logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: स्वैग के चक्कर में नाले में डूबा 'आईफोन 17', दूल्हे का भाई लगाता रहा गोता औरैया। जनपद में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे के फुफेरे भाई का कीमती मोबाइल फोन नाले में गिर गया। अपना 'इम्प्रेशन' बचाने के चक्कर में युवक बारातियों और जश्न को छोड़ घंटों गंदे नाले की खाक छानता रहा, लेकिन उसके हाथ सिर्फ मायूसी लगी। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने शादी में रौब जमाने के लिए उसी दिन चमचमाता नया आईफोन 17 खरीदा था। बारात जब गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी रास्ते में एक खुला नाला आया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवक का हाथ अचानक फिसला और उसका लाखों का फोन सीधे गहरे नाले में जा गिरा।जैसे ही फोन गिरा, युवक के होश उड़ गए। उसने बिना वक्त गंवाए अपने महंगे कपड़ों की परवाह किए बिना नाले में छलांग लगा दी। एक तरफ आतिशबाजी हो रही थी और बारात आगे बढ़ रही थी, वहीं दूसरी ओर युवक की 'सर्च लाइट' फोन तलाश रही थी।तकरीबन दो घंटे तक चले इस 'रेस्क्यू ऑपरेशन' के बावजूद फोन का कहीं पता नहीं चला। अंततः युवक को कीचड़ से लथपथ होकर बाहर निकलना पड़ा। इस घटना के बाद शादी में मौजूद मेहमानों के बीच युवक का 'इम्प्रेशन' जमने के बजाय वह मजाक का पात्र बन गया।

2 hrs ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: स्वैग के चक्कर में नाले में डूबा 'आईफोन 17', दूल्हे का भाई लगाता रहा गोता औरैया। जनपद में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे के फुफेरे भाई का कीमती मोबाइल फोन नाले में गिर गया। अपना 'इम्प्रेशन' बचाने के चक्कर में युवक बारातियों और जश्न को छोड़ घंटों गंदे नाले की खाक छानता रहा, लेकिन उसके हाथ सिर्फ मायूसी लगी। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने शादी में रौब जमाने के लिए उसी दिन चमचमाता नया आईफोन 17 खरीदा था। बारात जब गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी रास्ते में एक खुला नाला आया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवक का हाथ अचानक फिसला और उसका लाखों का फोन सीधे गहरे नाले में जा गिरा।जैसे ही फोन गिरा, युवक के होश उड़ गए। उसने बिना वक्त गंवाए अपने महंगे कपड़ों की परवाह किए बिना नाले में छलांग लगा दी। एक तरफ आतिशबाजी हो रही थी और बारात आगे बढ़ रही थी, वहीं दूसरी ओर युवक की 'सर्च लाइट' फोन तलाश रही थी।तकरीबन दो घंटे तक चले इस 'रेस्क्यू ऑपरेशन' के बावजूद फोन का कहीं पता नहीं चला। अंततः युवक को कीचड़ से लथपथ होकर बाहर निकलना पड़ा। इस घटना के बाद शादी में मौजूद मेहमानों के बीच युवक का 'इम्प्रेशन' जमने के बजाय वह मजाक का पात्र बन गया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • औरैया के तकिया चौराहे पर बारात में सेल्फी लेते समय युवक का नया iPhone 17 Pro नाले में गिर गया। युवक घंटों तक नाले में फोन तलाशता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर बारातियों की भीड़ लग गई
    1
    औरैया के तकिया चौराहे पर बारात में सेल्फी लेते समय युवक का नया iPhone 17 Pro नाले में गिर गया। युवक घंटों तक नाले में फोन तलाशता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर बारातियों की भीड़ लग गई
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा चलती ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर, भरथना में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल, गंभीर हालत में युवक को ले जाया गया सीएचसी,हालत नाजुक होने पर सैफई पीजीआई किया गया रेफर, एम्बुलेंस मिलने में देरी के कारण करीब एक घंटे तक अस्पताल में तड़पता रहा घायल, घटना स्थल पर भी नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस ऑटो से घायल को ले जाया गया अस्पताल, एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने से आक्रोशित हुए परिजन, आए दिन मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड़, कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति, जिम्मेदार फोन उठाना भी नहीं समझते मुनासिब, प्रयागराज से एक ही ट्रेन में सफर कर रहे थे दो दोस्त, भरथना रेलवे स्टेशन के समीप हुआ हादसा...
