logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चीन के लियुयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री (लियुयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कोऑपरेशंस) में भयानक ब्लास्ट हुआ है। मिसाइल हमले जैसे बताए जा रहे इस धमाके में कई एकड़ तक सबकुछ खाक हो गया है। धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

2 hrs ago
user_Priyanshi Gupta
Priyanshi Gupta
Rampur, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

चीन के लियुयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री (लियुयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कोऑपरेशंस) में भयानक ब्लास्ट हुआ है। मिसाइल हमले जैसे बताए जा रहे इस धमाके में कई एकड़ तक सबकुछ खाक हो गया है। धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

  • user_Sabir Hossain Sekh
    Sabir Hossain Sekh
    বারুইপুর, দক্ষিণ 24 পরগনা, পশ্চিমবঙ্গ
    🙏
    1 hr ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने में मदद के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की। वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' नाम से एक नौसैनिक अभियान की घोषणा की है। इसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे पोतों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके साथ ही ट्रंप ने इसमें हस्तक्षेप करने पर ईरान को चेतावनी दी है। प्रोजेक्ट फ्रीडम की जानकारी प्रोजेक्ट फ्रीडम में 100 से अधिक विमान और 15 हजार सैन्यकर्मी शामिल होंगे। यह अभियान पश्चिम एशिया में सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि दुनिया के कई देशों ने अमेरिका से सहायता का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने अनुरोध किया क्या हम उनके पोतों को मुक्त कराने में मदद कर सकते हैं, जो होर्मुज में फंसे हुए हैं। इसके बाद हमने प्रोजेक्ट फ्रीडम को शुरू करने का फैसला किया। ट्रंप ने कहा कि तटस्थ देशों के पोतों को अमेरिकी बल सुरक्षित तरीके से प्रतिबंधित जलमार्गों से बाहर निकालेंगे, ताकि वे सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल अमेरिका बल्कि ईरान और पूरे पश्चिम एशिया के लिए भी लाभकारी होगी।
    1
    ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने में मदद के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की।
वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' नाम से एक नौसैनिक अभियान की घोषणा की है। इसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे पोतों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके साथ ही ट्रंप ने इसमें हस्तक्षेप करने पर ईरान को चेतावनी दी है।
प्रोजेक्ट फ्रीडम की जानकारी
प्रोजेक्ट फ्रीडम में 100 से अधिक विमान और 15 हजार सैन्यकर्मी शामिल होंगे। यह अभियान पश्चिम एशिया में सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि दुनिया के कई देशों ने अमेरिका से सहायता का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने अनुरोध किया क्या हम उनके पोतों को मुक्त कराने में मदद कर सकते हैं, जो होर्मुज में फंसे हुए हैं। इसके बाद हमने प्रोजेक्ट फ्रीडम को शुरू करने का फैसला किया। ट्रंप ने कहा कि तटस्थ देशों के पोतों को अमेरिकी बल सुरक्षित तरीके से प्रतिबंधित जलमार्गों से बाहर निकालेंगे, ताकि वे सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल अमेरिका बल्कि ईरान और पूरे पश्चिम एशिया के लिए भी लाभकारी होगी।
    user_Priyanshi Gupta
    Priyanshi Gupta
    Rampur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • मुरादाबाद/संभल: संभल जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके संभल से विदाई समारोह के दौरान एक भावुक और अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के.के. बिश्नोई ने खुद आगे बढ़कर डीएम की आधिकारिक गाड़ी को धक्का देकर उन्हें मुरादाबाद के लिए रवाना किया। यह अनोखी विदाई प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी सद्भाव, सौहार्द और बेहतरीन तालमेल का प्रतीक बन गई। समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पल को काफी सराहा। उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना डॉ. राजेंद्र पेंसिया के संभल में कार्यकाल की व्यापक प्रशंसा की गई। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और सुशासन के प्रयासों को लेकर संभल की जनता और अधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद दिया। मुरादाबाद में भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासी और प्रशासनिक अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि डॉ. पेंसिया के नेतृत्व में जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। विदाई समारोह के दौरान एसपी के.के. बिश्नोई का यह इशारा सभी के लिए यादगार रहा। सामान्यतः डीएम की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए पायलट वाहन या अन्य व्यवस्था होती है, लेकिन इस बार एसपी का व्यक्तिगत रूप से गाड़ी धक्का देना देखकर सभी भावुक हो गए। डॉ. राजेंद्र पेंसिया को संभल में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी गईं। सभी को विश्वास है कि मुरादाबाद में भी वे अपनी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जिले का चहुंमुखी विकास करेंगे। यह घटना उत्तर प्रदेश प्रशासन में अधिकारियों के आपसी संबंधों का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभरी है।
