार कर रही है। आरोहण वेलफेयर सोसाइटी ने भविष्य में भी दिव्यांग बालिकाओं, महिलाओं और इंटर्न्स के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए ऐसे ही प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
    4
    जगाधरी में 26 जून को आरोहण वेलफेयर सोसाइटी के उल्लास डे केयर सेंटर में द हरफनमौला क्लब के सहयोग से "उल्लास – ए डे विद हरफनमौला" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यमुना संदेश डिजिटल मीडिया के मुख्य संपादक सत्यम नागपाल भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। इस आयोजन में दिव्यांग बालिकाओं, महिलाओं एवं इंटर्न्स ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य उनका आत्मविश्वास बढ़ाना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि द हरफनमौला क्लब की संस्थापक श्रीमती ममता शर्मा थीं, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। दिव्यांग बालिकाओं, महिलाओं और इंटर्न्स ने गायन, नृत्य, कविता और अभिनय सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के ज़रिए अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर श्री संजय शर्मा, श्री मुकेश, श्रीमती मीना कम्बोज, श्रीमती अनुभा, श्रीमती कंचन मिश्रा, श्री अमित शर्मा, श्रीमती नेहा, सुश्री मेहक (आईजीएनएन), श्री संजीव ओबेरॉय, श्रीमती रजनी सोनी और पंजाब केसरी से श्रीमती रंजना वर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए संस्था के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। आरोहण वेलफेयर सोसाइटी की कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा ठकराल ने कुशल नेतृत्व और अपनी पूरी टीम के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय किया, जिससे यह अत्यंत सफल और यादगार बन गया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था की संस्थापक स्वर्गीय डॉ. ऋतु सोनी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. सोनी के उस सपने को याद किया जिसमें वे चाहती थीं कि दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं को प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिले, और आज का यह आयोजन उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. गौरलिन, अनीता और साधना ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों, इंटर्न्स और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने श्री अनिल सोनी (अध्यक्ष), श्रीमती उषा सोनी (कोषाध्यक्ष) और श्रीमती भारती कम्बोज (सचिव) सहित सभी बोर्ड सदस्यों के मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर समर्थन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। इन्हीं के प्रयासों से संस्था स्वर्गीय डॉ. ऋतु सोनी के सपनों को आगे बढ़ाते हुए दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य लगातार कर रही है। आरोहण वेलफेयर सोसाइटी ने भविष्य में भी दिव्यांग बालिकाओं, महिलाओं और इंटर्न्स के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए ऐसे ही प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
    user_SATYAM NAGAPL
    SATYAM NAGAPL
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान का समापन 26 जून को फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग निरोधक दिवस के अवसर पर हुआ। इस अभियान की शुरुआत 11 जून को सिरसा से की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज को नशे से मुक्ति का संदेश देना था। समापन कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी, डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने नशे के विरुद्ध एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने नशे के दुष्परिणामों और रोकथाम के तरीकों पर प्रकाश डाला।
    1
    हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान का समापन 26 जून को फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग निरोधक दिवस के अवसर पर हुआ। इस अभियान की शुरुआत 11 जून को सिरसा से की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज को नशे से मुक्ति का संदेश देना था। समापन कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी, डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने नशे के विरुद्ध एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने नशे के दुष्परिणामों और रोकथाम के तरीकों पर प्रकाश डाला।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • यमुनानगर में महिलाओं और युवतियों की स्वच्छता तथा स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए रोटरी क्लब ऑफ यमुनानगर ने शुक्रवार को नगर निगम को तीन आधुनिक मशीनें भेंट कीं। इनमें सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर (निस्तारण) मशीन और हैंड ड्रायर शामिल हैं। क्लब के प्रधान ईश आनंद, सचिव विभोर पाहुजा, संयुक्त सचिव विक्रम बाली और कोषाध्यक्ष आशीष लूथरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने महापौर आवास पर मेयर सुमन बहमनी को ये मशीनें सौंपी। इन मशीनों को शहर के सार्वजनिक शौचालयों में स्थापित किया जाएगा, जिससे महिलाओं को ज़रूरत पड़ने पर आसानी से सेनेटरी नैपकिन मिल सकेंगे और उपयोग किए गए नैपकिन का सुरक्षित व वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित होगा, जिससे गंदगी व संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। मेयर सुमन बहमनी ने रोटरी क्लब ऑफ यमुनानगर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी आधुनिक सुविधाओं से महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा। रोटरी क्लब के प्रधान ईश आनंद और सचिव विभोर पाहुजा ने ज़ोर दिया कि महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ऐसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना समय की मांग है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित निस्तारण संभव हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी संस्था पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जनहित के कई कार्य करती रहती है, और इससे पहले भी शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए निगम को 1000 कपड़े के थैले बांटे थे। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकारी राजीव वासुदेव, संजय पाहुजा, संजीव गुप्ता, सम्राट चानना और कन्व गांधी भी उपस्थित रहे।
