logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरवाई प्रबंधन के लिए किसान भाईयों को करें जागरूक — कलेक्टर नरवाई को जलाएं नहीं, नरवाई के उचित प्रबंधन को करें प्रोत्साहित — कलेक्टर बंडा - कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले में नरवाई जलाने से होने वाली घटनाओं को रोकने और नरवाई को न जलाने एवं उसके उचित प्रबंधन के संबंध में जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सभी अपने—अपने क्षेत्रों में किसानों, हार्वेस्टर संचालकों के साथ बैठक करें। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी नरवाई जलाने संबंधी घटना नहीं होनी चाहिए, इस हेतु जिले के किसानों भाईयों के साथ लगातार बैठकें कर उनको नरवाई जलाने के दुष्परिणामों से अवगत कराएं एवं नरवाई प्रबंधन, नरवाई से भूसा बनाने संबंधी तकनीकि जानकारी देकर नरवाई न जलाने हेतु जागरुक करें। उन्होंने कहा कि सुपर सीडर, हैप्पी सीडर सहित नरवाई प्रबंधन में काम आने वाले अन्य कृषि यंत्रों की जानकारी भी किसानों को दें और उनकी खरीद के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि नरवाई जलाएं नहीं बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को तकनीकी यंत्रों की खरीद पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। शासन की इन योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि कटाई उपरांत बचे हुए फसल अवशेषों से भूसा तैयार करें, भूसा पशु आहार एवं अन्य औद्योगिक उपयोग में काम आता है और 8 से 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक विक्रय किया जा सकता है। पर्याप्त भूसा उपलब्ध न होने से पशु हानिकारक पदार्थ खाते हैं, जिससे वे बीमार होते हैं। नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है, लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु नष्ट होते हैं, हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है तथा आग अनियंत्रित होने पर जन-धन एवं संपत्ति की हानि की आशंका रहती है।

15 hrs ago
user_गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
Media and information sciences faculty बांदा, सागर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
549de5fd-7c94-4828-a9e9-641447c8b4f2

नरवाई प्रबंधन के लिए किसान भाईयों को करें जागरूक — कलेक्टर नरवाई को जलाएं नहीं, नरवाई के उचित प्रबंधन को करें प्रोत्साहित — कलेक्टर बंडा - कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले में नरवाई जलाने से होने वाली घटनाओं को रोकने और नरवाई को न जलाने एवं उसके उचित प्रबंधन के संबंध में जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सभी अपने—अपने क्षेत्रों में किसानों, हार्वेस्टर संचालकों के साथ बैठक करें। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी नरवाई जलाने संबंधी घटना नहीं होनी चाहिए, इस हेतु जिले के किसानों भाईयों के साथ लगातार बैठकें कर उनको नरवाई जलाने के दुष्परिणामों से अवगत कराएं एवं नरवाई प्रबंधन, नरवाई से भूसा बनाने संबंधी तकनीकि जानकारी देकर नरवाई न जलाने हेतु जागरुक करें। उन्होंने कहा कि सुपर सीडर, हैप्पी सीडर सहित नरवाई प्रबंधन में काम आने वाले अन्य कृषि यंत्रों की जानकारी भी किसानों को दें और उनकी खरीद के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि नरवाई जलाएं नहीं बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को तकनीकी यंत्रों की खरीद पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। शासन की इन योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि कटाई उपरांत बचे हुए फसल अवशेषों से भूसा तैयार करें, भूसा पशु आहार एवं अन्य औद्योगिक उपयोग में काम आता है और 8 से 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक विक्रय किया जा सकता है। पर्याप्त भूसा उपलब्ध न होने से पशु हानिकारक पदार्थ खाते हैं, जिससे वे बीमार होते हैं। नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है, लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु नष्ट होते हैं, हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है तथा आग अनियंत्रित होने पर जन-धन एवं संपत्ति की हानि की आशंका रहती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है, डॉ संजीव अग्रवाल एचपीवी वैक्सीन से कैंसर का बचाव होता है,जनपद पंचायत सीईओ 14-15 साल की बच्चियों को मुफ्त टीका, अभी तक 100 लड़कियों को लगा सरकारी अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कार्यक्रम का निरीक्षण किया राजेश बबेले बीना। सोमवार को सरकारी अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए इस टीकाकरण अभियान की अहमियत समझाई। *वैक्सीन बच्चियों में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाएगी* उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान सीईओ प्रदीप पाल ने कहा कि यह वैक्सीन बच्चियों में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को प्रेरित किया जाए। *कैंसर से बचाने के लिए यह निःशुल्क सुरक्षा कवच प्रदान किया है, निर्मला सप्रे* विधायक निर्मला सप्रे ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह निःशुल्क सुरक्षा कवच प्रदान किया है। *कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण के कारण फैलता है। हालांकि कई बार यह संक्रमण खुद ठीक हो जाता है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहे, तो कैंसर का रूप ले लेता है। बीना में अब तक लगभग 100 बच्चियों का टीकाकरण किया जा चुका है। *बाजार में महंगी, अस्पताल में मुफ्त* डॉ. अग्रवाल ने जानकारी दी कि जो वैक्सीन बाजार में करीब 4000 रुपये की मिलती है, वह सरकारी अस्पतालों में 14 से 15 साल की बच्चियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। *टीकाकरण के लिए जरूरी नियम* *आयु सीमा* 14 से 15 वर्ष की किशोरियां। *दस्तावेज* आधार कार्ड लाना अनिवार्य है (आधार न होने पर सहमति पत्र भरना होगा)। *पंजीयन* इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। प्रशासन ने अपील की है कि इस आयु वर्ग की सभी किशोरियां आगे आएं और वैक्सीन लगवाकर भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी के खतरे को कम करें।
    4
    कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है, डॉ संजीव अग्रवाल 
एचपीवी वैक्सीन से कैंसर का बचाव होता है,जनपद पंचायत सीईओ
14-15 साल की बच्चियों को मुफ्त टीका, अभी तक 100 लड़कियों को लगा
सरकारी अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कार्यक्रम का निरीक्षण किया
राजेश बबेले 
बीना। सोमवार को सरकारी अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए इस टीकाकरण अभियान की अहमियत समझाई।
*वैक्सीन बच्चियों में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाएगी*
उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान सीईओ प्रदीप पाल ने कहा कि यह वैक्सीन बच्चियों में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को प्रेरित किया जाए।
*कैंसर से बचाने के लिए यह निःशुल्क सुरक्षा कवच प्रदान किया है, निर्मला सप्रे*
विधायक निर्मला सप्रे ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह निःशुल्क सुरक्षा कवच प्रदान किया है।
*कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है*
बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण के कारण फैलता है। हालांकि कई बार यह संक्रमण खुद ठीक हो जाता है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहे, तो कैंसर का रूप ले लेता है। बीना में अब तक लगभग 100 बच्चियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
*बाजार में महंगी, अस्पताल में मुफ्त*
डॉ. अग्रवाल ने जानकारी दी कि जो वैक्सीन बाजार में करीब 4000 रुपये की मिलती है, वह सरकारी अस्पतालों में 14 से 15 साल की बच्चियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।
*टीकाकरण के लिए जरूरी नियम*
*आयु सीमा*
14 से 15 वर्ष की किशोरियां।
*दस्तावेज* आधार कार्ड लाना अनिवार्य है (आधार न होने पर सहमति पत्र भरना होगा)।
*पंजीयन*
इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
प्रशासन ने अपील की है कि इस आयु वर्ग की सभी किशोरियां आगे आएं और वैक्सीन लगवाकर भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी के खतरे को कम करें।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • होली रंग पंचमी मनाने का सही तरीका आज जान लो आप लोग ऐसे मनाते हैं रंग पंचमी।
    1
    होली रंग पंचमी मनाने का सही तरीका आज जान लो आप लोग ऐसे मनाते हैं रंग पंचमी।
    user_Devendra Rathore
    Devendra Rathore
    Voice of people Sagar, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • घूमने गए थे कटरा बाजार नहीं बना हमारा इसीलिए फॉर्म बनवाने गए थे तीन दिन हो गए रोज को ऑनलाइन की दुकान पर चक्कर काट रही है 😍🥰🪴😊😄😅
    6
    घूमने गए थे कटरा बाजार नहीं बना हमारा इसीलिए फॉर्म बनवाने गए थे तीन दिन हो गए रोज को ऑनलाइन की दुकान पर चक्कर काट रही है 😍🥰🪴😊😄😅
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सरखड़ी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सागर नाका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देहात थाना इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। मृतक की पहचान तुलसीराम अठ्या के रूप में बताई जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी या टक्कर लगने के कुछ समय बाद हुई। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
    1
    अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सरखड़ी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सागर नाका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देहात थाना इलाके में हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है।
मृतक की पहचान तुलसीराम अठ्या के रूप में बताई जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी या टक्कर लगने के कुछ समय बाद हुई।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • *टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में जश्न के दौरान मचा उत्पात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 4 गिरफ्तार* देवास। