Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ईएसएम रैली रविवार को, आमजन रविवार सांय 03 बजे से व 09 मार्च को पूरे दिनभर देख सकेंगे सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन* चूरू, 07 मार्च। चूरू जिला मुख्यालय पर जिला खेल स्टेडियम में रविवार, 08 मार्च, 2026 को ईएसएम (एक्स— सर्विसमैन) रैली का आयोजन किया जाएगा। ईएसएम रैली में सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन में आमजन 08 मार्च को सांय 03 बजे से तथा 09 मार्च, 2026 को पूरे दिनभर भाग ले सकेंगे।
HANUMAN PRASAD SHARMA
*ईएसएम रैली रविवार को, आमजन रविवार सांय 03 बजे से व 09 मार्च को पूरे दिनभर देख सकेंगे सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन* चूरू, 07 मार्च। चूरू जिला मुख्यालय पर जिला खेल स्टेडियम में रविवार, 08 मार्च, 2026 को ईएसएम (एक्स— सर्विसमैन) रैली का आयोजन किया जाएगा। ईएसएम रैली में सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन में आमजन 08 मार्च को सांय 03 बजे से तथा 09 मार्च, 2026 को पूरे दिनभर भाग ले सकेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Churu में 21 अप्रैल को पूर्व नेता प्रतिपक्ष Rajendra Singh Rathore का जन्मदिन ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन Lt General Sagat Singh Stadium में सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसे भारतीय सेना को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में Bhajan Lal Sharma, Om Birla और Om Prakash Mathur सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। Harlal Saharan ने कहा कि इस दिन को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में भी मनाया जाएगा और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है।1
- झुंझुनू जिले के पिलानी थाना पुलिस ने आम सड़क पर डमी हथियार के साथ कैम्पर गाड़ी से स्टंट कर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में पिलानी थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कैम्पर गाड़ी में हथियार लेकर सार्वजनिक सड़क पर स्टंट कर रहा है, जिससे आमजन में दहशत फैल रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी देखकर कैम्पर चालक वाहन को वापस मोड़कर भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान संजीव पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी लाडुन्दा, थाना पिलानी, जिला झुंझुनू (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक डमी गन बरामद हुई। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने, गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने तथा उसके आक्रामक व्यवहार के चलते शांति भंग की आशंका के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कैम्पर गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रभान, एएसआई सत्यवीर सिंह, हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद, महेन्द्र, कांस्टेबल धर्मवीर तथा अमित की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।1
- झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शनिवार को एक वृद्ध दंपति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भीमसिंह और उनकी पत्नी घोघड़ी देवी ने यह कदम उठाया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले में मृतक के बेटे विनोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- ओला वृष्टि3
- ओलावृष्टि अंधड़ से हुए किसानों को नुकसान के बाद पूर्व विधायक द्वारा सरकार से मुआवजा की मांग की गई है पूर्व विधायक महिया ने कहा की सरकार पूरा सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दे।1
- ओला वृष्टि से हुई परभावित फसल1
- " "खौफनाक मंजर! 😱 पलक झपकते ही मच गई भगदड़। देखिए बावल (महेंद्रगढ़) के पास का यह वायरल वीडियो, जहाँ एक कुत्ते के गुस्से ने सबको हिला कर रख दिया।"1
- Churu के अग्रसेन नगर में अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्था APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ Harlal Saharan द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में विधायक सहारण ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी है। इस अवसर पर Dr Mahesh Mohan Pukar, Kumar Ajay सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति, खेल सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों को खेल-खेल में सीखाने की व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही।1