    1
    मुरादाबाद/संभल: संभल जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके संभल से विदाई समारोह के दौरान एक भावुक और अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के.के. बिश्नोई ने खुद आगे बढ़कर डीएम की आधिकारिक गाड़ी को धक्का देकर उन्हें मुरादाबाद के लिए रवाना किया।
यह अनोखी विदाई प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी सद्भाव, सौहार्द और बेहतरीन तालमेल का प्रतीक बन गई। समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पल को काफी सराहा।
उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना
डॉ. राजेंद्र पेंसिया के संभल में कार्यकाल की व्यापक प्रशंसा की गई। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और सुशासन के प्रयासों को लेकर संभल की जनता और अधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।
मुरादाबाद में भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासी और प्रशासनिक अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि डॉ. पेंसिया के नेतृत्व में जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
विदाई समारोह के दौरान एसपी के.के. बिश्नोई का यह इशारा सभी के लिए यादगार रहा। सामान्यतः डीएम की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए पायलट वाहन या अन्य व्यवस्था होती है, लेकिन इस बार एसपी का व्यक्तिगत रूप से गाड़ी धक्का देना देखकर सभी भावुक हो गए।
डॉ. राजेंद्र पेंसिया को संभल में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी गईं। सभी को विश्वास है कि मुरादाबाद में भी वे अपनी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जिले का चहुंमुखी विकास करेंगे।
यह घटना उत्तर प्रदेश प्रशासन में अधिकारियों के आपसी संबंधों का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभरी है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • *चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन* *बोले जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह- ब्याज दर, जल योजना, अंश बंटवारा और बिजली कटौती से किसान परेशान* *मुरादाबाद,भारतीय किसान संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन को विवश होगा। *ज्ञापन में उठाई गईं ये 4 प्रमुख मांगें* *1. सहकारी समितियों के ऋण पर ब्याज दर का भेदभाव खत्म हो* जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को पहले 3% वार्षिक ब्याज पर ऋण मिलता था। गत वर्ष इसे बढ़ाकर 7% कर दिया गया और कहा गया कि 4% ब्याज बाद में वापस मिल जाएगा, लेकिन किसानों को सिर्फ 1% ही वापस मिला। इस वर्ष भी मुरादाबाद में 7% ब्याज वसूला जा रहा है, जबकि रामपुर, मुजफ्फरनगर, शामली आदि जिलों में 3% वसूली हो रही है। यह वादा खिलाफी और भेदभाव पूर्ण व्यवस्था तुरंत बंद की जाए। *2. हर घर जल योजना की टंकियां चालू हों* गांवों में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियां या तो अधूरी हैं या सफेद हाथी की तरह खड़ी हैं। उन्हें शीघ्र चालू कराकर गांववासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए। *3. गलत अंश बंटवारा से किसान परेशान* लेखपालों द्वारा किसानों की जमीन का अंश बंटवारा जल्दबाजी में गलत तरीके से किया गया है, जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है और अधिकारी भी किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसे तुरंत ठीक किया जाए। *4. सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली मिले* बिजली विभाग द्वारा सरकार की नीति के अनुसार 10 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सिंचाई के लिए किसानों को कट-कटकर 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। कम से कम 10 घंटे लगातार बिजली दी जाए। *ये रहे मौजूद* ज्ञापन देने वालों में ज़िला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सैनी, महिपाल सिंह, बृज किशोर, कुलदीप सिंह समेत कई किसान नेता शामिल रहे। किसान नेताओं ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान जनहित में अति आवश्यक है। समाधान न होने की स्थिति में भारतीय किसान संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    1
    *चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*
*बोले जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह- ब्याज दर, जल योजना, अंश बंटवारा और बिजली कटौती से किसान परेशान*
