logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंघिया में चैती नवरात्र को लेकर कलश यात्रा निकाली गई समस्तीपुर जिले सिंघिया प्रखंड में चैती नवरात्र को लेकर प्रखंड क्षेत्र के कुंडल ग्राम में भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाला गया । जो दुर्गा स्थान से चल कर कुंडल मुख्य सड़क होते हुए राजघाट चौक को पार कर बाघमारा गॉव होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा।इस दौरान श्रद्धालूऔ ने जमकर जय श्री राम, जय माता दी के नारे लगा रहे थे! सनातन धर्म से जुड़े लोगों के जयकारे से पूरे गाँव का माहौल भक्ति मई बना दिया! कलश कन्याओं का दल दुर्गा स्थान पहुंच कर  वेदो चारण के साथ कलश स्थापित किया।आज से ही संध्या काल भगवत कथा ज्ञान का कार्यक्रम चालू होगा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, जदयू के विकास कुमार, पूजा समिति के मंत्री बलबीर सिंह, जगजीत सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, भोला सिंह, मदन प्रसाद सिंह, चंद्रबलि सिंह, बिपुल कुमार, औम ,विजय, मोलू ,मोहित, राज कुमार सिंह समेत हज़ारों लोग उपस्थित थे!

4 hrs ago
user_Pankaj Baba
Pankaj Baba
पत्रकार सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
4 hrs ago

सिंघिया में चैती नवरात्र को लेकर कलश यात्रा निकाली गई समस्तीपुर जिले सिंघिया प्रखंड में चैती नवरात्र को लेकर प्रखंड क्षेत्र के कुंडल ग्राम में भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाला गया । जो दुर्गा स्थान से चल कर कुंडल मुख्य सड़क होते हुए राजघाट चौक को पार कर बाघमारा गॉव होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा।इस दौरान श्रद्धालूऔ ने जमकर जय श्री राम, जय माता दी के नारे लगा रहे थे! सनातन धर्म से जुड़े लोगों के जयकारे से पूरे गाँव का माहौल भक्ति मई बना दिया! कलश कन्याओं का दल दुर्गा स्थान पहुंच कर  वेदो चारण के साथ कलश स्थापित किया।आज से ही संध्या काल भगवत कथा ज्ञान का कार्यक्रम चालू होगा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, जदयू के विकास कुमार, पूजा समिति के मंत्री बलबीर सिंह, जगजीत सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, भोला सिंह, मदन प्रसाद सिंह, चंद्रबलि सिंह, बिपुल कुमार, औम ,विजय, मोलू ,मोहित, राज कुमार सिंह समेत हज़ारों लोग उपस्थित थे!

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के बुद्धा गैस एजेंसी द्वारा भेंडर को डिलीवरी रसीद नहीं उपलब्ध कराये जाने के कारण ऐजेंसी का चककर लगा रहें है उपभोक्ता.
    1
    समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के बुद्धा 
गैस एजेंसी द्वारा भेंडर को डिलीवरी रसीद नहीं उपलब्ध कराये जाने के कारण ऐजेंसी का चककर लगा रहें है उपभोक्ता.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • ताजपुर में रसोई गैस की भयंकर किल्लत है। पूर्जा कटाने के 8 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। गैस लदा ठेला-टेम्पू निकलते ही गैस की छीना-झपटी शुरू हो जाती है। मंगलवार को मुर्गियाचक चौक पर भी गैस आपूर्ति को लेकर हंगामा होता रहा। गैस एजेंसी एवं गोदाम का दौरा कर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के बाद भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासनिक घोषणानुसार गैस बुकिंग कराने के तीन दिन बाद उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जानी है लेकिन बड़ी आबादी के बीच स्थित सिर्फ एक समीर भारत गैस एजेंसी गैस बुकिंग कराने के सप्ताह भर बीत जाने के बाबजूद भी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं की जाती है। वहीं कुछ रसुखदार लोगों को तत्काल गैस उपलब्ध करा दिये जाने की जानकारी मिल रही है। गैस एजेंसी पर ताजपुर बाजार निवासी मो० एजाज ने बताया कि वे 13 मार्च को बुकिंग कराये, उनका कंज्यूमर नंबर 1465 एवं आईडी नंबर 119695 है लेकिन सप्ताह बाद भी गैस आपूर्ति नहीं किया गया है। रहीमाबाद के मो० प्यारे ने बताया कि वे करीब 10 दिन पहले बुकिंग कराये थे, गैस उठा लिया गया लेकिन उन्हें नहीं मिला। कई उपभोक्ताओं ने ऐजेंसी पर मनमानीपूर्ण तरीके से गैस वितरण का आरोप लगाया है। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गैस एजेंसी की मनमानीपूर्ण गैस वितरण, कालाबाजारी करने आदि की जांच कर कारवाई करने एवं जिला मुख्यालय की तरह ताजपुर गैस एजेंसी एवं गोदाम पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की है ताकि गैस का वितरण नियमानुसार सुगमतापूर्वक हो सके।