    1
    इटावा चलती ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर, भरथना में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल, गंभीर हालत में युवक को ले जाया गया सीएचसी,हालत नाजुक होने पर सैफई पीजीआई किया गया रेफर, एम्बुलेंस मिलने में देरी के कारण करीब एक घंटे तक अस्पताल में तड़पता रहा घायल, घटना स्थल पर भी नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस ऑटो से घायल को ले जाया गया अस्पताल, एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने से आक्रोशित हुए परिजन, आए दिन मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड़, कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति, जिम्मेदार फोन उठाना भी नहीं समझते मुनासिब, प्रयागराज से एक ही ट्रेन में सफर कर रहे थे दो दोस्त, भरथना रेलवे स्टेशन के समीप हुआ हादसा...
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वैश्य समाज की सशक्तिकरण बैठक हेतु जनसंपर्क अभियान तेज औरैया जिले के कस्बा बिधूना के जवाहर नगर स्थित कपड़ा व्यवसायी एवं समाजसेवी कौशल पोरवाल के प्रतिष्ठान पर वैश्य समाज की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैश्य समाज के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजीव कुमार पोरवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राजीव कुमार पोरवाल ने बताया कि आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक को भव्य और सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि वैश्य समाज के सशक्तिकरण के लिए सभी का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के तहत राजीव कुमार पोरवाल ने कौशल पोरवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह बैठक इटावा जिले के बकेवर कस्बा स्थित औरैया रोड पर राजमाता रिसार्ट में 29 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगी। इस अवसर पर कौशल पोरवाल, कपिल कुमार पोरवाल, मनीष गुप्ता, गौरव रंजन गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ ही समाज के लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
    1
    वैश्य समाज की सशक्तिकरण बैठक हेतु जनसंपर्क अभियान तेज
औरैया जिले के कस्बा बिधूना के जवाहर नगर स्थित कपड़ा व्यवसायी एवं समाजसेवी कौशल पोरवाल के प्रतिष्ठान पर वैश्य समाज की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैश्य समाज के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजीव कुमार पोरवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
राजीव कुमार पोरवाल ने बताया कि आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक को भव्य और सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि वैश्य समाज के सशक्तिकरण के लिए सभी का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम के तहत राजीव कुमार पोरवाल ने कौशल पोरवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह बैठक इटावा जिले के बकेवर कस्बा स्थित औरैया रोड पर राजमाता रिसार्ट में 29 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगी।
इस अवसर पर कौशल पोरवाल, कपिल कुमार पोरवाल, मनीष गुप्ता, गौरव रंजन गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ ही समाज के लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में नवरात्रि में प्रति वर्ष दो बार विशाल कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" की प्रभारी बबिता ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी व फलदाई मानी जाती है, अष्टमी व नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन व कन्या भोज का विशेष महत्व होता है, प्राचीन मान्यता हैं कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है, सच्चे मन से कन्या पूजन व कन्या भोज कराने से सर्व मनोकामना व विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं।
    1
    औरैया। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में नवरात्रि में प्रति वर्ष दो बार विशाल कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" की प्रभारी बबिता ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी व फलदाई मानी जाती है, अष्टमी व नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन व कन्या भोज का विशेष महत्व होता है, प्राचीन मान्यता हैं कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है, सच्चे मन से कन्या पूजन व कन्या भोज कराने से सर्व मनोकामना व विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जहाँ राम हैं, वहाँ धर्म है,जहाँ धर्म है,वहीं विजय है,आप सभी को राम नवमी की शुभकामनाएँ !! सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना.एन.सिंह जी "योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर" नामक पुस्तक की लेखिका,टीवी पैनलिस्ट व राजनीतिक मामलों की जानकार तथा इंग्लैंड व वेल्स में सालीसिटर व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हैँ !!