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में सयाजी गेट के सामने मन रहे जश्न उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने पटाखे जलाकर आसपास खड़े लोगों व महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों पर फेंकना शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े, जो पुलिसकर्मियों पर गिरे। पुलिसकर्मियों के साथ सीएसपी को भी मामूली चोट आई। देर रात तक सयाजी द्वार पर भीड़ लगी रही और फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने पटाखे फेंककर शांति भंग करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की गई। *कई परिवार पहुंचकर जश्न मना रहे थे:* भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर विश्व कप अपने नाम किया तो रंगपंचमी के दिन देवास में उत्साह चरम पर पहुंच गया था। रंग-गुलाल के साथ हुई आतिशबाजी ने पूरे माहौल को दीवाली जैसा बना दिया था। मैच खत्म होने से पहले ही शहर में जश्न शुरू हो गया था। रात को सयाजी द्वार पर बड़ी संख्या में युवा और कई परिवार पहुंचे और जमकर जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई और युवाओं ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी के समय जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो विकेट गिरने के बाद युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। मुख्य मार्गों से युवा भारत माता की जय और जय-जय सियाराम के उद्घोष करते हुए जुलूस की शक्ल में सयाजी द्वार पहुंचने लगे। सयाजी द्वार पर देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। युवाओं ने नृत्य किया, देशभक्ति के नारे लगाए और रंगपंचमी के रंगों के बीच भारत की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल और आतिशबाजी के साथ रंगपंचमी और दीवाली दोनों का उत्सव एक साथ मनाया गया।
    1
    *टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में जश्न के दौरान मचा उत्पात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 4 गिरफ्तार*
देवास। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में सयाजी गेट के सामने मन रहे जश्न उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने पटाखे जलाकर आसपास खड़े लोगों व महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों पर फेंकना शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े, जो पुलिसकर्मियों पर गिरे। पुलिसकर्मियों के साथ सीएसपी को भी मामूली चोट आई। देर रात तक सयाजी द्वार पर भीड़ लगी रही और फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने पटाखे फेंककर शांति भंग करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की गई।
*कई परिवार पहुंचकर जश्न मना रहे थे:*
भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर विश्व कप अपने नाम किया तो रंगपंचमी के दिन देवास में उत्साह चरम पर पहुंच गया था। रंग-गुलाल के साथ हुई आतिशबाजी ने पूरे माहौल को दीवाली जैसा बना दिया था। मैच खत्म होने से पहले ही शहर में जश्न शुरू हो गया था। रात को सयाजी द्वार पर बड़ी संख्या में युवा और कई परिवार पहुंचे और जमकर जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई और युवाओं ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी के समय जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो विकेट गिरने के बाद युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। मुख्य मार्गों से युवा भारत माता की जय और जय-जय सियाराम के उद्घोष करते हुए जुलूस की शक्ल में सयाजी द्वार पहुंचने लगे। सयाजी द्वार पर देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। युवाओं ने नृत्य किया, देशभक्ति के नारे लगाए और रंगपंचमी के रंगों के बीच भारत की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल और आतिशबाजी के साथ रंगपंचमी और दीवाली दोनों का उत्सव एक साथ मनाया गया।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें SARTHI NEWS NETWORK चैनल हेड-शैलेष श्रीवास्तव
    1
    चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें 
SARTHI NEWS NETWORK 
चैनल हेड-शैलेष श्रीवास्तव
    user_Shailesh Shrivastava
    Shailesh Shrivastava
    Citizen Reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • प्रेस- विज्ञप्ति राहतगढ़ क्रिकेट महाकुंभ के सूत्रधार बने आकाश सिंह राजपूत, युवाओं की ताकत से रचा इतिहास राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापनरू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, सरदार पटेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखना है: गोविंद सिंह राजपूत सागर, दिनांक 09 मार्च 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। मैच के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत रहे, जिन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही टीमें उनके परिवार का हिस्सा हैं और मैदान में दिखाई गई मेहनत, जुनून और खेल भावना वास्तव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं। मंत्री राजपूत ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों को 11 मार्च को सागर स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। पहले बल्लेबाजी कर खड़ा किया विशाल स्कोर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी और मुकाबला 84 रनों से हार गई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी राजेंद्र बिल्ला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। क्रिकेट महाकुंभ में तारिक उस्मानी को उनके उत्कृष्ट बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि अवधेश दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बेस्ट गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रवि कुर्मी को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र बिल्ला ने मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहतगढ़ में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ युवाओं की ऊर्जा और