महिला दिवस पर महिलाओं ने दिखाया उत्साह, 187 यूनिट रक्तदान महिला दिवस पर महिलाओं ने दिखाया उत्साह, 187 यूनिट रक्तदान चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आचार्य तुलसी बहुउद्देश्यीय फाउंडेशन के तत्वावधान में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। चित्तौड़गढ़ के खरड़िया महादेव मंदिर परिसर में 400 से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया जिनमें से 187 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में पहुंची 30 प्रतिशत से अधिक महिलाओं के हिमोग्लोबिन कम पाया गया जिसके चलते अनुमति नहीं दी जा सकी। रक्तदान शिविर के दौरान मीना नरेन्द्र चोरड़िया, पंचायत समिति की पूर्व प्रधान देवेन्द्र कंवर आदि मौजूद रही। शिविर के दौरान सैनिक स्कूल की वाइस प्रिंसीपल कर्नल पारूल श्रीवास्तव, शोभना चोरड़िया, भूमि विकास बैंक के पूर्व चैयरमेन ब्रदीलाल जाट, लता पंडिया आदि मौजूद रहे। वहीं एटीबीएफ के संस्थापक सुनील ढीलीवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर का संचालन किया गया। पति-पत्नी सहित मां-बेटी ने भी किया रक्तदान 10 बजे से शुरु हुए शिविर में सबसे पहले हेमलता पुंगलिया ने पंजीयन कराकर रक्तदान किया वहीं कृति सोमानी ने अपनी माता स्नेहलता सोमानी के साथ रक्तदान किया। वहीं अनामिका जैन और रानी जैन ने भी मां-बेटी के रूप में रक्तदान किया। इस दौरान पति पत्नी की जोड़ी ने भी रक्तदान कर उत्साह दिखाया। इस दौरान पारूल बसेर ने 42वीं बार, उमा शर्मा ने 28वीं बार रक्तदान किया। वहीं रीना व्यास ने 18 जन्मदिन रक्तदान के साथ मनाया। शिविर के दौरान मेवाड़ विश्व विद्यालय की महिलाओं की भी भागीदारी देखी गई। सेल्फी पॉइन्ट का रहा आकर्षण शिविर के दौरान विशेष रूप से ब्लड ग्रुप के प्रतीक चिन्ह के रूप में मनाये गये सेल्फी पॉइन्ट का भी आकर्षण रहा वहीं आगन्तुकों को उपहार आदि दिये गये। रक्तदान के लिए जिला चिकित्सालय की टीम के डॉ. रोहित धाकड़, लेब टेक्निशियन रक्षा कुमारी, राकेश गढ़वाल, पूजा साहू, भरत जोशी, कुलदीप सिंह बड़वा, महेश अग्रवाल आदि ने अपनी सेवाएं दी। शिविर के मौके पर नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता, सचिव अमानिका चौहान, उपाध्यक्ष दिलकुश खेरोदिया, तारा सेहलोत, ज्योति चोपड़ा, सरोज नाहर, राखी गुप्ता, आशा वेद, श्वेता ढीलीवाल, नेहा सुराणा, निशिका ढीलीवाल, ममता नंदावत, मीनाक्षी लढ्ढा, अरूणा पोखरना, शिवानी साहू, ऊषा कुमावत आदि का सहयोग रहा। वहीं अनिल भूतड़ा, देव शर्मा, अर्पित बोहरा सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग दिया। गौरतलब है कि पिछले 10 से एटीबीएफ द्वारा महिला दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

- Post by Lucky sukhwal1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- SRI Laksmipati Bhagvan Thakur Ji Maharaj 🙏🏽 Aapki Jay Ho Jay Ho Aap hi Aap Ho hari om om nmo bhagvate1
- Post by Narendra kumar Regar1
- Post by Dev karan Mali1
- छोटी सादडी जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है किसानी काम करने वाले सुबह-सुबह जल्दी कम कर लेते हैं ताकी उनको ज्यादा गर्मी ना लगे मशीनरी युग होने के बावजुड़ भी मानव पावर की जरूरत होती है अधिकतर एस बेल्ट में कार्य करने वाले प्रतापगढ़ साइड से आते हैं1
- मनासा। नगर में मंगलवार को सेन समाज महिला मंडल द्वारा अनुपपुरा गली में स्थित रघुनाथ मंदिर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे सभी महिलाओ ने फूलों और सुखी गुलाल के साथ नृत्य व फाग गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्याम दीवानी ग्रुप की ओर से बिंदु श्याम सोनी ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, सभी उपस्थित सेन समाज महिलाओं और बच्चों ने राधा कृष्ण के भजनों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए एवं फाग के रंगों और भजनों के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया।1
- SRI Lakshminath Bhagvan Siv Sankar Ji Vasakraj 🙏🏽 Maharaj GOVIND SAWARIYA SETH JI Aapki JAY Ho Jay Ho Jay Ho Aap hi Aap Ho Hari om om nmo bhagvate vasuydevay1