*मुरादाबाद,भारतीय किसान संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन को विवश होगा।
*ज्ञापन में उठाई गईं ये 4 प्रमुख मांगें*
*1. सहकारी समितियों के ऋण पर ब्याज दर का भेदभाव खत्म हो* 
जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को पहले 3% वार्षिक ब्याज पर ऋण मिलता था। गत वर्ष इसे बढ़ाकर 7% कर दिया गया और कहा गया कि 4% ब्याज बाद में वापस मिल जाएगा, लेकिन किसानों को सिर्फ 1% ही वापस मिला। इस वर्ष भी मुरादाबाद में 7% ब्याज वसूला जा रहा है, जबकि रामपुर, मुजफ्फरनगर, शामली आदि जिलों में 3% वसूली हो रही है। यह वादा खिलाफी और भेदभाव पूर्ण व्यवस्था तुरंत बंद की जाए।
*2. हर घर जल योजना की टंकियां चालू हों* 
गांवों में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियां या तो अधूरी हैं या सफेद हाथी की तरह खड़ी हैं। उन्हें शीघ्र चालू कराकर गांववासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए।
*3. गलत अंश बंटवारा से किसान परेशान* 
लेखपालों द्वारा किसानों की जमीन का अंश बंटवारा जल्दबाजी में गलत तरीके से किया गया है, जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है और अधिकारी भी किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसे तुरंत ठीक किया जाए।
*4. सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली मिले* 
बिजली विभाग द्वारा सरकार की नीति के अनुसार 10 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सिंचाई के लिए किसानों को कट-कटकर 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। कम से कम 10 घंटे लगातार बिजली दी जाए।
*ये रहे मौजूद* 
ज्ञापन देने वालों में ज़िला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सैनी, महिपाल सिंह, बृज किशोर, कुलदीप सिंह समेत कई किसान नेता शामिल रहे। 
किसान नेताओं ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान जनहित में अति आवश्यक है। समाधान न होने की स्थिति में भारतीय किसान संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    user_Alam
    Alam
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बिलासपुर में भाजपाइयों ने टीवी पर आ रहे रूझानों को लेकर ज़श्न मनाया और मिठाई की वितरण करने के बाद बधाई दी। सोमवार को भाजपा के कैम्प कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल और भाजपा नेता संतोख सिंह खैहरा के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्र हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टीवी पर आ रहे रूझानों को देख उत्सुक दिखें।इसके अलावा जैसे जैसे आ रहे परिणामों के बाद खुशी ज़श्न में बदलती नज़र आई।
    1
    पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बिलासपुर में भाजपाइयों ने टीवी पर आ रहे रूझानों को लेकर ज़श्न मनाया और मिठाई की वितरण करने के बाद बधाई दी। सोमवार को भाजपा के कैम्प कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल और भाजपा नेता संतोख सिंह खैहरा के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्र हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टीवी पर आ रहे रूझानों को देख उत्सुक दिखें।इसके अलावा जैसे जैसे आ रहे परिणामों के बाद खुशी ज़श्न में बदलती नज़र आई।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • kya mohalha dharampur ange ka yahi hall honga kya neta long vote magne hi ayenge batao 25 sal se edhar kisi chij ki sunbai nhi ho rhi hia gandi road tute huye hia naliya nhi ban pa arhi hia ya hum asi vote dete hia ye batao aap long aap kisi word main chle jye shab word ace milenge magar es word es mohalle kyu sun bai nhi hia plz aap long kuc to bole
    2
    kya mohalha dharampur ange ka yahi hall honga kya  neta long vote magne hi ayenge batao 
25 sal se edhar kisi chij ki sunbai  nhi ho rhi hia gandi road tute huye hia naliya nhi ban pa arhi hia ya hum asi vote dete hia ye batao aap long aap kisi word main chle jye shab word ace milenge magar es word es mohalle kyu sun bai  nhi hia plz aap long kuc to bole
    user_Mohd moin khan
    Mohd moin khan
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • “2 करोड़ की स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार… बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई!” जिला बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां थाना शाही पुलिस ने एक बड़े स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, लाखों रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह हल्द्वानी से स्मैक लाकर इलाके में सप्लाई करता था… 👉 पूरी खबर विस्तार से… 🎥
    1
    “2 करोड़ की स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार… बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई!”
