भीषण गर्मी का अलर्ट, लू एवं तापघात से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क सीएमएचओ ने जारी की एडवाइजरी, चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश नागौर,,जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने आमजन के लिए लू (हीट वेव) एवं तापघात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही फील्ड स्तर पर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं विकसित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है। एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने की आशंका हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं तथा होश में होने पर पानी या ओआरएस पिलाएं। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के सारण ने अपील की है कि तेज धूप में भारी कार्य से बचें, मादक पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी को भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही बचाव है”, अतः सभी नागरिक इन निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार को जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण भी किया। डॉ. सैनी ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीबालाजी व राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां पर संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित टीकाकरण गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ-साथ डॉ. सैनी ने विशेष रूप से यहां पर लू एवं तापघात के संभावित मरीजों के उपचार के लिए वार्ड आरक्षित करने व यहां माकूल व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश भी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोई भी कार्मिक बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाए और ड्यूटी समय में अपने नियत स्थान पर मरीजों के सेवार्थ उपस्थित रहे। डॉ. सैनी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय के निरीक्षण के दौरान यहां पर तैनात 108 एम्बुलेंस में भी निर्धारित सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय से एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमन्त उज्जवल भी मौजूद रहे।

- *कोसी रोड पर रामेश्वरम रिसाॅर्ट का शुभारंभ हुआ* *कामवन कोसी चौराहे डीग रोड पर रामेश्वरम रिसाॅर्ट का शुभारंभ हुआ यह रिसाॅर्ट कामवन* *धर्मस्थली पर विलासितापूर्ण आतिथ्य क्षेत्र में नया मानक स्थापित करेगा लोगों ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आतिथ्य क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है रिसाॅर्ट* *में 50 विलासितापूर्ण कक्ष और 4 विशाल आयोजन स्थल बनाए गए जो गतव्य विशाल विवाह सामाजिक एवं काॅरपोरेट कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त है* *जिससे इस रिसाॅर्ट को लेकर कामवन की नई पहचान बनी है*1
- चूरू तारानगर में एक तेज रफ्तार कर का पीछा करके चुरु पुलिस ने की कार्रवाई1
- मेड़ता सिटी - एस पी साहब पहुंचे मेड़ता थाना,प्रतिबंधित दवाओं के मामले में की प्रेस वार्ता1
- 😂😂 comedy1
- मकराना। सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन मकराना में भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार द्वारा अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटे आरक्षित करना चाहती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जिला उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधान सुमिता भींचर ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होंगी। प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी गावड़िया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसीलदार कृष्णा शर्मा, सोनम दाधीच, कांता भंडारी, मनोज कंवर, जायदा बेगम, रहमत बेगम, गुलाब देवी, मुन्नी देवी सहित अनेक महिलाए मौजूद रही।1
- Post by Mukesh Vesnav1
- वीडियो लालसोट क्षेत्र के दौलतपुरा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है।1
- #NAGAURPOLICE #SP Office Nagaur • *श्री रोशन मीना SP नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* • *अवैध एनडीपीएस घटक की नशीली टेबलेट/दवाईयां/इंजेक्शन रखने वालों के विरूद्ध शानदार कार्यवाही।* • *लगभग 22 लाख रूपये कीमतन अवैध नशीली 5270 टेबलेट, 90 दवाई की शीशीयाँ एवं 20 इंजेक्शन जब्त।* • डीएसटी टीम द्वारा बोगस ग्राहक बनकर किया नशीले पदार्थों के कारोबार का भण्डाफोड़। • दिनांक 14.04.2026 को कस्बा मेड़तासिटी स्थित सिलमंगरो का मोहल्ला में मोहम्मद आमीन मोदी के खण्डहरनुमा मकान पर दबिश देकर एनडीपीएस घटक की नशीली गोलियां/दवाईयां/इंजेक्शन जब्त किये गये। • *मौके से एक मोटरसाईकिल जब्त, आरोपी मोहम्मद आमीन मोदी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।* • जिला स्पेशल टीम मेड़ता एवं थाना मेड़तासिटी टीम की रही शानदार कार्यवाही। @IgpAjmer @PoliceRajasthan1
- मकराना। मकराना में युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय परिसर में बुधवार रात्रि एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करवाने, गौवंश संरक्षण को सशक्त बनाने तथा समाज में व्यापक गौसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए संत श्री सुदर्शन महाराज (हिराणी गौशाला) ने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं, अतः उन्हें राष्ट्रीय दर्जा प्रदान कर गौ सुरक्षा के लिए कठोर कानून लागू किए जाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई, कड़े दंड प्रावधान तथा प्रभावी निगरानी तंत्र लागू करने की मांग रखी।बैठक में जैविक एवं गौ-आधारित खेती को बढ़ावा देने, धार्मिक आयोजनों में शुद्ध गौ-दुग्ध से बने प्रसाद के उपयोग तथा चिकित्सालय क्षेत्र में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का संकल्प लिया गया।सभी उपस्थित संस्थाओं एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यह समाज की आस्था एवं संस्कृति की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है। यह अभियान किसी एक संगठन या व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि सामूहिक जनआंदोलन का रूप ले रहा है। 27 अप्रैल को देशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारत में तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह ज्ञापन तहसील, उपखंड अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे।गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान हेतु,जनजागरण,गौ सेवा के लिए सशक्त केंद्रीय कानून की मांग,पूरे देश में समान गौ सेवा व्यवस्था लागू करना,गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध,प्रत्येक ग्राम पंचायत में निराश्रित गोवंश हेतु नंदी गौशाला की स्थापना,गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करना ।उपस्थित सदस्य:बैठक में ठाकुर मोहन सिंह चौहान, विजय कुमार लड्डा, ओमप्रकाश भूतड़ा, श्यामसुन्दर पारीक, कैलाश शर्मा, सुरेश मुंदडा, बजरंग सिंह मंडोवरी, मंगीलाल कुम्हार, सुरेश कुमावत, अंकित तंवर, राजूराम चौधरी, अरुण सोलंकी, निखिल छापरवाल, देवेंद्र सोलंकी, राजू जांगिड़, श्याम कुमावत, श्याम सिंह गुणावती, अल्पेश शर्मा, नटवर जांगिड़, हेमंत जांगिड़, तिलक सैनी, सोमेश स्वामी, सतवीर सिंह राठौड़, विष्णु जांगिड़, धर्मवीर गुर्जर, शिवकरण गुर्जर, कमल मेघवाल, सीताराम कुम्हार, सुनील कुमार तथा पशुधन सहायक दीनदयाल मेघवाल, मुकेश रैगर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे4