logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदौली पुलिस की सक्रियता से अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। मुगलसराय पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामद 925 पेटी (लगभग 8222.8 लीटर) अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 31 लाख रुपये बताई गई है। यह शराब पंजाब से लाई जा रही थी और इसे बिहार में खपाने की तैयारी थी। अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, श्री पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली, आकाश पटेल द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में यह सफलता मिली। दिनांक 23.06.2026 को मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JK02BP1812 को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक ने वाहन भगाकर भागने की कोशिश की। घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया और तलाशी में आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की पेटियों पर "For Sale in Punjab Only" अंकित था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 जबीर पुत्र स्व0 नाजीर हुसैन, निवासी अस्तादमल्लाह, पोस्ट बेरुस, थाना बस स्टैण्ड सिटी, बक्सीनगर, जम्मू, उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्त मो0 जबीर ने बताया कि वह ट्रक चालक है और उसे यह शराब पंजाब से लोड कराकर बिहार पहुंचानी थी। उसे इसके एवज में किराया और अतिरिक्त धनराशि मिलने वाली थी। इस संबंध में थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 310/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

1 day ago
user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
राज कुमार सोनकर पत्रकार
Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

चंदौली पुलिस की सक्रियता से अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। मुगलसराय पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामद 925 पेटी (लगभग 8222.8 लीटर) अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 31 लाख रुपये बताई गई है। यह शराब पंजाब से लाई जा रही थी और इसे बिहार में खपाने की तैयारी थी। अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, श्री पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली, आकाश पटेल द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में यह सफलता मिली। दिनांक 23.06.2026 को मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JK02BP1812 को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक ने वाहन भगाकर भागने की कोशिश की। घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया और तलाशी में आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की पेटियों पर "For Sale in Punjab Only" अंकित था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 जबीर पुत्र स्व0 नाजीर हुसैन, निवासी अस्तादमल्लाह, पोस्ट बेरुस, थाना बस स्टैण्ड सिटी, बक्सीनगर, जम्मू, उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्त मो0 जबीर ने बताया कि वह ट्रक चालक है और उसे यह शराब पंजाब से लोड कराकर बिहार पहुंचानी थी। उसे इसके एवज में किराया और अतिरिक्त धनराशि मिलने वाली थी। इस संबंध में थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 310/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पुणे का चर्चित केतन अग्रवाल मौत मामला पूरे देश में हलचल मचा रहा है। जिस युवक की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी, उसकी मौत को पहले एक हादसा बताया गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच में हत्या की एक खौफनाक साजिश का एंगल सामने आया है। पुलिस की गहन जांच में केतन अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच के संबंधों और इस मामले के पीछे की पूरी कहानी सामने आ रही है। इस घटना में गिरफ्तारी हुई है और मामला अदालत में विचाराधीन है। इस वीडियो में अब तक सामने आए सभी तथ्यों, पुलिस जांच और कोर्ट केस से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है।
    1
    पुणे का चर्चित केतन अग्रवाल मौत मामला पूरे देश में हलचल मचा रहा है। जिस युवक की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी, उसकी मौत को पहले एक हादसा बताया गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच में हत्या की एक खौफनाक साजिश का एंगल सामने आया है।

पुलिस की गहन जांच में केतन अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच के संबंधों और इस मामले के पीछे की पूरी कहानी सामने आ रही है। इस घटना में गिरफ्तारी हुई है और मामला अदालत में विचाराधीन है। इस वीडियो में अब तक सामने आए सभी तथ्यों, पुलिस जांच और कोर्ट केस से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    14 hrs ago
  • कैमूर जिले के चैनपुर में विद्यालय पढ़ाने जा रहे एक प्रधानाध्यापक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शिक्षक घायल हो गया।
    1
    कैमूर जिले के चैनपुर में विद्यालय पढ़ाने जा रहे एक प्रधानाध्यापक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शिक्षक घायल हो गया।
    user_गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    Chainpur, Kaimur (Bhabua)•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सकलडीहा तहसील में वकीलों ने ई-रजिस्ट्री के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, वकीलों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में ताला लगा दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के सकलडीहा तहसील में वकीलों ने ई-रजिस्ट्री के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, वकीलों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में ताला लगा दिया।
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • चंदौली, उत्तर प्रदेश में ड्राइवर महासंघ वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य और सभी ड्राइवर भाई आज डीएम कार्यालय पहुँचे। यह मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा जी की देखरेख में हुई। इस दौरे का मुख्य कारण एक सारथी भाई के साथ हुई दुर्घटना के संबंध में था।
    3
    चंदौली, उत्तर प्रदेश में ड्राइवर महासंघ वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य और सभी ड्राइवर भाई आज डीएम कार्यालय पहुँचे। यह मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा जी की देखरेख में हुई। इस दौरे का मुख्य कारण एक सारथी भाई के साथ हुई दुर्घटना के संबंध में था।
    user_मुकेश यादव
    मुकेश यादव
    सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कैमूर जिला प्रशासन मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में बुधवार शाम कैमूर के जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मोहनियां अनुमंडल मुख्यालय का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रूट मार्च किया। जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मोहनियां पहुंचे। अधिकारियों ने भभुआ रोड से अपना पैदल मार्च शुरू किया, जो चांदनी चौक और स्टूवरगंज सहित उन सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहाँ से पारंपरिक रूप से ताजिया जुलूस निकाला जाता है। इस दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की संवेदनशीलता, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस फ्लैग मार्च और निरीक्षण के दौरान मोहनियां की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी, एसडीपीओ गोपाल कृष्ण, DCLR कमला कांत त्रिवेदी, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। रूट मार्च के बाद, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल की पैनी निगरानी रहेगी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई बल तैयार रहेगा। पर्व के मद्देनजर मोहनियां शहर के सभी संवेदनशील चौराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
    3
    कैमूर जिला प्रशासन मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में बुधवार शाम कैमूर के जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मोहनियां अनुमंडल मुख्यालय का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रूट मार्च किया।

जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मोहनियां पहुंचे। अधिकारियों ने भभुआ रोड से अपना पैदल मार्च शुरू किया, जो चांदनी चौक और स्टूवरगंज सहित उन सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहाँ से पारंपरिक रूप से ताजिया जुलूस निकाला जाता है। इस दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की संवेदनशीलता, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस फ्लैग मार्च और निरीक्षण के दौरान मोहनियां की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी, एसडीपीओ गोपाल कृष्ण, DCLR कमला कांत त्रिवेदी, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। रूट मार्च के बाद, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल की पैनी निगरानी रहेगी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई बल तैयार रहेगा। पर्व के मद्देनजर मोहनियां शहर के सभी संवेदनशील चौराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    2 hrs ago
  • चंदौली पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की एक संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ₹1.25 करोड़ से अधिक आंकी गई है। इस दौरान, रोहतास (बिहार) के दो शातिर तस्करों को कटरिया अंडरपास के पास पराग डेयरी पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। यह सफल कार्रवाई अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, श्री पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वैभव कृष्ण के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली, आकाश पटेल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मुगलसराय, विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस एवं एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने 23.06.2026 को मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कटरिया अंडरपास के समीप पराग डेयरी के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टाटा अल्ट्रा ट्रक संख्या BR24GD8352 को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें लोहे के एंगल एवं मसालों के बीच छिपाकर रखी गई कुल 20 बोरियों में भरा हुआ 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेंद्र सिंह यादव और राजकुमार यादव के रूप में हुई है, जो दोनों पुत्र स्व. नरेश सिंह यादव और मोहल्ला नूरगंज थाना सासाराम, जनपद रोहतास (बिहार) के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे उड़ीसा राज्य के जनपद बौध से अवैध गांजा खरीदकर ट्रक में लदे वैध माल (लोहे के एंगल एवं मसालों) के बीच छिपाकर बिहार एवं पूर्वांचल क्षेत्र में लाते थे। वे इसे वाराणसी एवं आसपास के जनपदों में ऊँचे दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि गांजा तस्करी के कार्य में संलिप्त व्यक्ति एक-दूसरे की वास्तविक पहचान एवं पता प्रायः साझा नहीं करते हैं, जिससे पुलिस की कार्यवाही से बचा जा सके। उन्होंने पूर्व में भी कई बार इस प्रकार गांजे की खेप लाकर विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति करने की बात स्वीकार की, और बरामद गांजे की खेप को वाराणसी क्षेत्र में खपाने की योजना थी, जिसे पुलिस टीम ने ध्वस्त कर दिया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 311/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बरामदगी के विवरण में 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक संख्या BR24GD8352 और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। पूछताछ के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय मय टीम और निरीक्षक पुनीत परिहार एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी मय टीम शामिल थे।
    1
    चंदौली पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की एक संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ₹1.25 करोड़ से अधिक आंकी गई है। इस दौरान, रोहतास (बिहार) के दो शातिर तस्करों को कटरिया अंडरपास के पास पराग डेयरी पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