    2
    यमुनानगर में महिलाओं और युवतियों की स्वच्छता तथा स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए रोटरी क्लब ऑफ यमुनानगर ने शुक्रवार को नगर निगम को तीन आधुनिक मशीनें भेंट कीं। इनमें सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर (निस्तारण) मशीन और हैंड ड्रायर शामिल हैं। क्लब के प्रधान ईश आनंद, सचिव विभोर पाहुजा, संयुक्त सचिव विक्रम बाली और कोषाध्यक्ष आशीष लूथरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने महापौर आवास पर मेयर सुमन बहमनी को ये मशीनें सौंपी। इन मशीनों को शहर के सार्वजनिक शौचालयों में स्थापित किया जाएगा, जिससे महिलाओं को ज़रूरत पड़ने पर आसानी से सेनेटरी नैपकिन मिल सकेंगे और उपयोग किए गए नैपकिन का सुरक्षित व वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित होगा, जिससे गंदगी व संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा।

मेयर सुमन बहमनी ने रोटरी क्लब ऑफ यमुनानगर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी आधुनिक सुविधाओं से महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा। रोटरी क्लब के प्रधान ईश आनंद और सचिव विभोर पाहुजा ने ज़ोर दिया कि महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ऐसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना समय की मांग है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित निस्तारण संभव हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी संस्था पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जनहित के कई कार्य करती रहती है, और इससे पहले भी शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए निगम को 1000 कपड़े के थैले बांटे थे।

इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकारी राजीव वासुदेव, संजय पाहुजा, संजीव गुप्ता, सम्राट चानना और कन्व गांधी भी उपस्थित रहे।
    user_Rajiv kumar
    Rajiv kumar
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 203 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। एएसपी सिटी मेहर पंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में 23 जून 2026 को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर एनएच-05 स्थित भैरा खंड सड़क पर एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार अनिल रिबल्टा, प्रशांत मैहता और तेजस्वी के कब्जे से 25 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में रामपुर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन विश्लेषण, सीडीआर, आईपीडीआर और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की, जिसमें नशा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े तार सामने आए। पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों ने नवदीप मेहता उर्फ पियूष से चिट्टा खरीदने के लिए संपर्क किया था और उसे 11 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए थे। आगे की छानबीन में यह भी खुलासा हुआ कि नवदीप मेहता ने सचिन गौर के माध्यम से यह खेप उपलब्ध करवाई थी। विशेष पुलिस दल ने 24 जून को पंजाब के जीरकपुर में दबिश देकर नवदीप मेहता उर्फ पियूष को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले के मुख्य सप्लायर सचिन गौर को भी डकोली, जीरकपुर से एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। दूसरे मामले में 20 जून 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम ने कनलोग क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरे गोपाल कुमार के कमरे की तलाशी ली, जहां से करीब 16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस पर न्यू शिमला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के आधार पर जांच में एक अन्य आरोपी गुरुवचन उर्फ गुरु की संलिप्तता सामने आई, जिसे विशेष पुलिस टीम ने 23 जून को मोहाली से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से करीब 162 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गुरुवचन उर्फ गुरु एक संगठित नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जो शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टा की आपूर्ति करता था और अपने किराए के फ्लैट में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ संग्रहित रखता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इन दोनों मामलों में अब तक कुल मिलाकर लगभग 203 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि उनकी कार्रवाई केवल बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से सप्लाई चेन से जुड़े सभी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को आगे भी इसी तरह जारी रखने की बात कही है।
    3
    जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 203 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। एएसपी सिटी मेहर पंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में 23 जून 2026 को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर एनएच-05 स्थित भैरा खंड सड़क पर एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार अनिल रिबल्टा, प्रशांत मैहता और तेजस्वी के कब्जे से 25 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में रामपुर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन विश्लेषण, सीडीआर, आईपीडीआर और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की, जिसमें नशा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े तार सामने आए। पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों ने नवदीप मेहता उर्फ पियूष से चिट्टा खरीदने के लिए संपर्क किया था और उसे 11 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए थे। आगे की छानबीन में यह भी खुलासा हुआ कि नवदीप मेहता ने सचिन गौर के माध्यम से यह खेप उपलब्ध करवाई थी। विशेष पुलिस दल ने 24 जून को पंजाब के जीरकपुर में दबिश देकर नवदीप मेहता उर्फ पियूष को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले के मुख्य सप्लायर सचिन गौर को भी डकोली, जीरकपुर से एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

दूसरे मामले में 20 जून 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम ने कनलोग क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरे गोपाल कुमार के कमरे की तलाशी ली, जहां से करीब 16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस पर न्यू शिमला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के आधार पर जांच में एक अन्य आरोपी गुरुवचन उर्फ गुरु की संलिप्तता सामने आई, जिसे विशेष पुलिस टीम ने 23 जून को मोहाली से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से करीब 162 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गुरुवचन उर्फ गुरु एक संगठित नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जो शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टा की आपूर्ति करता था और अपने किराए के फ्लैट में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ संग्रहित रखता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इन दोनों मामलों में अब तक कुल मिलाकर लगभग 203 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि उनकी कार्रवाई केवल बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से सप्लाई चेन से जुड़े सभी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को आगे भी इसी तरह जारी रखने की बात कही है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    20 hrs ago
  • यमुनानगर में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज उपस्थित नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति में जिला उपायुक्त प्रीति ने बैठक की अध्यक्षता की और लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान आम लोगों से जुड़े कई मामले रखे गए। उपायुक्त प्रीति ने जानकारी दी कि कुछ शिकायतों का समाधान विभागों से बातचीत और प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर कर दिया गया है, जबकि कुछ अन्य मामलों को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच के लिए भेजा गया है। जनसमस्याओं के साथ-साथ, प्रशासन मानसून को लेकर भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। उपायुक्त ने बताया कि सिंचाई विभाग और नगर निगम ने मानसून की तैयारियों को तेज कर दिया है। शहर और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में नदी-नालों की सफाई का काम लगातार जारी है, ताकि भारी बारिश के दौरान जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ, मानसून सीजन को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    यमुनानगर में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज उपस्थित नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति में जिला उपायुक्त प्रीति ने बैठक की अध्यक्षता की और लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान आम लोगों से जुड़े कई मामले रखे गए। उपायुक्त प्रीति ने जानकारी दी कि कुछ शिकायतों का समाधान विभागों से बातचीत और प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर कर दिया गया है, जबकि कुछ अन्य मामलों को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच के लिए भेजा गया है।

जनसमस्याओं के साथ-साथ, प्रशासन मानसून को लेकर भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। उपायुक्त ने बताया कि सिंचाई विभाग और नगर निगम ने मानसून की तैयारियों को तेज कर दिया है। शहर और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में नदी-नालों की सफाई का काम लगातार जारी है, ताकि भारी बारिश के दौरान जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ, मानसून सीजन को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Ajay khurana
    Ajay khurana
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • भानोखेड़ी फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक डंपर अचानक सामने आ जाने के कारण एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस चालक सहित कुल नौ लोग घायल हो गए।
    1
    भानोखेड़ी फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक डंपर अचानक सामने आ जाने के कारण एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस चालक सहित कुल नौ लोग घायल हो गए।
    user_N R Rahul Jakhar
    N R Rahul Jakhar
    Local News Reporter अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.