बेगूसराय सर्किल हाउस पहुंचे.. पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, माननीय श्री न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू अपनी धर्मपत्नी के साथ बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय एसपी और डीएम ने फूल गुलदस्ता से स्वागत किया बेगूसराय पहुंचे पटना उच्च न्यायालय... पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, माननीय श्री न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू अपनी धर्मपत्नी के साथ बेगूसराय पहुंचे। उनके साथ माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्ती, माननीय श्री न्यायमूर्ति सुरेन्द्र पांडेय एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति रितेश कुमार अपने-अपने जीवनसाथियों के साथ तथा पटना उच्च न्यायालय के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। अपने अल्प प्रवास के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश ने जिला अतिथि गृह में बेगूसराय न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत पांडेय, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय), जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव , लोक अभियोजक, सरकारी अधिवक्ता तथा अधिवक्तागण भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक कार्यों में तेजी लाने तथा वादियों को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने पाँच वर्षों से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निपटान हेतु स्पष्ट निर्देश दिए तथा केस प्रबंधन प्रणाली का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, गवाहों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा समन एवं अन्य प्रक्रियाओं की त्वरित तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अनावश्यक स्थगन से बचा जा सके। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने नए कोर्ट परिसर के लिए 10 एकड़ जमीन चिह्नित करने का निदेश जिला पदाधिकारी को दिया। साथ ही न्यायिक पदाधिकारियों के लिए बन रहे आवास को भी जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। सुरक्षा के संदर्भ में माननीय मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके आवासीय परिसरों एवं न्यायालय परिसर में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को बम की धमकियों से निपटने हेतु नियमित मॉक ड्रिल, प्रवेश व्यवस्था की समीक्षा तथा संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, न्यायपालिका एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने एसिड अटैक पीड़ितों को निर्धारित नियमों एवं योजनाओं के अंतर्गत समय पर मुआवजा प्रदान करने पर भी बल दिया तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी प्रक्रियागत विलंब के कारण वंचित न रह जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य के सभी जिलों में Vulnerable Witness Deposition Centres (VWDCs) स्थापित किए जा चुके हैं और उनके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। आधारभूत संरचना के विकास के संबंध में माननीय मुख्य न्यायाधीश ने आधुनिक न्यायालय कक्ष, न्यायिक पदाधिकारियों के लिए पर्याप्त कक्ष, ई-कोर्ट सुविधाएँ, अभिलेखागार कक्ष तथा वादियों के लिए अनुकूल सुविधाएँ विकसित करने हेतु जिला प्रशासन एवं न्यायपालिका को संयुक्त रूप से आवश्यकताओं की पहचान कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सुगम (barrier-free) पहुंच सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बार एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों—जैसे पुस्तकालय उन्नयन, चेंबर आवंटन एवं ई-फाइलिंग सुविधा—पर माननीय मुख्य न्यायाधीश ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। दोनों बार एसोसिएशन में जल्दी ई-लाइब्रेरी बनाने का भी निदेश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से लोक अदालत एवं अन्य वैकल्पिक विवाद निवारण (ADR) तंत्र में सक्रिय सहयोग की अपील की, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र एवं सुलभ निपटान सुनिश्चित हो सके। आगामी को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिकतम मामलों की पहचान कर उनके निपटान का भी आह्वान किया , साथ ही इसकी व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निदेश माननीय मुख्य न्यायाधीश ने दिया। माननीय मुख्य न्यायाधीश के दूरदर्शी नेतृत्व, व्यावहारिक निर्देशों एवं संवेदनशील दृष्टिकोण की बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। उनके द्वारा न्याय में तेजी, संस्थागत सुरक्षा, पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा न्यायपालिका, प्रशासन एवं बार के बीच समन्वय पर दिए गए बल से बेगूसराय के समस्त विधिक समुदाय में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।
बेगूसराय सर्किल हाउस पहुंचे.. पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, माननीय श्री न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू अपनी धर्मपत्नी के साथ बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय एसपी और डीएम ने फूल गुलदस्ता से स्वागत किया बेगूसराय पहुंचे पटना उच्च न्यायालय... पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, माननीय श्री न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू अपनी धर्मपत्नी के साथ बेगूसराय पहुंचे। उनके साथ माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्ती, माननीय श्री न्यायमूर्ति सुरेन्द्र पांडेय एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति रितेश कुमार अपने-अपने जीवनसाथियों के साथ तथा पटना उच्च न्यायालय के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। अपने अल्प प्रवास के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश ने जिला अतिथि गृह में बेगूसराय न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत पांडेय, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय), जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव , लोक अभियोजक, सरकारी अधिवक्ता तथा अधिवक्तागण भी बैठक
