*प्रेस नोट* *दिनांक : 15 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *अवैध शराब निर्माण पर शमशाबाद पुलिस की सख्ती—5 लीटर कच्ची शराब व 1 क्विंटल महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹51,000* *कार्रवाई के साथ ग्रामीणों को नशे और अवैध शराब से दूर रहने की समझाइश दी गई* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शमशाबाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक महिला के कब्जे से लगभग 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं 1 क्विंटल महुआ लहान बरामद किया। बरामदगी एवं नष्ट किए गए महुआ लहान की कुल अनुमानित कीमत ₹51,000 है। उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरीश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शमशाबाद के नेतृत्व में की गई। *सूचना पर पुलिस ने दी दबिश:* पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शाहपुरा कॉलोनी/साढ़ेर कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण एवं संग्रहण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान एक महिला के कब्जे से लगभग 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,000 है, बरामद की गई। मौके से शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया लगभग 1 क्विंटल महुआ लहान, अनुमानित कीमत ₹50,000, भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया। *अवैध शराब निर्माण पर सख्ती, ग्रामीणों को नशामुक्ति की समझाइश:* पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही महुआ लहान को नष्ट किया गया। कार्रवाई के उपरांत थाना प्रभारी शमशाबाद द्वारा ग्रामवासियों को एकत्रित कर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं अवैध शराब के सेवन, निर्माण, संग्रहण और विक्रय से दूर रहने की समझाइश दी गई। साथ ही ग्रामीणों को ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। *कुल बरामदगी:* 👉5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब — अनुमानित कीमत ₹1,000 👉1 क्विंटल महुआ लहान — अनुमानित कीमत ₹50,000, मौके पर नष्ट 👉कुल अनुमानित कीमत — ₹51,000 प्रकरण में अपराध क्रमांक 357/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा तथा आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर एवं कपिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विदिशा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आमजन को नशे एवं अवैध गतिविधियों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
*प्रेस नोट* *दिनांक : 15 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *अवैध शराब निर्माण पर शमशाबाद पुलिस की सख्ती—5 लीटर कच्ची शराब व 1 क्विंटल महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹51,000* *कार्रवाई के साथ ग्रामीणों को नशे और अवैध शराब से दूर रहने की समझाइश दी गई* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शमशाबाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक महिला के कब्जे से लगभग 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं 1 क्विंटल महुआ लहान बरामद किया। बरामदगी एवं नष्ट किए गए महुआ लहान की कुल अनुमानित कीमत ₹51,000 है। उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरीश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शमशाबाद के नेतृत्व में की गई। *सूचना पर पुलिस ने दी दबिश:* पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शाहपुरा कॉलोनी/साढ़ेर कॉलोनी,
चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण एवं संग्रहण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान एक महिला के कब्जे से लगभग 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,000 है, बरामद की गई। मौके से शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया लगभग 1 क्विंटल महुआ लहान, अनुमानित कीमत ₹50,000, भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया। *अवैध शराब निर्माण पर सख्ती, ग्रामीणों को नशामुक्ति की समझाइश:* पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही महुआ लहान को नष्ट किया गया। कार्रवाई के उपरांत थाना प्रभारी शमशाबाद द्वारा ग्रामवासियों को एकत्रित कर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं अवैध शराब के सेवन, निर्माण, संग्रहण और विक्रय से दूर रहने की समझाइश दी गई। साथ
ही ग्रामीणों को ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। *कुल बरामदगी:* 👉5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब — अनुमानित कीमत ₹1,000 👉1 क्विंटल महुआ लहान — अनुमानित कीमत ₹50,000, मौके पर नष्ट 👉कुल अनुमानित कीमत — ₹51,000 प्रकरण में अपराध क्रमांक 357/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा तथा आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर एवं कपिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विदिशा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आमजन को नशे एवं अवैध गतिविधियों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
- ओवैसी का बयान रामेश्वर शर्मा को लेकर .........................................1
- मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजनियर एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस पर भोपाल सामरोह आयोजित किया गया4
- राजधानी भोपाल के बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में छापे मार करवाई सागर गैरे, रंजीत लेक व्यू व बाबू की कुटिया में हुई जांच1
- नीमखेड़ा में 15 दिन से नलजल योजना बंद, दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई गुहार। नीमखेड़ा में 15 दिन से नलजल योजना बंद, दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई गुहार।1
- “बस एक मौका दो!” पाकिस्तान पर भड़के अब्दुल अज़ीज़ मदारी, बोले- मुसलमान करता है ज्यादा नफरत! 🔥 Bhopal me बोले “बस एक मौका दो!” पाकिस्तान पर भड़के अब्दुल अज़ीज़ मदारी, बोले- मुसलमान करता है ज्यादा नफरत! 🔥1
- विदिशा सहित पूरे जिले में गणेश उत्सव की धूम, देर रात तक गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे विदिशा सहित पूरे जिले में गणेश उत्सव की धूम, देर रात तक गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे1
- बेरखेड़ी राजाराम के खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, जंगली जानवरों से बचाव के लिए बिछाए तार बने काल; इलाके में सनसनी बेरखेड़ी राजाराम के खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, जंगली जानवरों से बचाव के लिए बिछाए तार बने काल; इलाके में सनसनी1
- Bhopal News दो दिन की हुकूमत कौन होती है जो हमारा अधिकार छीन रही है?” शरीयत में दखल के मुद्दे पर गुस्से में बोले मुस्लिम वक्ता “दो दिन की हुकूमत कौन होती है जो हमारा अधिकार छीन रही है?” शरीयत में दखल के मुद्दे पर गुस्से में बोले मुस्लिम वक्ता। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। #Shariat #UCC #Muslim #Bhopal1
- मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम1