प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी एक लोकसेवक है और उसका प्रमुख दायित्व आमजन तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सहज तरीके से पहुंचाना है। : कलेक्टर विकास मिश्रा टंसार में वृहद विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित ------ संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत हितलाभ वितरण ------- जागरूक समाज ही मजबूत न्याय व्यवस्था की नींव - प्रधान जिला न्यायाधीश ------- हर नागरिक को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार - प्रधान जिला न्यायाधीश --------- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंसार के प्रांगण में वृहद विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं विशेष रूप से आदिवासी समुदाय को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें न्याय प्रणाली से जोड़ना तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहा। शिविर में उपस्थित जनसमूह को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना सहित विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु हितग्राहियों को मौके पर ही हितलाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को उसके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाती है।” उन्होंने मातृशक्ति से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने बताया कि विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने नेशनल लोक अदालत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसके माध्यम से राजीनामा योग्य प्रकरणों का त्वरित, सरल एवं कम खर्च में निराकरण संभव है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। साथ ही उन्होंने पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़ित परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी और लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। श्री दिनकर ने कहा कि नशा सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक विघटन का प्रमुख कारण है और इससे दूर रहकर ही एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायिक जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जब लोगों को अपने अधिकारों एवं कानून की जानकारी होगी, तभी वे उनका सही उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्र हितग्राहियों से लाभ लेने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने कहा कि शासन का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी एक लोकसेवक है और उसका प्रमुख दायित्व आमजन तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सहज तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार देता है और यह तभी संभव है जब उसे समय पर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। यदि कोई अधिकारी इसमें बाधा उत्पन्न करता है, तो यह नागरिकों के अधिकारों का हनन है। कलेक्टर ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए एक माह पश्चात फॉलो-अप शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी आवेदन लंबित न रहे और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ प्राप्त हो। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश शिवहरे ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पहल का लक्ष्य आदिवासी समुदाय को सशक्त बनाना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना, गरीबी उन्मूलन योजनाओं से जोड़ना तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है और इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है। विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक ने प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया। हितलाभ वितरण के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया शिविर में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मझौली विकासखंड के महिमा उत्पादक समूह को 293308 रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं अष्टभुजी स्व सहायता समूह रोडल, प्रिया स्व सहायता समूह कुसमी एवं कविता स्व सहायता समूह गुड़ुआधार को 1.50 लाख रुपये प्रत्येक का ऋण वितरित किया गया। मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत श्रीमती आरती साहू को एक लाख रुपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। संबल योजना अंतर्गत 6 हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड, पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड एवं आवास प्लस स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विभागीय स्टॉल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर मौके पर ही आवेदन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं परामर्श भी प्रदान किया गया, जिससे लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, नशा मुक्ति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इनकी रही उपस्थिति शिविर में श्री यतीन्द्र कुमार गुरू विशेष न्यायाधीश, श्री दीपक शर्मा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सीधी, श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वितीय जिला न्यायाधीश, सुश्री उर्मिला यादव प्र.अ.स. न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सीधी, सुश्री सुनीता रावत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, श्री सोनू जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, सुश्री सरिता चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, श्री कपिल देव काछी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी श्री मृदुल लटौरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, तहसील चुरहट से श्री लालता सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री वर्षा भलावी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री राहुल त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील मझौली से श्री लोकेश तारन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, सुश्री शिवांगी सिंह परिहार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, सुश्री रूचि परते न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, तहसील रामपुर नैकिन से श्री प्रकाश कसेर प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रथम श्रेणी सीधी एवं श्री अरहम खान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती जमुनी देवी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, उपखंड अधिकारी कुसमी शैलेश द्विवेदी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित रहे। #Sidhi #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

- धार में 1.17 करोड़ की ठगी के फरार आरोपी गिरफ्तार: 15-20% रिटर्न का लालच देकर निवेश हड़पा; 3 साल बाद गुजरात से तीनों पकड़े गए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार पुलिस ने सोमवार को एक चर्चित ठगी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 मार्च 2026 को गुजरात के अलग-अलग शहरों से इन आरोपियों को पकड़ा था। इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया गया। कोतवाली थाने में वर्ष 2023 में यह प्रकरण धारा 420, 409, 34 सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था। फरियादी नईम उर्फ मुन्ना खान (49), निवासी डाबरी के पास हटवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अतुल ताम्हणे (बदनावर), अमजद खान (श्रीनगर कॉलोनी, धार) और अन्य आरोपियों ने "केपीटल एंड मार्केटिंग लिमिटेड" नामक कंपनी बनाई थी। आरोपियों ने लोगों को निवेश पर हर महीने 15 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज देने का लालच दिया। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उनका पैसा तेजी से बढ़ेगा और सुरक्षित रहेगा। इस लालच में आकर कई लोगों से अलग-अलग स्कीमों के नाम पर एग्रीमेंट भी करवाए गए। लोकेशन बदलकर पुलिस से बच रहे थे आरोपी इसी तरीके से आरोपियों ने कई लोगों से करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि एकत्रित कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने न तो निवेशकों का पैसा लौटाया और न ही कोई ब्याज दिया। मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए थे और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचते रहेलंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद, 25 मार्च 2026 को गुजरात के अलग-अलग शहरों से आरोपी अतुल ताम्हणे और गौरव ताम्हणे को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल धार भेजा गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी अमजद पिता एजाज खान को दाहोद से गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाना है।1
- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ब्रह्माकुण्डी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण कर #HPV_वैक्सीनेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ बालिकाओं के घर जाके उन्हें टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया एवं अफवाहों से दूर रहकर टीका लगवाने की अपील की। #Dhar CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh1
- *💥धार में,लवजिहाद का सनसनीखेज मामला,केस दर्ज 💥* मुस्लिम युवक ने,हिंदू युवती को बनाया लव जिहाद का शिकार। *🖕 यहां से देखें पूरी रिपोर्ट 🖕* *👍LIKE 💫SHARE🎯 SUBSCRIBE 💥*1
- 🚩🔱🌹हर हर महादेव शंभू जय भवानी 🌹🔱🚩2
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- # साभार। प्रत्रकार मोहनसिंह सोलंकी सनातनी।9131950957.9926446331.1
- Post by KRISHNA VERMA1
- किराए के कमरे में फंदे पर मिला मजदूर का शवः पीथमपुर में फैक्ट्री में काम करता था; शव दो दिन पुराना, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट राहुल सेन मांडव मो 9669141814 पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर के सेक्टर- थाना क्षेत्र के वार्ड 15 में एक शख्स का शव उसके किराए के कमरे में फंदे पर मिला। घटना की सूचना देर रात रहवासियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मृतक की पहचान दमोह निवासी तेजी लाल पिता बलदेव सिंह (45) के रूप में हुई है। वह वार्ड 15 स्थित दुबे के मकान में किराए पर रहता था और एक कंपनी में मजदूरी करता था। रहवासियों के अनुसार, तेजी लाल कुछ समय से बीमार था और कमरे में अकेला रहता था।कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। मृतक के कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने तेजी लाल के परिजनों को दमोह में सूचना दे दी है। परिजनों के सोमवार दोपहर तक पीथमपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1