logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौरोजाबाद में नल-जल योजना में बड़ा घोटाला! करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई जांच करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल जांच की मांग! नगर परिषद नौरोजाबाद में संचालित मुख्यमंत्री नल-जल योजना में भारी अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं कि योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने, सड़क खुदाई, निर्माण कार्य एवं सामग्री के उपयोग में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शासन की करोड़ों रुपये की योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमओ, इंजीनियर और ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप नगरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद नौरोजाबाद के जिम्मेदार अधिकारी, सीएमओ, इंजीनियर एवं ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है। बिना तकनीकी मानकों और नियमों का पालन किए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे भविष्य में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। नई और पुरानी सड़कों को खोदकर डाली जा रही पाइपलाइन, योजना पर खतरा डिंडोरी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पाइपलाइन डालने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डिंडोरी रोड का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही जुहिला नदी से लाई गई मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बिछा दी गई है। ऐसे में जब सड़क का निर्माण होगा, तो पाइपलाइन को निकालना पड़ेगा या उसके क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे स्पष्ट है कि कार्य बिना उचित योजना और तकनीकी मानकों के किया जा रहा है, जिससे शासन की योजना को नुकसान पहुंच सकता है। शासन के पैसे खुलेआम दरुपयोग जिम्मेदार मौन  नगर के अंदर भी कई स्थानों पर नई और पुरानी सड़कों को खोदकर पाइपलाइन डाली गई है और लगातार डाली जा रही है, जिससे सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। नगर परिषद नौरोजाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग को भी बीच सड़क से खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है, जो नियमों के विपरीत प्रतीत होता है। इस प्रकार के कार्यों से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और शासन के धन का भी दुरुपयोग हो रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा — ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी? जबकि नियमानुसार पहले पाइपलाइन बिछाकर उसके बाद सड़क निर्माण होना चाहिए। इसके उलट कार्य किए जाने से सड़कों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। बिना NOC के सड़क खुदाई, नियमों की खुली अनदेखी स्थानीय निवासी देवेंद्र प्यासी का कहना है कि राज्य मार्ग (हिंडोरी रोड) पर बिना सक्षम प्राधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही सड़क को जगह-जगह तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। इस संबंध में उनके द्वारा लिखित शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक न जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं इसी तरह SECL जुहिला क्षेत्र नौरोजाबाद से भी  बिना कोई NOC लिए नगर परिषद नौरोजाबाद दौरा निर्माण कार्य और नल जल योजना का कम चल रहा है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन इस पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग और अधिकारियों को अलग-अलग शिकायत आवेदन भी सौंपे गए हैं। पहला आवेदन नगर परिषद नौरोजाबाद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दिया गया, जिसमें वर्ष 2016 से अधूरी पड़ी नल-जल योजना, गुणवत्ताहीन कार्य, बार-बार सड़कों की खुदाई, पाइपलाइन की खराब गुणवत्ता एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। दूसरा आवेदन एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC) को दिया गया, जिसमें डिंडोरी राज्य मार्ग (हिंडोरी हाईवे) को बिना अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के क्षतिग्रस्त कर पाइपलाइन बिछाने की शिकायत की गई है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क को जगह-जगह तोड़कर अव्यवस्थित तरीके से पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पाइप उखाड़कर ले गए कर्मचारी, पानी को तरसे लोग नगर के कृष्णा कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 03 में बिछाई गई पाइपलाइन को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप भी सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गड्ढा खोदकर पाइपलाइन कनेक्शन दिया गया था, लेकिन बाद में कर्मचारी आकर उसी पाइप को उखाड़कर ले गए।लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही ठेकेदार को खुली छूट दे रहे हैं, तो आम जनता की परेशानी स्वाभाविक है। सवाल यह भी उठता है कि जिन घरों में कनेक्शन दिया गया था, उन्हें किस आदेश और नियम के तहत हटाया गया? भीषण गर्मी में लोगों को पानी से वंचित करना बेहद गंभीर मामला है नल तो लगा हुआ है लेकिन जल के लिए तरस रहे नगरवासी जल्दी पाइप लाइन जोड़ने की मांग कर रहे है और जिम्मेदार ठेकदार और उसके कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की वार्ड वासी मांग कर रहा है  सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इन बिंदुओं पर जांच की मांग नगरवासियों ने मांग की है कि पाइपलाइन में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता जांची जाए, किस वार्ड में कितने कनेक्शन दिए गए, इसका सत्यापन किया जाए, उपयोग की गई सामग्री और खर्च की जांच हो, सड़क खुदाई एवं निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हो, ठेकेदार के बिल भुगतान एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जाए। जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी शिकायतें की गईं और पानी टंकी में लीकेज जैसी समस्याएं सामने आईं, लेकिन उसके बाद भी न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हुई और न ही उसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं। वही लोगों ने जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर पूरे कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, जिसमें टेंडर प्रक्रिया, बिल भुगतान, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, उपयोग की गई सामग्री एवं गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

2 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हनुमान जन्मोत्सव पर मंदीरो में भक्तों का लगा ताता उमरिया। नगर सहित पूरे क्षेत्र के अंचलों में हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान प्राकटोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती पर आज सुबह से ही अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता के दर्शन के लिये भक्तो की अपार भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। नगर के हनुमान मंदिरों में जयकारों के उद्घोष से गूंज उठे। हर श्रद्दालु ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर श्री बाल हनुमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। हनुमान मंदिरों में विधिवत पूजन अभिषेक, हवन, का कार्यक्रम संपन्न कराये गये। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ भंडारों का दौर देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण किया । हनुमान जयंती को लेकर मंदिरों में पहले से ही तैयारिया पूरी कर ली गई थी, इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से श्रृंगारित कर साज सज्जा से अलंकृत कर लिया गया था । जहाँ पर अति उल्लास के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ सुफल किये। त्रेतायुग मे जब पृथ्वी पर असुरो का अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने पृथ्वी का भार हरण करने के लिए राम के रूप में अवतार लिये, तब उनकी सेवा के लिए शिव ने हनुमान रूप धारण कर आज के दिन ही मां अंजना नंदन के रूप में प्रगट हुये थे।अनंत बलवंत हनुमान जी अपने सौर्य, पराक्रम, और अपने बुद्धि विवेक के लिए जाने जाते हैं। हनुमान जी अष्ट सिद्ध नव निधि के दाता है और वह अपने भक्तों को मन चाहा वरदान देने वाले माने जाते हैं। कलयुग मे आज भी हनुमान जी साक्षात रूप में पूजे जाते हैं। इस कड़ी में आज नगर के प्रसिद्ध बिरासनी मंदिर में बिराजित हनुमान मंदिर में, बूढ़ी माता स्थित हनुमान मंदिर में, कुटिया मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में, संतोषी माता स्थित हनुमान मंदिर में पाली प्रोजेक्ट शिव मंदिर स्थित हनुमान मंदिरों में आज भक्तों ने सांगोपांग विधि विधान से पूजा आराधना करते हुए मन वांछित फल प्राप्त किया। इस तरह शक्ति, भक्ति और विश्वास का यह महा पर्व पूरे मनोयोग से क्षेत्र भर में मनाया गया। मुख्य आर्कषक केन्द्र माँ जगत जननी माँ बिरासनी धाम में स्थित हनुमान मंदिर के भक्त मंडल ने मंदिर से बाजे गाजो के साथ भव्य पालकी में झांकी लेकर संकट मोचन की निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुँचा। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भाग लेकर अवसर का लाभ उठाया।
    4
    हनुमान जन्मोत्सव पर मंदीरो में भक्तों का लगा ताता
उमरिया।  नगर सहित पूरे क्षेत्र के अंचलों में हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान प्राकटोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती पर आज सुबह से ही अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता के दर्शन के लिये भक्तो की अपार भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। नगर के हनुमान मंदिरों में जयकारों के उद्घोष से गूंज उठे। हर श्रद्दालु ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर श्री बाल हनुमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। हनुमान मंदिरों में विधिवत पूजन अभिषेक, हवन, का कार्यक्रम संपन्न कराये गये।
सुबह 11 बजे से शुरू हुआ भंडारों का दौर देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण किया । हनुमान जयंती को लेकर मंदिरों में पहले से ही तैयारिया पूरी कर ली गई थी, इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से श्रृंगारित कर साज सज्जा से अलंकृत कर लिया गया था । जहाँ पर अति उल्लास के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ सुफल किये। त्रेतायुग मे जब पृथ्वी पर असुरो का अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने पृथ्वी का भार हरण करने के लिए राम के रूप में अवतार लिये, तब उनकी सेवा के लिए शिव ने हनुमान रूप धारण कर आज के दिन ही मां अंजना नंदन के रूप में प्रगट हुये थे।अनंत बलवंत हनुमान जी अपने सौर्य, पराक्रम, और अपने बुद्धि विवेक के लिए जाने जाते हैं।  हनुमान जी अष्ट सिद्ध नव निधि के दाता है और वह अपने भक्तों को मन चाहा वरदान देने वाले माने जाते हैं। कलयुग मे आज भी हनुमान जी साक्षात रूप में पूजे जाते हैं। 
इस कड़ी में आज नगर के प्रसिद्ध बिरासनी मंदिर में बिराजित हनुमान मंदिर में, बूढ़ी माता स्थित हनुमान मंदिर में, कुटिया मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में, संतोषी माता स्थित हनुमान मंदिर में पाली प्रोजेक्ट शिव मंदिर स्थित हनुमान मंदिरों में आज भक्तों ने सांगोपांग विधि विधान से पूजा आराधना करते हुए मन वांछित फल प्राप्त किया। इस तरह शक्ति, भक्ति और विश्वास का यह महा पर्व पूरे मनोयोग से क्षेत्र भर में मनाया गया। मुख्य आर्कषक केन्द्र माँ जगत जननी माँ बिरासनी धाम में स्थित हनुमान मंदिर के भक्त मंडल ने मंदिर से बाजे गाजो के साथ भव्य पालकी में झांकी लेकर संकट मोचन की निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुँचा। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भाग लेकर अवसर का लाभ उठाया।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दिनदहाड़े स्मार्ट चोरी से दहला पाली बाजार ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने 3.5 लाख का सोना उड़ाया उमरिया (देशबन्धु)। पाली कस्बे में दिनदहाड़े हुई एक शातिराना चोरी ने कानून-व्यवस्था और बाजार सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेन रोड स्थित प्रकाश चौक के पास संचालित श्रृंगार ज्वेलर्स में दो अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में लाखों के सोने पर हाथ साफ कर फरार हो गईं। घटना दोपहर 12: 40 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब एक महिला हरे रंग की साड़ी और दूसरी गुलाबी सलवार सूट में दुकान पर पहुंची। दोनों ने बेहद सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए पहले दुकानदार को बातचीत में उलझाया और फिर मौके का फायदा उठाकर दराज में रखे करीब 36 ग्राम सोने के जेवर जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि जाते-जाते महिलाएं अपना नाम शिवांगी कुशवाहा बताकर यह कहती रहीं कि वे अगले दिन आकर सामान लेंगी। इस चालाकी भरे झांसे ने दुकानदार को पूरी तरह भ्रमित कर दिया और अपराधी बिना किसी शक के आराम से निकल गईं। दुकान संचालक पुरुषोत्तम लाल सोनी जब कुछ देर बाद दराज देखने पहुंचे तो जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। तत्पश्चात उन्होंने थाना पाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने साफ कर दिया है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले बाजारों को भी सुरक्षित नहीं मानते। व्यापारियों में भय का माहौल है और वे अब अपनी दुकानों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं। पाली की यह घटना केवल एक चोरी नहीं बल्कि सुरक्षा तंत्र की पोल खोलने वाली चेतावनी है। जब अपराधी खुलेआम ग्राहक बनकर दुकानों को निशाना बना रहे हों तो यह स्पष्ट है कि निगरानी व्यवस्था कहीं न कहीं कमजोर है। अब जरूरत है सख्त पुलिस पेट्रोलिंग सीसीटीवी की अनिवार्यता और व्यापारियों की जागरूकता की वरना अगला शिकार कोई भी हो सकता है।
    2
    दिनदहाड़े स्मार्ट चोरी से दहला पाली बाजार  ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने 3.5 लाख का सोना उड़ाया
उमरिया (देशबन्धु)। पाली कस्बे में दिनदहाड़े हुई एक शातिराना चोरी ने कानून-व्यवस्था और बाजार सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेन रोड स्थित प्रकाश चौक के पास संचालित श्रृंगार ज्वेलर्स में दो अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में लाखों के सोने पर हाथ साफ कर फरार हो गईं।
घटना दोपहर 12: 40 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब एक महिला हरे रंग की साड़ी और दूसरी गुलाबी सलवार सूट में दुकान पर पहुंची। दोनों ने बेहद सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए पहले दुकानदार को बातचीत में उलझाया और फिर मौके का फायदा उठाकर दराज में रखे करीब 36 ग्राम सोने के जेवर जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है चोरी कर लिए।
हैरानी की बात यह है कि जाते-जाते महिलाएं अपना नाम शिवांगी कुशवाहा बताकर यह कहती रहीं कि वे अगले दिन आकर सामान लेंगी। इस चालाकी भरे झांसे ने दुकानदार को पूरी तरह भ्रमित कर दिया और अपराधी बिना किसी शक के आराम से निकल गईं।
दुकान संचालक पुरुषोत्तम लाल सोनी जब कुछ देर बाद दराज देखने पहुंचे तो जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। तत्पश्चात उन्होंने थाना पाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने साफ कर दिया है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले बाजारों को भी सुरक्षित नहीं मानते। व्यापारियों में भय का माहौल है और वे अब अपनी दुकानों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
पाली की यह घटना केवल एक चोरी नहीं बल्कि सुरक्षा तंत्र की पोल खोलने वाली चेतावनी है। जब अपराधी खुलेआम ग्राहक बनकर दुकानों को निशाना बना रहे हों तो यह स्पष्ट है कि निगरानी व्यवस्था कहीं न कहीं कमजोर है। अब जरूरत है सख्त पुलिस पेट्रोलिंग सीसीटीवी की अनिवार्यता और व्यापारियों की जागरूकता की वरना अगला शिकार कोई भी हो सकता है।
    user_देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    21 hrs ago
  • हनुमान भक्तों ने धूमधाम से मनाया हनुमान जयंती, जगह जगह हुई पूजा अर्चना, नगर वाशियो ने विशाल भंडारा में पाया प्रसाद
    1
    हनुमान भक्तों ने धूमधाम से मनाया हनुमान जयंती, जगह जगह हुई पूजा अर्चना, नगर वाशियो ने विशाल भंडारा में पाया प्रसाद
    user_Anurag Trisholiya
    Anurag Trisholiya
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *ग्राम जरवाही में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव निकल गई भव्य शोभायात्रा* कटनी/जरवाही। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम जरवाही में श्री हनुमान उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा लोहार बाबा की मढ़िया में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, पूजन, हवन, भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के दौरान हनुमान भक्तों ने नाच-गाकर, ध्वज लहराकर भक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह शोभायात्रा श्री हनुमान उत्सव समिति, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में लोहार बाबा की मढ़िया से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए मढ़ा मंदिर तालाब से होते हुए पुनः लोहार बाबा मंदिर में संपन्न हुई। पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री हनुमान जी का चोला बदलकर नया चोला धारण कराया गया। पूजन के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य महाआरती की गई। इस आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की विशेष मौजूदगी रही l
    1
    *ग्राम जरवाही में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव निकल गई भव्य शोभायात्रा*
कटनी/जरवाही।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम जरवाही में श्री हनुमान उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा लोहार बाबा की मढ़िया में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, पूजन, हवन, भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा के दौरान हनुमान भक्तों ने नाच-गाकर, ध्वज लहराकर भक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह शोभायात्रा श्री हनुमान उत्सव समिति, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में लोहार बाबा की मढ़िया से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए मढ़ा मंदिर तालाब से होते हुए पुनः लोहार बाबा मंदिर में संपन्न हुई।
पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री हनुमान जी का चोला बदलकर नया चोला धारण कराया गया। पूजन के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य महाआरती की गई।
इस आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की विशेष मौजूदगी रही l
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *इस गांव में दही नहीं जमता, गुरु तेग बहादुर को गांव वालों ने उस समय धोखा दिया था, जिसका असर आज भी है* 🙏🏻🙏🏻🌹🌹🙏🏻🙏🏻
    1