    1
    ताजपुर में रसोई गैस की भयंकर किल्लत है। पूर्जा कटाने के 8 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। गैस लदा ठेला-टेम्पू निकलते ही गैस की छीना-झपटी शुरू हो जाती है। मंगलवार को मुर्गियाचक चौक पर भी गैस आपूर्ति को लेकर हंगामा होता रहा।
गैस एजेंसी एवं गोदाम का दौरा कर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के बाद भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासनिक घोषणानुसार गैस बुकिंग कराने के तीन दिन बाद उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जानी है लेकिन बड़ी आबादी के बीच स्थित सिर्फ एक समीर भारत गैस एजेंसी गैस बुकिंग कराने के सप्ताह भर बीत जाने के बाबजूद भी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं की जाती है। वहीं कुछ रसुखदार लोगों को तत्काल गैस उपलब्ध करा दिये जाने की जानकारी मिल रही है। गैस एजेंसी पर ताजपुर बाजार निवासी मो० एजाज ने बताया कि वे 13 मार्च को बुकिंग कराये, उनका कंज्यूमर नंबर 1465 एवं आईडी नंबर 119695 है लेकिन सप्ताह बाद भी गैस आपूर्ति नहीं किया गया है। रहीमाबाद के मो० प्यारे ने बताया कि वे करीब 10 दिन पहले बुकिंग कराये थे, गैस उठा लिया गया लेकिन उन्हें नहीं मिला। कई उपभोक्ताओं ने ऐजेंसी पर मनमानीपूर्ण तरीके से गैस वितरण का आरोप लगाया है।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गैस एजेंसी की मनमानीपूर्ण गैस वितरण, कालाबाजारी करने आदि की जांच कर कारवाई करने एवं जिला मुख्यालय की तरह ताजपुर गैस एजेंसी एवं गोदाम पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की है ताकि गैस का वितरण नियमानुसार सुगमतापूर्वक हो सके।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    4 hrs ago
  • Post by Abhinandan Kumar
    1
    Post by Abhinandan Kumar
    user_Abhinandan Kumar
    Abhinandan Kumar
    अलौली, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत में इन दिनों मनरेगा का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। पंचायत में भारी मात्रा में फसल सुरक्षा बांध के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। मुखिया और रोजगार सेवक के मिलीभगत से लाखों रुपए की लूट खसोट की गई आवेदन देने के बाद भी जिम्मेदार पदाधिकारी।अभी तक जांच को नहीं आए है
    1
    नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत में इन दिनों मनरेगा का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। पंचायत में भारी मात्रा में फसल सुरक्षा बांध के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। मुखिया और रोजगार सेवक के मिलीभगत से लाखों रुपए की लूट खसोट की गई आवेदन देने के बाद भी जिम्मेदार पदाधिकारी।अभी तक जांच को नहीं आए है
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    9 hrs ago
  • समस्तीपुर में अंगारघाट थानाक्षेत्र अंतर्गत विरनामा तुला पंचायत के सुपौल गांव में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. | घायल महिला को आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जख्मी महिला की पहचान विरनामा तुला पंचायत के सुपौल वार्ड-02 निवासी अनिल कुमार दास की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है.
    1
    समस्तीपुर में अंगारघाट थानाक्षेत्र अंतर्गत विरनामा तुला पंचायत के सुपौल गांव में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. | घायल महिला को आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जख्मी महिला की पहचान विरनामा तुला पंचायत के सुपौल वार्ड-02 निवासी अनिल कुमार दास की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है.
