*पन्ना विधायक के प्रयासों से मिली सौगात* *कन्या महाविद्यालय का होगा कायाकल्प, स्थानीय स्तर से जारी होंगे बसों के फिटनेस* ---------------- पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के सार्थक प्रयासों से क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। स्थानीय विधायक की सक्रियता और निरंतर पैरवी के चलते क्षेत्र की तीन प्रमुख मांगों पर त्वरित कार्रवाई शुरू हो गई है, जिसके तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बाउंड्रीवॉल, पुलिया निर्माण और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का आवंटन प्राप्त हो गया है। विगत दिनों कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य ने उक्त निर्माण कार्यों के आवंटन की मांग के संबंध में पन्ना विधायक से अनुरोध किया था, जिस पर विधायक द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार को अवगत कराया गया था। इसके अतिरिक्त विगत दिवस पन्ना जिले के बस ऑपरेटर संचालकों द्वारा विधायक श्री सिंह से मिलकर मांग की गई थी कि बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र सतना आरटीओ के स्थान पर यथावत पन्ना आरटीओ विभाग से ही जारी किया जाए। परिवहन मंत्री से चर्चा उपरांत अब बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र पन्ना से ही जारी किए जाएंगे। स्थानीय विधायक के प्रयास से लंबे समय से प्रतीक्षित बंधा बरियारपुर बांध निर्माण की स्वीकृति उपरांत टेंडर प्रक्रिया की जा चुकी है। शीघ्र ही इसका भी निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

- पन्ना पुलिस द्वारा शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम पुरैना मे हुये अंधे हत्या काण्ड का खुलासा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी एवं खून से सने कपड़े किये गये जप्त मामले में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एस0डी0ओ0पी0 पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम तत्परता पूर्वक घटना स्थल पहुँची साथ ही तथा एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जाककर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । जाचं उपरान्त पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक को किसी किसी ठोस या धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है । जाँच उपरान्त मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना शाहनगर में हत्या का अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आसपास के लोगो से घटना के संबंध में पूँछताछ शुरू की गई एवं क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप मुखबिर द्वारा जानकारी दी गई कि घटना के समय घटनास्थल के समीप पत्थर की खखरी के पीछे छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर को देखा गया था, उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर को दिनांक 08/03/2026 को तलाश कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूँछताछ की गई। पूँछताछ के दौरान संदेही द्वारा बताया गया कि जिस स्थान पर मेरे जानवर बंधते है उसी स्थान के पास मृतक नित्य क्रिया करता था । इस बात को लेकर हम लोगो में कई बार झगड़ा हो चुका था एवं आपसी रंजिस बनी हुई थी । घटना दिनांक को मेरे मना करने के बाद भी जब मृतक नही माना तो मैने मौका पाकर मृतक के सिर में कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी । मामले में आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना के दिन पहने हुये कपडे जप्त किये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना जारी है । नाम पता आरोपीः- - छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता श्री साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर जिला पन्ना (म.प्र.) । जप्त सामग्री - मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी, खून में सने हुये आरोपी के कपड़े (जो घटना कारित करते समय पहने गये थे) जप्त किये गये है । सराहनीय योगदान- उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर, उपनिरीक्षक मनोज यादव, प्र0आर0 मनोज त्रिपाठी, आरक्षक रविन्द्र अहिरवार, राकेश, भजन लाल, सोहन सिंह, महिला आर. दीक्षा चालक प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के कार्य की सराहना की गई है ।घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी एवं खून से सने कपड़े किये गये जप्त।2
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:2
- रंग पंचमी के कार्यक्रम में सिमरिया हाई सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम।1
- मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत में जनसुनवाई लगाई जाती है जिसमें ग्राम वासियों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाता है इसी संदर्भ में ग्राम पंचायत सकरिया जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सचिव पुष्पेंद्र सिंह पटवारी श्रीकोंनदर रोजगार सहायक लोकेंद्र सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के द्वारा दिए गए समस्याओं के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निदान किया गया समस्याओं का निदान किया गया।1
- साथ में नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता मण्डल महामंत्री मनोज राजा1
- नेताओं के चक्कर में ही देश बर्बाद हुआ जा रहा मोदी जी खुद को फकीर कहते थे आज हालात ऐसे है देश की ज्यादातर जनता फकीरी में जीने को मजबूर होती जा रही बस नेताओं की मौज है नेतागिरी करने का भूत जिसको भी सवार है तो देश के लिए करे बिना सैलरी बिना सुविधाएं लिए नेता अमीर पर होते जा रहे जनता 5 किलो राशन जागरूक हो जाइए वरना आज किसी की बारी कल किसी सिलिसला रुकेगा नहीं।।1
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। *घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी* अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकद राशि: ₹1,22,500, दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सफल रेड में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर, धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, एएसआई जोहर सिंह व अशोक गौतम सहित प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, जयेन्द्र पाल और आरक्षक मनोज पटेल, अश्वनी अनुरागी, रामनरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1
- पवई पन्ना। से अधिवक्ता सुश्री संगीता जायसवाल नियुक्त हुईं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष संघठन ने सोपी बड़ी जिम्मेदारी सुश्री संगीता जायसवाल जी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघठन का महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त1