Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया के गायत्री नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा व्यास सतीश जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया, वहीं आंशु जी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मर्यादा का संदेश दिया।
Rohit Awsthi
औरैया के गायत्री नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा व्यास सतीश जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया, वहीं आंशु जी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मर्यादा का संदेश दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इटावा जिले के रजपुरा अड्डा किशनपुरा गांव में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीण यमुना नदी का पानी पीने पर मजबूर हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद फतेहपुर के थाना खागा क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम धरमंगदपुर नरवा में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान मदन लोधी समेत अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद फतेहपुर के थाना खागा क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम धरमंगदपुर नरवा में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान मदन लोधी समेत अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, 09 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे यूपी-112 को सूचना मिली कि गांव में मारपीट हुई है और एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही यूपी-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक अन्य कॉल में एक व्यक्ति ने अपने पिता के लापता होने की जानकारी दी। जांच में दोनों सूचनाएं एक ही घटना से जुड़ी पाई गईं। मौके पर मिले शव की पहचान फूल सिंह लोधी (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी ग्राम धरमंगदपुर नरवा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मारपीट के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक पक्ष और ग्राम प्रधान मदन लोधी के बीच जमीन बिक्री और दाखिल-खारिज को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 7 मई को मृतक के भाई के साथ भी मदन लोधी और उसके साथियों द्वारा मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में 8 मई को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पहले से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी घरों से फरार मिले। अब फूल सिंह लोधी की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर गोली लगने की जो बातें वायरल हो रही हैं, उनकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट को घटनास्थल से गोली चलने के कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- औरैया ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज द्वारा द्वारा नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड का बताया जा रहा है। औरैया ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज द्वारा द्वारा नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड का बताया जा रहा है।1
- औरैया प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्री के.के. चतुर्वेदी ने की, बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से श्री मंजुल पांडेय को औरैया जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 तारिक जकी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजनी वाजपेई एवं प्रदेश संगठन मंत्री के.के. चतुर्वेदी के अनुमोदन पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंजुल पांडेय से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह संगठन की निष्ठा, गरिमा एवं पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे, बैठक में अनेक पत्रकारों की उपस्थिति रही और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- ग्राम दौलतपुर निवासी बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी, सुरक्षा की मांग फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी लखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। मगर पुलिस उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि नामजद आरोपी अब उसे धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।1
- 17 मई को गोपाल वाटिका में होगा वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक रविवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नारायनपुर में जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 17 मई को आयोजित होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता शामिल होंगे, जबकि शुभारंभ एमएलसी सलिल बिश्नोई करेंगे। कार्यक्रम में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, प्रशांत पोरवाल मोनू समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।1
- औरैया में गायत्री नगर से धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा, औरैया में भक्ति का अद्भुत नज़ारा, कलश यात्रा से भागवत कथा का आरंभ औरैया के गायत्री नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा व्यास सतीश जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया, वहीं आंशु जी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मर्यादा का संदेश दिया।1
- मथुरा जनपद के थाना बरसाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मथुरा जनपद के थाना बरसाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित व्यक्ति को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार यह घटना बरसाना देहात स्थित छाता रोड क्षेत्र की है, जहां कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर थाना बरसाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 44 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।1