    1
    जहाँ राम हैं, वहाँ धर्म है,जहाँ धर्म है,वहीं विजय है,आप सभी को राम नवमी की शुभकामनाएँ !!
सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना.एन.सिंह जी "योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर" नामक पुस्तक की लेखिका,टीवी पैनलिस्ट व राजनीतिक मामलों की जानकार तथा इंग्लैंड व वेल्स में सालीसिटर व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हैँ !!
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *चैत्र नवरात्र की नवमी पर कन्याओं का पूजन व उनको भोज कराया गया देवी स्वरूप कन्याओं को दक्षिणा व उपहार भेंट किए गए* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा चैत्र नवरात्र नवमी के पावन अवसर पर आज दिनाँक 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित समिति के ग्रामीण कार्यालय ग्राम-धीरजपुर में विशाल कन्याओं के पूजन के उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया, आयोजन के अंतर्गत नन्हीं कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक व पुष्प वर्षा कर उनका आरती पूजन किया गया, उसके उपरांत उनको प्रसाद स्वरूप पूड़ी सब्जी मिष्ठान आदि द्वारा श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया तथा दक्षिणा, फल, उपहार, नमकीन आदि भेंट किए गए, कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा सामूहिक देवी माता के जयघोष के साथ आयोजन का समापन हुआ, कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी एल.एन. गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका पुष्पा गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में नवरात्रि में प्रति वर्ष दो बार विशाल कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी व फलदाई मानी जाती है, अष्टमी व नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन व कन्या भोज का विशेष महत्व होता है, प्राचीन मान्यता हैं कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है, सच्चे मन से कन्या पूजन व कन्या भोज कराने से सर्व मनोकामना व विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) सखी ग्रुप की सदस्य अनीता पोरवाल, प्रखर गुप्ता, तारावती, फूलगंज सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरगोविंद तिवारी, धर्म अग्रवाल (लोली), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के उप-प्रबंधक प्रदीप सिंह सेंगर, धर्मेंद्र कुमार, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार, नैतिक, शिवानी, दिव्या, अवनी आदि श्रद्धालु, ग्रामीण बच्चे व महिलाएं मौजूद रहीं।*
    4
    *चैत्र नवरात्र की नवमी पर कन्याओं का पूजन व उनको भोज कराया गया                      देवी स्वरूप कन्याओं को दक्षिणा व उपहार भेंट किए गए*                                                                                                               समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा चैत्र नवरात्र नवमी के पावन अवसर पर आज दिनाँक 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित समिति के ग्रामीण कार्यालय ग्राम-धीरजपुर में विशाल कन्याओं के पूजन के उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया, आयोजन के अंतर्गत नन्हीं कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक व पुष्प वर्षा कर उनका आरती पूजन किया गया, उसके उपरांत उनको प्रसाद स्वरूप पूड़ी सब्जी मिष्ठान आदि द्वारा श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया तथा दक्षिणा, फल, उपहार, नमकीन आदि भेंट किए गए, कार्यक्रम के अंतर्गत  बच्चों द्वारा सामूहिक देवी माता के जयघोष के साथ आयोजन का समापन हुआ,  कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी एल.एन. गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका पुष्पा गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में नवरात्रि में प्रति वर्ष दो बार विशाल कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी व फलदाई मानी जाती है, अष्टमी व नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन व कन्या भोज का विशेष महत्व होता है, प्राचीन मान्यता हैं कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है, सच्चे मन से कन्या पूजन व कन्या भोज कराने से सर्व मनोकामना व विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) सखी ग्रुप की सदस्य अनीता पोरवाल, प्रखर गुप्ता, तारावती, फूलगंज सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरगोविंद तिवारी, धर्म अग्रवाल (लोली), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के उप-प्रबंधक प्रदीप सिंह सेंगर, धर्मेंद्र कुमार, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार, नैतिक, शिवानी, दिव्या, अवनी आदि श्रद्धालु, ग्रामीण बच्चे व महिलाएं मौजूद रहीं।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.