logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर रक्तदान कैंप, युवाओं ने बढ़ाया हाथ

1 day ago
user_Voice of Labour
Voice of Labour
Alwar, Rajasthan•
1 day ago

मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर रक्तदान कैंप, युवाओं ने बढ़ाया हाथ

More news from Alwar and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए।
लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    4 hrs ago
  • खैरथल-तिजारा जिले में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे --ललित यादव खैरथल! जिले में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी अध्यक्ष ललित यादव की अध्यक्षता में इस्माइलपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधानसभा वार कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष ललित यादव ने कहा की इसमें कोई दौराय नहीं की हम जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे!आमजन में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है!जिले के सांसद द्वारा क्षेत्र में केवल घोषणा कर कोई काम नहीं किया है! यादव ने कहा की खैरथल में भाजपा सिंबल लेने से उनके ही लोग कतरा रहे है! उन्होंने कहा की हमारी पार्टी द्वारा लगभग 95 प्रतिशत प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है!शेष प्रत्याशीयो का चयन आज देर रात तक कर लिया जायेगा! विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समन्वय एवं संचालन के लिए निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई—मुंडावर विधानसभा से चंद्रभान गुर्जर व उस्मान खान को तिजारा विधानसभा से इमरान खान, संदीप यादव,विजेंद्र महलावत,भिवाड़ी में विनोद कुमारी, झब्बूराम सैनी, टपूकड़ा में चंद्रभान गुर्जर, तिजारा में वीर नारायण यादव, विजेंद्र चौहान, मुन्नी गुर्जर गौरव भारद्वाज एवं किशनगढ़बास विधानसभा में रोहिताश चौधरी -खैरथल,किशनगढ़ कोटकासिम,चंद्रभान गुर्जर,तेजराम सैनी शिवचरण गुप्ता, रामचंदर जाटव, बी.पी. सुमन किशनगढ़बास को जिम्मेदारी सोपी गईं है! बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!
    1
    खैरथल-तिजारा जिले में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न
जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे --ललित यादव 
खैरथल! जिले में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी अध्यक्ष ललित यादव की अध्यक्षता में इस्माइलपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में विधानसभा वार कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
कमेटी के अध्यक्ष ललित यादव ने कहा की इसमें कोई दौराय नहीं की हम जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे!आमजन में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है!जिले के सांसद द्वारा क्षेत्र में केवल घोषणा कर कोई काम नहीं किया है!
यादव ने कहा की खैरथल में भाजपा सिंबल लेने से उनके ही लोग कतरा रहे है!
उन्होंने कहा की हमारी पार्टी द्वारा लगभग 95 प्रतिशत प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है!शेष प्रत्याशीयो का चयन आज देर रात तक कर लिया जायेगा!
विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समन्वय एवं संचालन के लिए निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई—मुंडावर विधानसभा से चंद्रभान गुर्जर व 
उस्मान खान को 
तिजारा विधानसभा से इमरान खान,
संदीप यादव,विजेंद्र महलावत,भिवाड़ी में 
विनोद कुमारी, झब्बूराम सैनी,
टपूकड़ा में चंद्रभान गुर्जर, तिजारा में वीर नारायण यादव,
विजेंद्र चौहान, मुन्नी गुर्जर गौरव भारद्वाज एवं किशनगढ़बास विधानसभा में रोहिताश चौधरी -खैरथल,किशनगढ़ कोटकासिम,चंद्रभान गुर्जर,तेजराम सैनी 
शिवचरण गुप्ता,
रामचंदर जाटव,
बी.पी. सुमन  किशनगढ़बास को जिम्मेदारी सोपी गईं है!
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पिछले तीन साल से खोहरा चौहान मे जेजेएम की एक बोरिंग पड़ी है खराब लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर नहीं दे रहे हैं ध्यान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिला कलेक्टर अलवर को एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दी है अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत मुख्यालय खोहरा चौहान पर 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग पूरे गांव खोहरा चौहान की आपूर्ति हेतु लगाए गए थे लेकिन इनमें एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया जिसको आज तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है जिससे गांव में पेयजल सम्बंधित समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग कराए गए थे जिनमें दोनों में ही खूब जोरदार पानी हुआ है लेकिन इनमें से एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया था जिसको आज दिनांक तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है इसलिए गांव में 2023 से ही पेयजल सम्बंधित विकट समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर इस समस्या से अनजान बने हुए हैं जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। *जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर बन रहे हैं अनजान* इस सम्बन्ध में पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने बताया कि हमने इसकी शिकायत फरवरी 2025 में ही हमारे सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दे दी गई है इसके लिए सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बन्ना राम मीना के द्वारा जलदाय विभाग के आला अधिकारियों को इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने ही मौखिक आदेश दिए गए थे।
    1
    पिछले तीन साल से खोहरा चौहान मे जेजेएम की एक बोरिंग पड़ी है खराब लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर नहीं दे रहे हैं ध्यान
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिला कलेक्टर अलवर को एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दी है
अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत मुख्यालय खोहरा चौहान पर 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग पूरे गांव खोहरा चौहान की आपूर्ति हेतु लगाए गए थे लेकिन इनमें एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया जिसको आज तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है जिससे गांव में पेयजल सम्बंधित समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है।
इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग कराए गए थे जिनमें दोनों में ही खूब जोरदार पानी हुआ है लेकिन इनमें से एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया था जिसको आज दिनांक तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है इसलिए गांव में 2023 से ही पेयजल सम्बंधित विकट समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर इस समस्या से अनजान बने हुए हैं जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है।
*जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर बन रहे हैं अनजान*
इस सम्बन्ध में पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने बताया कि हमने इसकी शिकायत फरवरी 2025 में ही हमारे सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दे दी गई है इसके लिए सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बन्ना राम मीना के द्वारा जलदाय विभाग के आला अधिकारियों को इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने ही मौखिक आदेश दिए गए थे।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • विराटनगर क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी मार्ग बदहाल, NH-248A के गहरे गड्ढे बने हादसों का सबब, ग्रामीणों में भारी रोषबागावास चौरासी। NH-248A पर अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी तक सड़क की बदहाल स्थिति से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति, दावों की खुली पोल,ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभाग द्वारा सड़क पर मोहर्रम डालकर पैचवर्क (मरम्मत) तो कराया गया, लेकिन घटिया कार्य के कारण कुछ ही समय में सड़क दोबारा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने केवल बजट ठिकाने लगाने के लिए खानापूर्ति की है, जिसका खामियाजा अब जनता भुगत रही है।मासूमों की सुरक्षा दांव पर, बड़े हादसे का अंदेशाइस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इसका कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं निकाला, तो यहाँ कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांगक्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मार्ग का अस्थाई पैचवर्क बंद कर, पूरी सड़क का नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाया जाए। यदि जल्द ही इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    1
    विराटनगर क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी मार्ग बदहाल, NH-248A के गहरे गड्ढे बने हादसों का सबब, ग्रामीणों में भारी रोषबागावास चौरासी। NH-248A पर अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी तक सड़क की बदहाल स्थिति से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति, दावों की खुली पोल,ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभाग द्वारा सड़क पर मोहर्रम डालकर पैचवर्क (मरम्मत) तो कराया गया, लेकिन घटिया कार्य के कारण कुछ ही समय में सड़क दोबारा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने केवल बजट ठिकाने लगाने के लिए खानापूर्ति की है, जिसका खामियाजा अब जनता भुगत रही है।मासूमों की सुरक्षा दांव पर, बड़े हादसे का अंदेशाइस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इसका कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं निकाला, तो यहाँ कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांगक्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मार्ग का अस्थाई पैचवर्क बंद कर, पूरी सड़क का नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाया जाए। यदि जल्द ही इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    2 hrs ago
  • “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… मैम रोज मारती हैं” — कीचड़ में फंसे बच्चों की दर्दभरी गुहार पीपलखेड़ा रोड की नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली में बदहाली का आलम, पानी-कीचड़ से परेशान लोग; मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बच्चों के बीमार होने का दावा सीकरी। शहर में विकास और सुविधाओं के दावों के बीच पीपलखेड़ा रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली की तस्वीरें और यहां के हालात जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। गली में जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ जमा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना और बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सबसे दर्दभरी तस्वीर यहां रहने वाले स्कूल जाने वाले बच्चों की है। कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए मंत्री साहब से गुहार लगाई— “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… यहां बहुत कीचड़ है, हम स्कूल नहीं जा पाते। मैम रोज मारती हैं।” बच्चों की यह बात सिर्फ एक सड़क की खराब हालत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की तस्वीर है जिसका असर सीधे उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि रास्ते में पानी और कीचड़ होने के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। माताओं ने बताया—बच्चों की तबीयत हो रही खराब कॉलोनी में रहने वाली माताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बच्चे बीमार हो रहे हैं और घरों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। घर से निकलना भी हुआ मुश्किल स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गली में पानी और कीचड़ जमा होने के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता इतना खराब है कि लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ता है। लोगों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के समय की नहीं है, बल्कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या लगातार बनी रहती है। “हमारे बच्चों का क्या कसूर?” कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं, लेकिन रास्ते की हालत देखकर चिंता होती है। लोगों का सवाल है कि आखिर बच्चों का क्या कसूर है कि उन्हें स्कूल जाने के लिए कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़े? स्थानीय लोगों ने मंत्री, प्रशासन और नगर निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों की मांग है कि पहले गली से पानी की निकासी कराई जाए, साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजाम किए जाएं तथा सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए। अब सवाल यह है कि बच्चों की यह मासूम गुहार जिम्मेदारों तक कब पहुंचेगी? क्या मंत्री साहब इस गली के बच्चों की आवाज सुनेंगे और उन्हें ऐसा रास्ता मिल पाएगा, जिस पर वे बिना कीचड़ और पानी में फंसे स्कूल जा सकें?
