logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली/ लखनऊ :शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय प्रमुख संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट *सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम* *जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान* कानपुर नगर। जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में की। इस दौरान क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीएम (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान में जनपद में एलपीजी के कुल 11,44,075 सक्रिय उपभोक्ता हैं, जिनमें आईओसीएल के 7,15,814, बीपीसीएल के 2,21,252 और एचपीसीएल के 2,07,009 उपभोक्ता शामिल हैं। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गैस कंपनियों को निर्देशित किया कि सिलेंडरों की आपूर्ति फर्स्ट इन फर्स्ट आउट के आधार पर की जाए। जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं के घर पर ही की जाएगी और ओटीपी व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी आने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नागरिकों से अपील की कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद में कुल 319 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि जनपद में लगभग 11 हजार कमर्शियल गैस कनेक्शन हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल कनेक्शन के अनुरूप सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता से की जाएगी। आपूर्ति श्रृंखला बेहतर होने पर अन्य सभी कमर्शियल कनेक्शन धारकों को भी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं को असुविधा न होने दी जाए।

3 hrs ago
user_Love Kush Press
Love Kush Press
मोहनलालगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
d650327e-df5e-4add-b0e3-ad6cbc9ba6fe

दिल्ली/ लखनऊ :शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय प्रमुख संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट *सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम* *जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान* कानपुर नगर। जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में की। इस दौरान क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीएम (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान में जनपद में एलपीजी के कुल 11,44,075 सक्रिय उपभोक्ता हैं, जिनमें आईओसीएल के 7,15,814, बीपीसीएल के 2,21,252 और एचपीसीएल के 2,07,009 उपभोक्ता

036bd1f7-ae94-46b5-a536-031fddc18692

शामिल हैं। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गैस कंपनियों को निर्देशित किया कि सिलेंडरों की आपूर्ति फर्स्ट इन फर्स्ट आउट के आधार पर की जाए। जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं के घर पर ही की जाएगी और ओटीपी व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी आने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नागरिकों से अपील की कि गैस की कमी को

d9ac158f-e7ba-4387-98ec-f25c05412753

लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद में कुल 319 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि जनपद में लगभग 11 हजार कमर्शियल गैस कनेक्शन हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल कनेक्शन के अनुरूप सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता से की जाएगी। आपूर्ति श्रृंखला बेहतर होने पर अन्य सभी कमर्शियल कनेक्शन धारकों को भी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं को असुविधा न होने दी जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Akhileshtrivedi Shashwat
    1
    Post by Akhileshtrivedi Shashwat
    user_Akhileshtrivedi Shashwat
    Akhileshtrivedi Shashwat
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • News: इफ्तार पार्टी में आपसी सौहार्द का संदेश दिया खुरासन रोड। आजमगढ़ जिले के फूलपुर स्थित अब्दुल खालिक एजुकेशनल सोशल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर  स्कूल परिसर में बुधवार की शाम सामूहिक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सभी को आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। इस दौरान रोजेदारों द्वारा मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी गईं।  इस दौरान स्कूल परिवार ने  सभी को पवित्र माह रमजान की बधाई दी।  इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, पुलिस और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। प्रिंसिपल मोहम्मद रियाज अहमद  ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर मोहदमद राजिक खां ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रबंधक नैय्यर आज़म खान, मोहम्मद सादिक खां,  मोहम्मदी वसी, नसीम अहमद आज़मी, डाक्टर फैसल, इफ्तेखार अहमद,फसी आलम,म जयपाल, जोश पाल, अब्बास, आदि काफी संख्या लोग उपस्थित थे।
    2
    News: इफ्तार पार्टी में आपसी सौहार्द का संदेश दिया
खुरासन रोड। आजमगढ़ जिले के फूलपुर स्थित अब्दुल खालिक एजुकेशनल सोशल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर  स्कूल परिसर में बुधवार की शाम सामूहिक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सभी को आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। इस दौरान रोजेदारों द्वारा मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी गईं।  इस दौरान स्कूल परिवार ने  सभी को पवित्र माह रमजान की बधाई दी। 
इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, पुलिस और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। प्रिंसिपल मोहम्मद रियाज अहमद  ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर मोहदमद राजिक खां ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रबंधक नैय्यर आज़म खान, मोहम्मद सादिक खां,  मोहम्मदी वसी, नसीम अहमद आज़मी, डाक्टर फैसल, इफ्तेखार अहमद,फसी आलम,म जयपाल, जोश पाल, अब्बास, आदि काफी संख्या लोग उपस्थित थे।
    user_MFT News
    MFT News
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • *थाना बेहटागोकुल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 228/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 06 अभियुक्तो को चोरी किये गये 08 अदद पाइप व 01 अदद डीसीएम , 07 अदद एन्ड्राइड मोबाइल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*
    1
    *थाना बेहटागोकुल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 228/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 06 अभियुक्तो को चोरी किये गये 08 अदद पाइप व 01 अदद डीसीएम , 07 अदद एन्ड्राइड मोबाइल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ईदगाह के इमाम के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली द्वारा बताया गया!! 13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!
    1
    राजधानी लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ईदगाह के इमाम के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली द्वारा बताया गया!!
13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ में एक युवक पर आरोप है कि उसने एक युवती को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    लखनऊ में एक युवक पर आरोप है कि उसने एक युवती को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ईदगाह के इमाम के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली द्वारा बताया गया!! 13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!
    1
    राजधानी लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ईदगाह के इमाम के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली द्वारा बताया गया!!
13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • लखनऊ में गैस खत्म होने की अफवाह पर प्रशासन सख्त, जांच शुरू। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने शुरू किया औचक निरीक्षण। गैस और पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। गैस सप्लाई कंपनियों का सर्वर डाउन, वितरण में हो रही देरी। सर्वर समस्या के कारण लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही गैस। गैस खत्म होने की खबर पूरी तरह से झूठी- एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम। एडीएम सप्लाई ने कहा- गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं। सर्वर डाउन की समस्या दूर करने के लिए चल रहा काम।
    2
    लखनऊ में गैस खत्म होने की अफवाह पर प्रशासन सख्त, जांच शुरू।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने शुरू किया औचक निरीक्षण।
गैस और पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।
गैस सप्लाई कंपनियों का सर्वर डाउन, वितरण में हो रही देरी।
सर्वर समस्या के कारण लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही गैस।
गैस खत्म होने की खबर पूरी तरह से झूठी- एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम।
एडीएम सप्लाई ने कहा- गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं।
सर्वर डाउन की समस्या दूर करने के लिए चल रहा काम।
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने अपने ही पिता पर बांके से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।
    1
    लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने अपने ही पिता पर बांके से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.