    *इस गांव में दही नहीं जमता, गुरु तेग बहादुर को गांव वालों ने उस समय धोखा दिया था, जिसका असर आज भी है*
🙏🏻🙏🏻🌹🌹🙏🏻🙏🏻
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    21 hrs ago
  • एंकर कटनी जिले से रुद्र दत्त पाण्डेय कटनी जिले की विजय राघौगढ़ तहसील में ग्राम पंचायत महगांव सरपंच सुरेन्द्र सिंह जन सैलाब लेकर कल सौंपा ज्ञापन जिसमें 9 बिंदु रखे जिन सड़क स्वास्थ्य शिक्षा से रोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मूद्दो का उल्लेख किया गया
    1
    एंकर कटनी जिले से रुद्र दत्त पाण्डेय 
कटनी जिले की विजय राघौगढ़ तहसील में ग्राम पंचायत महगांव सरपंच सुरेन्द्र सिंह जन सैलाब लेकर कल सौंपा ज्ञापन जिसमें 9 बिंदु रखे जिन सड़क स्वास्थ्य शिक्षा से रोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मूद्दो का उल्लेख किया गया
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *चले थे अडीबाजी करने,पहुंच गये जेल* "ढीमरखेडा पुलिस की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे एवं थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौब के नेतृत्व में शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया है। *घटना का सक्षिप्त विवरण* - दिनांक 27.03.26 को प्रार्थी सोने सिंह पिता दादी सिंह गोंड उम्र 50 साल निवासी ग्राम हरदुआ अतरिया जो कि ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ है जो थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.03.26 को ग्राम पंचायत भवन कटरिया में शासकीय कार्य कर रहा था जो गांव के नानबाई एंव शेषनारायण गोंड आये और गंदी गंदी गालिया देकर अपशब्दो का प्रयोग कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किये जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा पर अपराध कमाक 184/26 धारा 296ए, 221,351 (3), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश पतासाजी की गई जो आरोपी घटना दिनांक से सकुनत से फरार रहे पुलिस टीम के अथक प्रयास एंव सूझबूझ से आरोपियों को आज दिनांक 02.04.26 को गिरफतार किया और जिला जेल कटनी में निरुद्ध किया गया है। पूर्व में भी आरोपीयान द्वारा पंचायत भवन कटरिया में ताला लगा दिया था। जिसका अवैध कब्जा प्रशासनिक दखल के बाद अलग किया गया था पुनः इसी तरह का कृत्य करने पर आरोपीयान उतारू थे और प्रशासन की कोई बात मानने तैयार नहीं थे। लगातार अडीबाजी कर रहे थे। और न्यायालय का आदेश करने के लिए भी तैयार नहीं थे तत्पश्चात आरोपीयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। **पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका** उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि जयपाल सिंह, आर. पंकज, आर. देवेन्द्र अहिवार, म.आर. शालनी राजपूत, महिला कोटवार रिंकी दाहिया का विशेष योगदान रहा।
    1
    *चले थे अडीबाजी करने,पहुंच गये जेल*
"ढीमरखेडा पुलिस की कार्यवाही* 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे एवं थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौब के नेतृत्व में शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया है।
*घटना का सक्षिप्त विवरण* - दिनांक 27.03.26 को प्रार्थी सोने सिंह पिता दादी सिंह गोंड उम्र 50 साल निवासी ग्राम हरदुआ अतरिया जो कि ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ है जो थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.03.26 को ग्राम पंचायत भवन कटरिया में शासकीय कार्य कर रहा था जो गांव के नानबाई एंव शेषनारायण गोंड आये और गंदी गंदी गालिया देकर अपशब्दो का प्रयोग कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किये जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा पर अपराध कमाक 184/26 धारा 296ए, 221,351 (3), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश पतासाजी की गई जो आरोपी घटना दिनांक से सकुनत से फरार रहे पुलिस टीम के अथक प्रयास एंव सूझबूझ से आरोपियों को आज दिनांक 02.04.26 को गिरफतार किया और  जिला जेल कटनी में निरुद्ध किया गया है। पूर्व में भी आरोपीयान द्वारा पंचायत भवन कटरिया में ताला लगा दिया था। जिसका अवैध कब्जा प्रशासनिक दखल के बाद अलग किया गया था पुनः इसी तरह का कृत्य करने पर आरोपीयान उतारू थे और प्रशासन की कोई बात मानने तैयार नहीं थे। लगातार अडीबाजी कर रहे थे। और न्यायालय का आदेश करने के लिए भी तैयार नहीं थे तत्पश्चात आरोपीयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
**पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका**  उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि जयपाल सिंह, आर. पंकज, आर. देवेन्द्र अहिवार, म.आर. शालनी राजपूत, महिला कोटवार रिंकी दाहिया का विशेष योगदान रहा।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.