धर्म सिंहवा में विष्णु महायज्ञ की रजत जयंती पर सनातन धर्म प्रचार समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन संत कबीर नगर, जनपद संत कबीर नगर स्थित देवभूमि धर्म सिंहवा में सनातन धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में विष्णु महायज्ञ की रजत जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया जा रहा है। आयोजन मंडल के अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में विगत 24 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस धार्मिक अनुष्ठान के 25वें वर्ष में प्रवेश करने पर इसे रजत जयंती महोत्सव के रूप में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।यह भव्य आयोजन काली मंदिर परिसर में स्थित गौरी शंकर महादेव मंदिर में संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 फरवरी 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं विष्णु महायज्ञ के साथ किया जाएगा।इसके उपरांत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आमंत्रित अनुभवी कलाकार अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।सनातन धर्म प्रचार समिति के संरक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि 18 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक निकुंज चंचन द्वारा तथा रात्रि में मंजरी जी द्वारा श्रीराम कथा का सजीव वाचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम के दौरान मेघ शकु राम निवास के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं 25 फरवरी 2026 को अवध की होली, विशाल मेला, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ इस विष्णु महायज्ञ रजत जयंती महोत्सव का भव्य समापन होगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
धर्म सिंहवा में विष्णु महायज्ञ की रजत जयंती पर सनातन धर्म प्रचार समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन संत कबीर नगर, जनपद संत कबीर नगर स्थित देवभूमि धर्म सिंहवा में सनातन धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में विष्णु महायज्ञ की रजत जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया जा रहा है। आयोजन मंडल के अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में विगत 24 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस धार्मिक अनुष्ठान के 25वें वर्ष में प्रवेश करने पर इसे रजत जयंती महोत्सव के रूप में श्रद्धा, भक्ति एवं
उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।यह भव्य आयोजन काली मंदिर परिसर में स्थित गौरी शंकर महादेव मंदिर में संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 फरवरी 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं विष्णु महायज्ञ के साथ किया जाएगा।इसके उपरांत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आमंत्रित अनुभवी कलाकार अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।सनातन धर्म प्रचार समिति के संरक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि 18 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे
से सायं 5 बजे तक निकुंज चंचन द्वारा तथा रात्रि में मंजरी जी द्वारा श्रीराम कथा का सजीव वाचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम के दौरान मेघ शकु राम निवास के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं 25 फरवरी 2026 को अवध की होली, विशाल मेला, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ इस विष्णु महायज्ञ रजत जयंती महोत्सव का भव्य समापन होगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
- आकाशवाणी 18 2 2026 ई0 आज बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को अर्पित माना जाता है। आइए! भगवान गणेश जी का ध्यान करते हुए प्रभू के श्री चरणों में हाजिरी लगाते हुए आज के दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं । अऊम गंग गणपतए नमः । गणपतये नमः गणपतये नमः गणपतये नमः गणपतये नमः गणपतये नमः गणपतये नमः गणपतये नमः गणपति नमः गणपतये नमः गणपतए नमः 🌺🙏✍️🌹🌺1
- विकास पुरुष एके शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश1
- *पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में मिले राजनीतिक हिस्सेदारी : मु. इसहाक अंसारी* *2027 विधानसभा चुनाव में PDA के तहत 64 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की मांग, संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम में उठी आवाज* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। ओबीसी श्रेणी के पसमांदा एवं दलित मुस्लिम समाज के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर आयोजित “जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम” में समाज के नेताओं ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का नेतृत्व ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक अंसारी ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पसमांदा समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहा है। जब तक वंचित तबकों को उनके संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की सही जानकारी नहीं होगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय संभव नहीं है। इस उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाकर समाज को संगठित करने की जरूरत है। प्रेस वार्ता के दौरान मु. इसहाक अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हम समाजवादी विचारधारा के साथ हैं और रहेंगे, लेकिन हमें हमारी आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।” उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के तहत पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में कम से कम 64 सीटों पर चुनाव लड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़े बिना सामाजिक न्याय की अवधारणा अधूरी है। यदि समाज को निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व मिलेगा, तभी उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पसमांदा और दलित मुस्लिम समाज को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए गांव-गांव संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों को संगठित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के विस्तार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- भावनाओं का विज्ञान1
- Post by KAMLESHKUMAR1
- Post by Abc Hindustan1
- लखनऊ मध्यांचल विद्युत डिवीज़न के अंतर्गत बड़ा हादसा पॉवर हाउस के अंदर बस कप्लर लगाने से संविदा कर्मी लाइनमैन संदीप गंभीर रूप से घायल जे ई अश्वनी कुमार पर लापरवाही बरतने का आरोप बिना लाइनमैन से पूछे बाबू से से कहकर लाइन चालू की परिजनों में जांच की करी माँग थाना तालकटोरा क्षेत्र के राजाजीपुरम मध्यांचल विधुत का मामला1
- मेहदावल बायपास चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहर में लौटी राहत की सांस__________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 17 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेहदावल बायपास चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। अभियान के दौरान फुटपाथ के किनारे लगे ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात पुलिस के अधिकारीयो के निर्देश पर हेड कांस्टेबल संजय राय एवं हेड कांस्टेबल वशिष्ठ नारायण पांडेय अमोंग अन्य यातायात विभाग के जवानों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, मेहदावल बायपास चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर थी, जिससे यातायात जाम और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने से शहर की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। यह कार्रवाई शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।2