खबरें-✔️✅️मोतिहारी एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में श्री हर किशोर राय, डीआईजी, चंपारण रेंज, श्री सौरभ जोरवाल, जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण एवं श्री स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण शामिल थे। इस अवसर पर श्री दीपक कुमार, एसपीएम मोतिहारी बीपी एवं श्री राकेश वर्मा, डीजीएम, मोतिहारी टर्मिनल भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एलपीजी फिलिंग शेड में आपूर्ति, बॉटलिंग प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी ली। IOCL के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि संयंत्र पूरी क्षमता से कार्यरत है तथा जिले की मांग को निर्बाध रूप से पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में पेट्रोल एवं डीजल का अतिरिक्त 15 दिन तथा एलपीजी का अतिरिक्त 7 दिन का बफर स्टॉक भी सुरक्षित भंडार में मौजूद है और दैनिक आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिले में एलपीजी आपूर्ति पूर्व के दिनों के अनुसार ही है। जिले में IOCL, HPCL एवं BPCL सहित कुल 115 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। 01 मार्च से 29 मार्च 2026 तक कुल 5,22,735 बुकिंग के सापेक्ष 4,42,697 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा चुकी है। 29 मार्च को एक दिन में 14,762 बुकिंग के विरुद्ध 14,599 सिलेंडरों का वितरण किया गया जो औसत अधिक है। सभी 115 वितरक होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचा रहे हैं, जबकि होम डिलीवरी न करने वाली 3 एजेंसियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बुकिंग में सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो जनता द्वारा की जा रही अतिरिक्त बुकिंग के कारण है। आपूर्ति एजेंसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है, अतः अनावश्यक बुकिंग की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों ने आपूर्ति प्रबंधन पर संतोष व्यक्त करते हुए एलपीजी के निर्बाध संचालन, आवागमन एवं वितरण को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन समस्त उपभोक्ताओं से अपील करता है कि अनावश्यक रूप से गैस की अतिरिक्त बुकिंग न करें, घरेलू उपयोग के लिए ही गैस का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06252-242418 पर दें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें 06252-242418 उक्त जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने दी

- यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा गोकुल की बताया जा रहा हैं, पंडित ने महिलाओं को झांसा देकर बताया कि पूजा का मुहूर्त और संयोग नदी में कराना है, महिलाएं पंडित के झांसी में आकर उनके साथ वोट में सवार हो जाती हैं, बोट जब लोगों के पहुंच से दूर पहुंच जाती है ,तो पंडित पूजा करते करते महिलाओं के इज्ज़त पर हाथ डालने लगता है, पर महिलाएं उनसे डरी नहीं और बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला किया, और अंतोगत्वा पंडित को जान बचाने के लिए बोर्ड से खुद के भागना पड़ा। ऐसी बहादुर महिलाओं के लिए शत-शत स्वागत और अभिनंदन। #viralnews #viralvideo #viral #awareness #everyone #follower #Nonfollwers1
- छातापुर: भीमपुर पुलिस का छापा सफल, अवैध शराब के साथ माफिया पकड़ा गया #BhimpurPolice #BreakingNews #SharabMafia #PoliceAction #IllegalLiquor #BiharNews #CrimeNews #ViralNews #TrendingNow #PoliceRaid1
- फारबिसगंज में शिक्षा का उत्सव: माँ शकीना कोचिंग के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम फारबिसगंज, संवाददाता। अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित धत्ता टोला इन दिनों शिक्षा की सफलता की गूंज से सराबोर है। यहाँ के प्रतिष्ठित माँ शकीना कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।1
- Post by अब सुफियान उपन1
- श्री श्री 108 मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर रामनगर महेश के मन्दिर सौंदर्यीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंदिर निर्माण कमेटी द्वारा ग्रामीण व अन्य दाता श्रद्धालु के सहयोग से भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहे हैं। करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर को भव्य रुप देने का काम चल रहे हैं। आने वाले समय में एक आकर्षक मंदिर लोगों को देखने को मिलेंगे। माता रानी के दरबार में आने वाले श्रद्धालु भक्त की सदैव मनोकामना पूरी होती है और चार दिन तक हर साल दीपावली पर काली पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है और मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।1
- Post by Sachin Kumar Paswan2
- Modified ne Kia kar dia1
- Post by मो फिजाकत1