    1
    “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… मैम रोज मारती हैं” — कीचड़ में फंसे बच्चों की दर्दभरी गुहार
पीपलखेड़ा रोड की नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली में बदहाली का आलम, पानी-कीचड़ से परेशान लोग; मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बच्चों के बीमार होने का दावा
सीकरी। शहर में विकास और सुविधाओं के दावों के बीच पीपलखेड़ा रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली की तस्वीरें और यहां के हालात जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। गली में जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ जमा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना और बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
सबसे दर्दभरी तस्वीर यहां रहने वाले स्कूल जाने वाले बच्चों की है। कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए मंत्री साहब से गुहार लगाई—
“मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… यहां बहुत कीचड़ है, हम स्कूल नहीं जा पाते। मैम रोज मारती हैं।”
बच्चों की यह बात सिर्फ एक सड़क की खराब हालत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की तस्वीर है जिसका असर सीधे उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि रास्ते में पानी और कीचड़ होने के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है।
माताओं ने बताया—बच्चों की तबीयत हो रही खराब
कॉलोनी में रहने वाली माताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बच्चे बीमार हो रहे हैं और घरों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
घर से निकलना भी हुआ मुश्किल
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गली में पानी और कीचड़ जमा होने के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता इतना खराब है कि लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के समय की नहीं है, बल्कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या लगातार बनी रहती है।
“हमारे बच्चों का क्या कसूर?”
कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं, लेकिन रास्ते की हालत देखकर चिंता होती है। लोगों का सवाल है कि आखिर बच्चों का क्या कसूर है कि उन्हें स्कूल जाने के लिए कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़े?
स्थानीय लोगों ने मंत्री, प्रशासन और नगर निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों की मांग है कि पहले गली से पानी की निकासी कराई जाए, साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजाम किए जाएं तथा सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए।
अब सवाल यह है कि बच्चों की यह मासूम गुहार जिम्मेदारों तक कब पहुंचेगी? क्या मंत्री साहब इस गली के बच्चों की आवाज सुनेंगे और उन्हें ऐसा रास्ता मिल पाएगा, जिस पर वे बिना कीचड़ और पानी में फंसे स्कूल जा सकें?
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन. हवन कर भण्डारे का हुआ आयोजन नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने यज्ञ -हवन में भाग लिया।कथा समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम महंत अनिल पुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि खरक कलां भिवानी बजरंग शर्मा,विक्की शास्त्री, परमार थर्मापैक प्रा.लि. डायरेक्टर सुरेश परमार ,इंडस फार्मा डायरेक्टर राधेश्याम अरोड़ा,एस्ट्रेल पाइप्स लि. एचआर हैड महेन्द्र चौधरी,ओजोन वर्सेस प्रा.लि.एचआर हैड संदीप चौधरी,प्लांट हैड जिग्नेश,प्रोडक्शन हैड अमित शर्मा,लेविस सर्फेस प्रा.लि.प्रोडक्शन हैड योगेश गुप्ता,लारेन हैल्थकेयर प्रा.लि. प्रतिनिधि राज सौरभ,कूल किंग प्रा.लि. प्लांट हैड अरूण शर्मा,सन होम एपलाएंस प्लांट हैड सौरव गुप्ता,जेफोरएस ग्लास एचआर हैड ज्ञानेन्द्र झा,एफपीआई ऑटोपार्टस एचआर हैड पवन जांगिड़,सुबेदार रामकिशन कोलीला रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। अंत में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भण्डारे में प्रसादी पाई। इस अवसर पर संतोष देवी,राधा देवी,विद्या देवी,सुदेश देवी,बेबी देवी,पूजा बाई,लिच्छो कंवर,सुदेश बाई,निशा गोठड़ा,अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    4
    सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन.

हवन कर भण्डारे का हुआ आयोजन
नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने यज्ञ -हवन में भाग लिया।कथा समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम महंत अनिल पुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि खरक कलां भिवानी बजरंग शर्मा,विक्की शास्त्री, परमार थर्मापैक प्रा.लि. डायरेक्टर सुरेश परमार ,इंडस फार्मा डायरेक्टर राधेश्याम अरोड़ा,एस्ट्रेल पाइप्स लि. एचआर हैड महेन्द्र चौधरी,ओजोन वर्सेस प्रा.लि.एचआर हैड संदीप चौधरी,प्लांट हैड जिग्नेश,प्रोडक्शन हैड अमित शर्मा,लेविस सर्फेस  प्रा.लि.प्रोडक्शन हैड योगेश गुप्ता,लारेन हैल्थकेयर प्रा.लि. प्रतिनिधि राज सौरभ,कूल किंग प्रा.लि. प्लांट हैड अरूण शर्मा,सन होम एपलाएंस प्लांट हैड सौरव गुप्ता,जेफोरएस ग्लास एचआर हैड ज्ञानेन्द्र झा,एफपीआई ऑटोपार्टस एचआर हैड पवन जांगिड़,सुबेदार रामकिशन कोलीला रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। अंत में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भण्डारे में प्रसादी पाई। 
इस अवसर पर संतोष देवी,राधा देवी,विद्या देवी,सुदेश देवी,बेबी देवी,पूजा बाई,लिच्छो कंवर,सुदेश बाई,निशा गोठड़ा,अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Naveen Singh
    Naveen Singh
    Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.