में शामिल हुए। बैठक के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक कार्यों में तेजी लाने तथा वादियों को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने पाँच वर्षों से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निपटान हेतु स्पष्ट निर्देश दिए तथा केस प्रबंधन प्रणाली का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, गवाहों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा समन एवं अन्य प्रक्रियाओं की त्वरित तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अनावश्यक स्थगन से बचा जा सके। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने नए कोर्ट परिसर के लिए 10 एकड़ जमीन चिह्नित करने का निदेश जिला पदाधिकारी को दिया। साथ ही न्यायिक पदाधिकारियों के लिए बन रहे आवास को भी जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। सुरक्षा के संदर्भ में माननीय मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके आवासीय परिसरों एवं न्यायालय परिसर में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को बम की धमकियों से निपटने हेतु नियमित मॉक ड्रिल, प्रवेश व्यवस्था की समीक्षा तथा संवेदनशील स्थलों पर
सीसीटीवी कैमरों की स्थापना सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, न्यायपालिका एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने एसिड अटैक पीड़ितों को निर्धारित नियमों एवं योजनाओं के अंतर्गत समय पर मुआवजा प्रदान करने पर भी बल दिया तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी प्रक्रियागत विलंब के कारण वंचित न रह जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य के सभी जिलों में Vulnerable Witness Deposition Centres (VWDCs) स्थापित किए जा चुके हैं और उनके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। आधारभूत संरचना के विकास के संबंध में माननीय मुख्य न्यायाधीश ने आधुनिक न्यायालय कक्ष, न्यायिक पदाधिकारियों के लिए पर्याप्त कक्ष, ई-कोर्ट सुविधाएँ, अभिलेखागार कक्ष तथा वादियों के लिए अनुकूल सुविधाएँ विकसित करने हेतु जिला प्रशासन एवं न्यायपालिका को संयुक्त रूप से आवश्यकताओं की पहचान कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सुगम (barrier-free) पहुंच सुनिश्चित करने पर
भी बल दिया गया। बार एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों—जैसे पुस्तकालय उन्नयन, चेंबर आवंटन एवं ई-फाइलिंग सुविधा—पर माननीय मुख्य न्यायाधीश ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। दोनों बार एसोसिएशन में जल्दी ई-लाइब्रेरी बनाने का भी निदेश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से लोक अदालत एवं अन्य वैकल्पिक विवाद निवारण (ADR) तंत्र में सक्रिय सहयोग की अपील की, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र एवं सुलभ निपटान सुनिश्चित हो सके। आगामी को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिकतम मामलों की पहचान कर उनके निपटान का भी आह्वान किया , साथ ही इसकी व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निदेश माननीय मुख्य न्यायाधीश ने दिया। माननीय मुख्य न्यायाधीश के दूरदर्शी नेतृत्व, व्यावहारिक निर्देशों एवं संवेदनशील दृष्टिकोण की बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। उनके द्वारा न्याय में तेजी, संस्थागत सुरक्षा, पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा न्यायपालिका, प्रशासन एवं बार के बीच समन्वय पर दिए गए बल से बेगूसराय के समस्त विधिक समुदाय में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।
- पटना में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट!1
- मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by NITISH KUMAR SHARMA1
- लाखो थाना की पुलिस ने 01 अपराधकर्मी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि लाखों थाना को सूचना मिली कि शीतलरामपुर में 01 व्यक्ति द्वारा गोली फायर किया गया है. तुरंत पुलिस स्थल पर पहुंचकर संजीव कुमार को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- Post by India khabar Begusarai.4
- 60 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण के साथ कारोबारी गिरफ्तार4
- लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई।कलश शोभा यात्रा में गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा में 1008 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल से पुरानी बाजार मुख्य मार्ग होते हुए भक्ति धुनों पर जयकारे लगाते आगे बढ़े और चितरंजन रोड होते हुए निर्धारित स्थल पर यात्रा का समापन हुआ।शोभा यात्रा के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी भी देखी गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।नौ दिवसीय इस महायज्ञ को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।1
- 🚩 बेगूसराय में भक्ति का अद्भुत संगम | शाम्हो सोनवर्षा महायज्ञ 2026 🙏 भव्य कलश यात्रा और पूजा अर्चना के साथ शुरू शाम्हो सोनवर्षा, जिला बेगूसराय में 19 अप्रैल 2026 से भव्य यज्ञ कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो चुका है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, जहां हजारों श्रद्धालु इस पावन आयोजन में शामिल हो रहे हैं। यह महायज्ञ 28 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रहा। 👉 अगर आप भी धर्म और आस्था से जुड़ी ऐसी ही खबरें देखना चाहते हैं, तो वीडियो को लाइक, शेयर और Mobile Tv Network चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। 📍 स्थान: शाम्हो सोनवर्षा, बेगूसराय 📅 तिथि: 19 अप्रैल से 28 अप्रैल 20261