एकता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से मुंबई से आए सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर द्वारा इस पूरे क्रिकेट महाकुंभ की विशेष शूटिंग की गई है, जिसे जल्द ही फिल्म के रूप में पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में टूर्नामेंट के खिलाड़ी, कार्यकर्ता और युवा शक्ति संगठन से जुड़े सभी युवा दिखाई देंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वल्र्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है। क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से ही इसे समाज और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसके पहले संस्करण में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान विशेष रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योति आदित्य सिंधिया के सुपुत्र तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महा आर्यमन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। वहीं फरवरी 2025 में भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने इस टूर्नामेंट की भव्यता और व्यापकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन की चर्चा ई पी एल जैसे बड़े मंच पर भी की, जिससे इस महाकुंभ की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची। इस क्रिकेट महाकुंभ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक भागीदारी है। इस टूर्नामेंट में 650 से अधिक टीमें 9,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेते हैं, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक बनाता है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाशक्ति संगठन की लगभग 500 से अधिक सदस्यों वाली कोर कमेटी लगातार कार्य करती है। टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यह प्रतियोगिता 5 मैदानों पर प्रतिदिन 5 मैचों के साथ आयोजित होती है और तीन माह से अधिक समय तक लगातार चलती है। इस क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है यह उपलब्धि न केवल आयोजकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सागर और पूरे क्षेत्र के लिए भी सम्मान का विषय है। आज क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। आने वाले वर्षों में यह महाकुंभ निश्चित रूप से और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सोच युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ताकि गांवों के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता दिखा सकें और आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज के बीच क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ।
    1
    प्रेस- विज्ञप्ति
राहतगढ़ क्रिकेट महाकुंभ के सूत्रधार बने आकाश सिंह राजपूत, युवाओं की ताकत से रचा इतिहास
राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापनरू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, सरदार पटेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखना है: गोविंद सिंह राजपूत
सागर, दिनांक 09 मार्च 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। मैच के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत रहे, जिन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही टीमें उनके परिवार का हिस्सा हैं और मैदान में दिखाई गई मेहनत, जुनून और खेल भावना वास्तव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं।
मंत्री राजपूत ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों को 11 मार्च को सागर स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।
पहले बल्लेबाजी कर खड़ा किया विशाल स्कोर 
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी और मुकाबला 84 रनों से हार गई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी राजेंद्र बिल्ला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
क्रिकेट महाकुंभ में तारिक उस्मानी को उनके उत्कृष्ट बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि अवधेश दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बेस्ट गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रवि कुर्मी को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र बिल्ला ने मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहतगढ़ में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ युवाओं की ऊर्जा और एकता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से मुंबई से आए सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर द्वारा इस पूरे क्रिकेट महाकुंभ की विशेष शूटिंग की गई है, जिसे जल्द ही फिल्म के रूप में पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में टूर्नामेंट के खिलाड़ी, कार्यकर्ता और युवा शक्ति संगठन से जुड़े सभी युवा दिखाई देंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
वल्र्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ 
सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है।
क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से ही इसे समाज और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसके पहले संस्करण में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान विशेष रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योति आदित्य सिंधिया के सुपुत्र तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महा आर्यमन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
