Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरबा के मानिकपुर में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुभाष ब्लॉक के ये आरोपी एक्टिवा से शराब बेच रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 20 पाव देसी शराब और ₹200 नकद जब्त किए हैं।
Dhananajy jangde
कोरबा के मानिकपुर में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुभाष ब्लॉक के ये आरोपी एक्टिवा से शराब बेच रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 20 पाव देसी शराब और ₹200 नकद जब्त किए हैं।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 पाव देसी शराब और ₹200 नकद जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।1
- D S P गांजा पकड़ने गए थे,चोर उनकी गाड़ी चुरा लिए........1
- SECL कुसमुंडा में भूविस्थापितों का हल्लाबोल: 5 घंटे ठप रहा खनन, CMD स्तर की बैठक के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कोरबा।साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कुसमुंडा क्षेत्र में बुधवार को भूविस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे खदान क्षेत्र में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनकारियों ने कोयला खनन और परिवहन में लगी मशीनों के पहिए थाम दिए, जिसके चलते करीब 5 घंटे तक उत्पादन और सप्लाई ठप रही। प्रदर्शन के दौरान भूविस्थापितों ने चक्काजाम करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता शुरू की। भूविस्थापितों ने अपनी चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें अर्जन के बाद जन्मे परिवार के सदस्यों के लिए रोजगार एवं पुनर्वास नीति स्पष्ट करने, वर्षों से लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण, बलरामपुर, दुरपा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई, तथा खदान में चल रहे आउटसोर्सिंग कार्यों में स्थानीय भूविस्थापितों को प्राथमिकता देने की मांग शामिल रही। लंबी बातचीत के बाद प्रबंधन ने मांगों को जायज मानते हुए ठोस आश्वासन दिया। प्रबंधन ने कहा कि 5 दिनों के भीतर बिलासपुर में CMD स्तर पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी मुद्दों पर विस्तार से निर्णय लिया जाएगा। साथ ही 15 तारीख तक रोजगार से संबंधित मामलों में सकारात्मक पहल का भरोसा भी दिया गया। प्रबंधन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। घटना के बाद खदान क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन प्रशासन और प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है।1
- बरौर माता रानी के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में काली प्रदर्शन1
- बरमकेला विकास कि प्यास से लालायित है, आखिर कब मिलेगा विकास की पहिया बरमकेला मे आखिर बहुत प्रतिक्षित मांग क्यों पूरा नहीं हो रहा है1
- पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ के उरगा मंडल में भी भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर जोरदार जश्न मनाया, जहाँ 'जय श्रीराम' के नारे गूंजे। मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए पार्टी को और मजबूती मिलने की बात कही।1
- आज बाबा बैद्यनाथ धाम रावणेश्वर मंदिर और बाबा बासुकीनाथ के लाइव दर्शन उपलब्ध हैं। श्रद्धालु घर बैठे इन पावन मंदिरों से सीधा आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।1
- घनघोर जंगल में हाथियों का हमला: महिला को हाथी ने कुचलकर मारा मौके पर ही महिला की मौत कोरिया छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आने वाले देवगढ़ परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हाथियों के दल ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर घने जंगल क्षेत्र में कल हुई। वन विभाग के डीएफओ प्रभाकर खलखो ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, महिला संबसिया अपने पति बृजलाल के साथ शेराडाँड़ के अंदरूनी जंगल क्षेत्र में रनगोवा नदी के पास घर बनाकर रहती थी। पति की मृत्यु के बाद वह वहां अकेले ही निवास कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय हाथियों का एक दल उस क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी महिला उनके संपर्क में आ गई और उसे कुचल दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतका का पुत्र बसंतलाल देवतीडाँड़ में रहता है और ग्राम पंचायत नवा टोला का पूर्व सरपंच रह चुका है। शेराडाँड़ ग्राम पंचायत देवतीडाँड़ का आश्रित ग्राम है। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।1