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत 'हर घर नल का जल' पहुँचाने का दावा सहरसा के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत में पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 सहित पूरी पंचायत में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। ​19 में से 17 टंकियां सफेद हाथी साबित ​पंचायत के आंकड़ों पर गौर करें तो यहाँ कुल 19 पानी की टंकियां स्थापित की गई थीं। लेकिन धरातल पर सच्चाई यह है कि इनमें से केवल एक टंकी किसी तरह चल रही है, जबकि शेष 18 टंकियां देखरेख के अभाव में शोपीस बनकर रह गई हैं। जो एक टंकी चालू है, उसकी स्थिति भी बेहद जर्जर है। ​मरम्मत के नाम पर सामान ले उड़े मुंशी ​ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नारायण कामत, गणेशी ठाकुर, छोटू मुखिया, नको देवी, राहुल देवी और लाखों देवी ने बताया कि एकमात्र चालू टंकी की स्थिति सुधारने के नाम पर मुंशी यहाँ से केमिकल मशीन लेकर गया था, जो आज तक वापस नहीं आई। इसके अलावा बोरिंग पाइप भी लंबे समय से टूटा हुआ है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ​6 साल से वेतन को तरस रहा ऑपरेटर ​योजना की विफलता का एक बड़ा कारण कर्मियों का शोषण भी है। पंप संचालक बैजनाथ कामत ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि ठेकेदार ने पिछले 6 वर्षों से उन्हें मानदेय (वेतन) का भुगतान नहीं किया है। बिना वेतन के परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए दूभर हो गया है। संचालक का कहना है कि जब वे शिकायत करते हैं, तो आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता। ​शिकायतों पर मौन साधे बैठा विभाग ​ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरकारी टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और विभाग के कनीय अभियंता (JE) को भी फोन पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के मुंशी मरम्मत का झांसा देकर कीमती सामान निकाल ले जाते हैं और फिर वापस नहीं लौटते। ​"हम शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं और ठेकेदार की मनमानी चरम पर है। अगर जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।" — ग्रामीण, मुरादपुर पंचायत ​वर्तमान में भीषण गर्मी की आहट के बीच पानी की यह किल्लत मुरादपुर पंचायत के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है।
    1
    सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत 'हर घर नल का जल' पहुँचाने का दावा सहरसा के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत में पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11  सहित पूरी पंचायत में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों के बीच हाहाकार मचा हुआ है।
​19 में से 17 टंकियां सफेद हाथी साबित
​पंचायत के आंकड़ों पर गौर करें तो यहाँ कुल 19 पानी की टंकियां स्थापित की गई थीं। लेकिन धरातल पर सच्चाई यह है कि इनमें से केवल एक टंकी किसी तरह चल रही है, जबकि शेष 18 टंकियां देखरेख के अभाव में शोपीस बनकर रह गई हैं। जो एक टंकी चालू है, उसकी स्थिति भी बेहद जर्जर है।
​मरम्मत के नाम पर सामान ले उड़े मुंशी
​ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नारायण कामत, गणेशी ठाकुर, छोटू मुखिया, नको देवी, राहुल देवी और लाखों देवी ने बताया कि एकमात्र चालू टंकी की स्थिति सुधारने के नाम पर मुंशी यहाँ से केमिकल मशीन लेकर गया था, जो आज तक वापस नहीं आई। इसके अलावा बोरिंग पाइप भी लंबे समय से टूटा हुआ है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
​6 साल से वेतन को तरस रहा ऑपरेटर
​योजना की विफलता का एक बड़ा कारण कर्मियों का शोषण भी है। पंप संचालक बैजनाथ कामत ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि ठेकेदार ने पिछले 6 वर्षों से उन्हें मानदेय (वेतन) का भुगतान नहीं किया है। बिना वेतन के परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए दूभर हो गया है। संचालक का कहना है कि जब वे शिकायत करते हैं, तो आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता।
​शिकायतों पर मौन साधे बैठा विभाग
​ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरकारी टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और विभाग के कनीय अभियंता (JE) को भी फोन पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के मुंशी मरम्मत का झांसा देकर कीमती सामान निकाल ले जाते हैं और फिर वापस नहीं लौटते।
​"हम शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं और ठेकेदार की मनमानी चरम पर है। अगर जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।"
— ग्रामीण, मुरादपुर पंचायत
​वर्तमान में भीषण गर्मी की आहट के बीच पानी की यह किल्लत मुरादपुर पंचायत के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 8 स्थित भारत माता दुर्गा हनुमान मंदिर से चैती नवरात्रा के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया.