वहीं फरवरी 2025 में भारत के  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने इस टूर्नामेंट की भव्यता और व्यापकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन की चर्चा ई पी एल जैसे बड़े मंच पर भी की, जिससे इस महाकुंभ की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची।
इस क्रिकेट महाकुंभ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक भागीदारी है। इस टूर्नामेंट में
650 से अधिक टीमें
9,500 से अधिक खिलाड़ी
भाग लेते हैं, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक बनाता है।
इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाशक्ति संगठन की लगभग 500 से अधिक सदस्यों वाली कोर कमेटी लगातार कार्य करती है। टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यह प्रतियोगिता 5 मैदानों पर प्रतिदिन 5 मैचों के साथ आयोजित होती है और तीन माह से अधिक समय तक लगातार चलती है।
इस क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है यह उपलब्धि न केवल आयोजकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सागर और पूरे क्षेत्र के लिए भी सम्मान का विषय है।
आज क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। आने वाले वर्षों में यह महाकुंभ निश्चित रूप से और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सोच 
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ताकि गांवों के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता दिखा सकें और आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज के बीच क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ।
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दिनांक 9/3/2026 आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पताल में दिया धरना किया विरोध प्रदर्शन अस्पताल की लापरवाही और 100 बिस्तर भवन की मांग; नायब तहसीलदार मेहराज मेहर को सौंपा ज्ञापन राजेश बबेले बीना/आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पताल में दिया धरना किया विरोध प्रदर्शन।अस्पताल की लापरवाही और 100 बिस्तर भवन की मांग; नायब तहसीलदार मेहराज मेहर को सौंपा ज्ञापन। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में व्याप्त लापरवाही और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल परिसर में धरना दिया। पार्टी के उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की। *100 बिस्तर वाले अस्पताल भवन का काम अटका* प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 100 बिस्तर वाले नवीन अस्पताल भवन के निर्माण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीना प्रदेश की सर्वाधिक राजस्व देने वाली तहसीलों में से एक है, इसके बावजूद यहां की जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने, विशेष रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ और पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि वर्तमान स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। *आमरण अनशन की दी चेतावनी* धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया और मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बीना की जनता के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में किसान विंग जिला अध्यक्ष रामसेवक कुशवाहा सहित मोहनलाल, लक्ष्मण सिंह और दमयंती दांगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    दिनांक 9/3/2026
आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पताल में दिया धरना किया विरोध  प्रदर्शन 
अस्पताल की लापरवाही और 100 बिस्तर भवन की मांग; नायब तहसीलदार मेहराज मेहर  को सौंपा ज्ञापन
राजेश बबेले 
बीना/आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पताल में दिया धरना किया विरोध  प्रदर्शन।अस्पताल की लापरवाही और 100 बिस्तर भवन की मांग; नायब तहसीलदार मेहराज मेहर  को सौंपा ज्ञापन। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में व्याप्त लापरवाही और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल परिसर में धरना दिया। पार्टी के उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की।
*100 बिस्तर वाले अस्पताल भवन का काम अटका*
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 100 बिस्तर वाले नवीन अस्पताल भवन के निर्माण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीना प्रदेश की सर्वाधिक राजस्व देने वाली तहसीलों में से एक है, इसके बावजूद यहां की जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है।
शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग।
ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने, विशेष रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ और पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि वर्तमान स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।
*आमरण अनशन की दी चेतावनी*
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया और मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बीना की जनता के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में किसान विंग जिला अध्यक्ष रामसेवक कुशवाहा सहित मोहनलाल, लक्ष्मण सिंह और दमयंती दांगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.