यह सफल कार्रवाई अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, श्री पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वैभव कृष्ण के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली, आकाश पटेल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मुगलसराय, विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस एवं एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने 23.06.2026 को मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कटरिया अंडरपास के समीप पराग डेयरी के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टाटा अल्ट्रा ट्रक संख्या BR24GD8352 को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें लोहे के एंगल एवं मसालों के बीच छिपाकर रखी गई कुल 20 बोरियों में भरा हुआ 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेंद्र सिंह यादव और राजकुमार यादव के रूप में हुई है, जो दोनों पुत्र स्व. नरेश सिंह यादव और मोहल्ला नूरगंज थाना सासाराम, जनपद रोहतास (बिहार) के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे उड़ीसा राज्य के जनपद बौध से अवैध गांजा खरीदकर ट्रक में लदे वैध माल (लोहे के एंगल एवं मसालों) के बीच छिपाकर बिहार एवं पूर्वांचल क्षेत्र में लाते थे। वे इसे वाराणसी एवं आसपास के जनपदों में ऊँचे दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि गांजा तस्करी के कार्य में संलिप्त व्यक्ति एक-दूसरे की वास्तविक पहचान एवं पता प्रायः साझा नहीं करते हैं, जिससे पुलिस की कार्यवाही से बचा जा सके। उन्होंने पूर्व में भी कई बार इस प्रकार गांजे की खेप लाकर विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति करने की बात स्वीकार की, और बरामद गांजे की खेप को वाराणसी क्षेत्र में खपाने की योजना थी, जिसे पुलिस टीम ने ध्वस्त कर दिया।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 311/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बरामदगी के विवरण में 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक संख्या BR24GD8352 और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। पूछताछ के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय मय टीम और निरीक्षक पुनीत परिहार एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी मय टीम शामिल थे।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #bharattiwari #bharattiwaricase #biharnews #viralnews #awaazebharat
    1
    #bharattiwari #bharattiwaricase #biharnews #viralnews #awaazebharat
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    23 hrs ago
  • जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी के पावन सानिध्य में 27, 28 और 29 जून 2026 को तीन दिवसीय दिव्य समागम का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य समागम नेपाल सहित भारत के कुल 14 सतलोक आश्रमों में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के तहत संत गरीबदास जी महाराज की अमर वाणी का अखंड पाठ, एक विशाल भंडारा, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, विशाल सत्संग और निःशुल्क नामदीक्षा जैसे विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस शुभ अवसर पर आप सभी सहपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
    1
    जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी के पावन सानिध्य में 27, 28 और 29 जून 2026 को तीन दिवसीय दिव्य समागम का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य समागम नेपाल सहित भारत के कुल 14 सतलोक आश्रमों में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के तहत संत गरीबदास जी महाराज की अमर वाणी का अखंड पाठ, एक विशाल भंडारा, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, विशाल सत्संग और निःशुल्क नामदीक्षा जैसे विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस शुभ अवसर पर आप सभी सहपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
    user_VIKESH DAS
    VIKESH DAS
    Farmer Nuaon, Kaimur (Bhabua)•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक युवक बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार पर लेटा हुआ दिखा। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। युवक को इस खतरनाक स्थिति में देख बिजली विभाग और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आए। बिजली विभाग ने तत्काल उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बाद, पुलिस की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद उस युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। जाँच में सामने आया कि यह युवक शराब के नशे में था। उसने बताया कि शराब पीने के बाद उसे आराम करने का मन हुआ, जिसके बाद वह बिजली के पोल पर चढ़ गया और तारों पर लेट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक युवक बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार पर लेटा हुआ दिखा। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

युवक को इस खतरनाक स्थिति में देख बिजली विभाग और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आए। बिजली विभाग ने तत्काल उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बाद, पुलिस की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद उस युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

जाँच में सामने आया कि यह युवक शराब के नशे में था। उसने बताया कि शराब पीने के बाद उसे आराम करने का मन हुआ, जिसके बाद वह बिजली के पोल पर चढ़ गया और तारों पर लेट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.