logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अप्राकृतिक कृत्य और वीडियो से ब्लैकमेल: 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में शाहजहाँपुर। थाना खुदागंज पुलिस ने गंभीर आपराधिक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। मामला वादी के भाई के साथ अप्राकृतिक कृत्य तथा घटना का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी से जुड़ा है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22.04.2026 को वादी द्वारा थाना खुदागंज पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उसके भाई के साथ दो बाल अपचारियों ने अप्राकृतिक कृत्य किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 93/2026 धारा 140(4)/351(3) बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट व 67(B) आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 23.04.2026 को प्रातः करीब 11:50 बजे कमलापुर पुलिया मंदिर के पास चिरचिरा मार्ग से दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने बताया कि अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारियों को नियमानुसार शिशु गृह में रखा गया है तथा उनके साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित किया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दोनों को किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। अभिरक्षा में लेने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, उ0नि0 शिव मोहन, का0 राहुल कुमार व का0 विपिन कुमार, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर।

3 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    1
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • शाहजहाँपुर में विकास की रफ्तार पर तंज कसती एक तस्वीर सामने आई है। चूड़ी वाली गली के सामने साईं मंदिर के पास अचानक सड़क से पानी की तेज धारा फूट पड़ी, जिसने पूरे इलाके को मानो फव्वारे में बदल दिया। जहां आमतौर पर फव्वारे पार्कों और उद्यानों की शोभा बढ़ाते हैं, वहीं यहां सड़क पर बहता पानी लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोग इसे “मुफ्त का फाउंटेन” बताकर व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। बिना किसी शुल्क के लगातार बहता पानी न केवल जल बर्बादी की कहानी कह रहा है, बल्कि जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बहती ‘विकास की धारा’ को कब तक रोक पाता है।
    1
    शाहजहाँपुर में विकास की रफ्तार पर तंज कसती एक तस्वीर सामने आई है। चूड़ी वाली गली के सामने साईं मंदिर के पास अचानक सड़क से पानी की तेज धारा फूट पड़ी, जिसने पूरे इलाके को मानो फव्वारे में बदल दिया।
जहां आमतौर पर फव्वारे पार्कों और उद्यानों की शोभा बढ़ाते हैं, वहीं यहां सड़क पर बहता पानी लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोग इसे “मुफ्त का फाउंटेन” बताकर व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
बिना किसी शुल्क के लगातार बहता पानी न केवल जल बर्बादी की कहानी कह रहा है, बल्कि जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बहती ‘विकास की धारा’ को कब तक रोक पाता है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, दो तेज रफ्तार गाड़ियां टकराईं शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो तेज रफ्तार गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
    1
    शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, दो तेज रफ्तार गाड़ियां टकराईं
शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो तेज रफ्तार गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • like this
    1
    like this
    user_Talibmdkkhan
    Talibmdkkhan
    Reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • खुदागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अप्राकृतिक कृत्य व धमकी के मामले में 2 बाल अपचारी पकड़े गए
    1
    खुदागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अप्राकृतिक कृत्य व धमकी के मामले में 2 बाल अपचारी पकड़े गए
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.