जिला बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां थाना शाही पुलिस ने एक बड़े स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, लाखों रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि यह गिरोह हल्द्वानी से स्मैक लाकर इलाके में सप्लाई करता था…
👉 पूरी खबर विस्तार से… 🎥
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    3 hrs ago
  • बंगाल वाले रामराज का मजा लेते हुए चारों तरफ खुशियाँ बांटी जा रही है #viralvideo
    4
    बंगाल वाले रामराज का मजा लेते हुए चारों तरफ खुशियाँ बांटी जा रही है 
#viralvideo
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • रामपुर में रविवार की रात थाना स्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गौकशी करने के उद्देश्य से ग्राम रहमतगंज से जो रास्ता भगत जी स्टोन क्रेशर को जाता है उस पर अपनी मोटर साइकिल लेकर खडा है और निराश्रित घूमने वाले गौवंशीय पशुओं का वध करके उनका मांस बेचने की फिराक में है,जो पहले भी कई बार गौवंशीय अपराधो मे शामिल रह चुका है।पुलिस टीम जब उक्त स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल से उतरकर पास में स्थित झाडियों की ओर भागते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया पुत्र रहीस उर्फ रईस निवासी वार्ड नं0 20 मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार जनपद रामपुर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल बजाज सीटी 100 एवं एक अदद रस्सी लम्बाई 2.5 मीटर व करीब 400 ग्राम काली पोलिथीन व एक अदद गटटा लकडी, एक अदद कुल्हाडी, एक अदद छूरी व एक गंडासा (पशु काटने के उपकरण) बरामद हुए।घायल अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस एक अदद मोटर साइकिल बजाज सीटी 100 गौकशी करने के उपकरण (एक प्लास्टिक का कट्टा, एक अदद रस्सी व करीब 400 ग्राम काली पोलीथीन व एक अदद गट्टा लकडी व एक अदद कुल्हाडी, एक अदद छूरी, एक अदद गंडासा) अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 366/14 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 मु0अ0सं0 198/16 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 मु0अ0सं0 160/2017 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 मु0अ0सं0 251/2017 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 मु0अ0सं0 482/2017 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मु0अ0सं0 668/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मु0अ0सं0 479/24 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मु0अ0सं0 480/24 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोहन पाल सिंह उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र उपनितिक्षक आदर्श कुमार गुप्ता हेड कांस्टेबल 157 नितिन कुमार हेड कांस्टेबल 39 संदीप कुमार हेड कांस्टेबल 633 गुलाब सिंह हेड कांस्टेबल 397 अमित कुमार कांस्टेबल 140 धीरेंद्र कुमार कांस्टेबल 569 अश्वनी कुमार कांस्टेबल 1304 अंकुल कुमार कांस्टेबल 125 सुमित कुमार कांस्टेबल 312 विपिन कुमार कांस्टेबल 591 रिंकू कुमार कांस्टेबल 1920 महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
    2
    रामपुर में रविवार की रात थाना स्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गौकशी करने के उद्देश्य से ग्राम रहमतगंज से जो रास्ता भगत जी स्टोन क्रेशर को जाता है उस पर अपनी मोटर साइकिल लेकर खडा है और निराश्रित घूमने वाले गौवंशीय पशुओं का वध करके उनका मांस बेचने की फिराक में है,जो पहले भी कई बार गौवंशीय अपराधो मे शामिल रह चुका है।पुलिस टीम जब उक्त स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल से उतरकर पास में स्थित झाडियों की ओर भागते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया पुत्र रहीस उर्फ रईस निवासी वार्ड नं0 20 मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार जनपद रामपुर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल बजाज सीटी 100 एवं एक अदद रस्सी लम्बाई 2.5 मीटर व करीब 400 ग्राम काली पोलिथीन व एक अदद गटटा लकडी, एक अदद कुल्हाडी, एक अदद छूरी व एक गंडासा (पशु काटने के उपकरण) बरामद हुए।घायल अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त को  उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस एक अदद मोटर साइकिल बजाज सीटी 100 गौकशी करने के उपकरण (एक प्लास्टिक का कट्टा, एक अदद रस्सी व करीब 400 ग्राम काली पोलीथीन व एक अदद गट्टा लकडी व एक अदद कुल्हाडी, एक अदद छूरी, एक अदद गंडासा) अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 366/14 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 मु0अ0सं0 198/16 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0
मु0अ0सं0 160/2017 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0
मु0अ0सं0 251/2017 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0
मु0अ0सं0 482/2017 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मु0अ0सं0 668/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मु0अ0सं0 479/24 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मु0अ0सं0 480/24 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट।गिरफ्तार करने वाली टीम में 
उपनिरीक्षक सोहन पाल सिंह 
उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र
उपनितिक्षक आदर्श कुमार गुप्ता
हेड कांस्टेबल 157 नितिन कुमार 
हेड कांस्टेबल 39 संदीप कुमार 
हेड कांस्टेबल 633 गुलाब सिंह 
हेड कांस्टेबल 397 अमित कुमार 
कांस्टेबल 140 धीरेंद्र कुमार 
कांस्टेबल 569 अश्वनी कुमार
कांस्टेबल 1304 अंकुल कुमार 
कांस्टेबल 125 सुमित कुमार 
कांस्टेबल 312 विपिन कुमार 
कांस्टेबल 591 रिंकू कुमार 
कांस्टेबल 1920 महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • “अगर आपका मोबाइल खो गया है… तो ये खबर आपके लिए उम्मीद बनकर आई है!” जनपद बरेली से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां Bareilly Police ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
    1
    “अगर आपका मोबाइल खो गया है… तो ये खबर आपके लिए उम्मीद बनकर आई है!”
जनपद बरेली से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां Bareilly Police ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.