    1
    समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 8 स्थित भारत माता दुर्गा हनुमान मंदिर से चैती नवरात्रा के पावन अवसर पर  भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में जमानत पर जेल से बाहर आए एक प्रेमी की शादी उसके प्रेमिका के साथ दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की उपस्थिति में धूमधाम से कराई गई है। यह शादी नबीनगर के टंडवा थाना क्षेत्र के गम्भीडीह गांव निवासी गूंजा कुमारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलाढ़ गांव निवासी विपुल कुमार के साथ संपन्न हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपुल की मौसी गम्भीडीह गांव में रहती है। विपुल अपने मौसी के घर बराबर जाया करता था। इसी दौरान उसकी आँखें गुंजा के साथ हो गई और दोनों नदिया के पार के फिल्म की तरह अपनी शादी के ताने बाने बुनने लगे। लेकिन घर परिवार की स्थिति और अलग अलग जाति होने के कारण उनकी शादी में अड़चन आने लगी। ऐसी स्थिति में साथ जीने और साथ मारने की कसम खाते हुए विपुल अपनी गूंजा को भगा ले गया और दूसरे प्रदेश में रहने लगा। इसी बीच गूंजा ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन विपुल के दिमाग में खुराफात जमा हो गया और उसने गूंजा को मायके भेजकर फरार हो गए। न कोई बात न किसी प्रकार का संबंध उसकी तरफ से नहीं हुआ। अंत में थक हार कर गूंजा के परिजनों ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही एक्शन में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आठ माह के बाद जमानत पर रिहा हुए गूंजा और विपुल के अधिवक्ताओं ने दोनों के परिवार के साथ आपसी तालमेल बैठाकर एक पंचायती कराई। जिसमें विपुल ने गूंजा को अपने साथ रखने और जीवन यापन करने की स्वीकृति प्रदान की। दोनों परिजनों के आपसी सहमति से जमानत पर छुटे विपुल की सभी परिवार के सदस्यों के बीच शादी सामोन कराई गई। बाईट विपुल कुमार प्रेमी बाईट गुंजा कुमारी प्रेमिका बाईट रेशमी देवी लड़की का मा बाईट नरेंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता
    1
    औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में जमानत पर जेल से बाहर आए एक प्रेमी की शादी उसके प्रेमिका के साथ दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की उपस्थिति में धूमधाम से कराई गई है। यह शादी नबीनगर के टंडवा थाना क्षेत्र के गम्भीडीह गांव निवासी गूंजा कुमारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलाढ़ गांव निवासी विपुल कुमार के साथ संपन्न हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपुल की मौसी गम्भीडीह गांव में रहती है। विपुल अपने मौसी के घर बराबर जाया करता था। इसी दौरान उसकी आँखें गुंजा के साथ हो गई और दोनों नदिया के पार के फिल्म की तरह अपनी शादी के ताने बाने बुनने लगे। लेकिन घर परिवार की स्थिति और अलग अलग जाति होने के कारण उनकी शादी में अड़चन आने लगी। ऐसी स्थिति में साथ जीने और साथ मारने की कसम खाते हुए विपुल अपनी गूंजा को भगा ले गया और दूसरे प्रदेश में रहने लगा। इसी बीच गूंजा ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन विपुल के दिमाग में खुराफात जमा हो गया और उसने गूंजा को मायके भेजकर फरार हो गए। न कोई बात न किसी प्रकार का संबंध उसकी तरफ से नहीं हुआ। अंत में थक हार कर गूंजा के परिजनों ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही एक्शन में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आठ माह के बाद जमानत पर रिहा हुए गूंजा और विपुल के अधिवक्ताओं ने दोनों के परिवार के साथ आपसी तालमेल बैठाकर एक पंचायती कराई। जिसमें विपुल ने गूंजा को अपने साथ रखने और जीवन यापन करने की स्वीकृति प्रदान की। दोनों परिजनों के आपसी  सहमति से जमानत पर छुटे विपुल की सभी परिवार के सदस्यों के बीच शादी सामोन कराई गई।
बाईट विपुल कुमार प्रेमी
बाईट गुंजा कुमारी प्रेमिका 
बाईट रेशमी देवी लड़की का मा
बाईट नरेंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    7 hrs ago
  • रमणी पूजा को लेकर चंद्रायन पंचायत में शांति समिति का बैठक हुआ सम्पन्न थानाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि यों ने किया बैठक
    1
    रमणी पूजा को लेकर चंद्रायन पंचायत में शांति समिति का बैठक हुआ सम्पन्न थानाध्यक्ष सहित
जनप्रतिनिधि यों ने किया बैठक
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.