logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वन विभाग की सक्रिय निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान जारी, ग्रामीणों को वन्य जीवों से सतर्क रहने की अपील *वन विभाग की सक्रिय निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान जारी, ग्रामीणों को वन्य जीवों से सतर्क रहने की अपील* *भांभर, बनकटवा एवं बरहवा रेंज में लगातार गश्त, ट्रैकिंग एवं कैमरा निगरानी से वन्य जीवों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर* दिनांक 11 मई 2026 वन विभाग द्वारा जनपद के वन क्षेत्रों एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में वन्य जीवों की संभावित गतिविधियों को देखते हुए लगातार निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11 मई 2026 को भांभर रेंज में गठित टीमों द्वारा रेहरा, बेलभरिया, पिपरा, सड़वा, गिहवा एवं परसरामपुर ग्रामों के आसपास लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल ट्रैकिंग कर वन्य जीवों की उपस्थिति एवं पगमार्क की तलाश की गई। इस दौरान ग्रामीणों को वन्य जीवों से सतर्क रहने, अकेले जंगल की ओर न जाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त रेंज क्षेत्र अंतर्गत वन सीमा से सटे अर्रा नाला क्षेत्र में भी गश्त कर वन्य जीवों की संभावित गतिविधियों की निगरानी की गई। बनकटवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवनियापुर, मोतीपुर एवं हसनापुर में भी वन विभाग की टीमों द्वारा गश्त की गई। वहीं कोहडौरा विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं बच्चों को “क्या करें एवं क्या न करें” के तहत वन्य जीवों से बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। बरहवा रेंज में झिगहा माता मंदिर के समीप चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को वन्य जीवों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि प्रातः एवं सायंकाल मंदिर अथवा जंगल से सटे क्षेत्रों में अकेले आवागमन न करें तथा समूह में ही आवागमन करें। वन विभाग द्वारा भांभर, बनकटवा एवं बरहवा वन क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले समस्त मार्गों एवं पगडंडियों को चिन्हित कर निरंतर निगरानी की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से वन क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। संवेदनशील स्थानों के आसपास कैमरे स्थापित कर तेन्दुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रात्रि गश्त के दौरान अंधेरा होने पर पटाखे फोड़कर आवाज उत्पन्न की जा रही है, ताकि हिंसक वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर न बढ़ सकें। वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी वन्य जीव की गतिविधि दिखाई देने पर अफवाह न फैलाएं तथा तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

1 hr ago
user_Ramesh gupta
Ramesh gupta
तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के लगभग 30 नेताओं ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के लगभग 30 नेताओं ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच के हुजूरपुर में राजस्व ग्राम शिवरहा का सरकारी नल बार-बार मरम्मत के बावजूद 'जुगाड़' के सहारे चल रहा है। इस पर कई बार पैसा खर्च किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
    1
    बहराइच के हुजूरपुर में राजस्व ग्राम शिवरहा का सरकारी नल बार-बार मरम्मत के बावजूद 'जुगाड़' के सहारे चल रहा है। इस पर कई बार पैसा खर्च किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Farmer प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण। "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण।
    2
    "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण।

    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के करदा निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पक्का घर बनवाने की विनम्र अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक किसी के पास भी पक्का मकान नहीं है। मनीष ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद की गुहार लगाई है।
    2
    गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के करदा निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पक्का घर बनवाने की विनम्र अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक किसी के पास भी पक्का मकान नहीं है। मनीष ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद की गुहार लगाई है।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    तरबगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिद्धार्थ नगर के उसका बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाली का कचरा जमा है। सफाई न होने से स्थानीय लोग गंदगी और बीमारियों के डर से परेशान हैं। जनता ने स्थानीय अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सिद्धार्थ नगर के उसका बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाली का कचरा जमा है। सफाई न होने से स्थानीय लोग गंदगी और बीमारियों के डर से परेशान हैं। जनता ने स्थानीय अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
    user_Pooja Tiwari
    Pooja Tiwari
    Mill Owner नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बस में लगी भयानक आग, नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस जलकर खाक बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
    2
    बस में लगी भयानक आग, नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस जलकर खाक
बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक संचालक फरार हो गया, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
    1
    बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक संचालक फरार हो गया, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की जगह अपराहन का मुकदमा* * *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की जगह अपराहन का मुकदमा* *पीड़िता की मां की मांग, मेरी पुत्री नाबालिक है, तो पास्को एक्ट के तहत क्यों नहीं दर्ज कर रही है पुलिस मुकदमा* अम्बेडकर नगर थाना भीटी क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित की मां द्वारा दी गई तहरीर पर BNS की धारा 137 टू के तहत भीटी की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है । जिसके चलते पीड़िता की मां बहुत नाराज है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्द किया जाए। क्योंकि मेरी बेटी नाबालिक है और उसकी उम्र 16 साल है। 17 दिन बाद भीटी की पुलिस ने उसे बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट तहत मुकदमा न दर्ज हो इसमें पुलिस की भी मिली भगत है और विपक्षी मुझ पर सुलह समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस की ढुलमुल रवैये को देखते हुए पीड़िता की मां ने मीडिया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मालूम हो कि जनपद अंबेडकर नगर खजूरी बाजार थाना भीटी की गीता देवी के द्वारा दी गई लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रेम कनौजिया पुत्र अमर बहादुर निवासी खजुरी बाजार पर आरोप लगाया है की दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने चाचा की शादी में गई थी ।जिसे वहीं से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को समय करीब 1:00 बजे दिन में विपक्षी प्रेम बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां ने दी गई लिखित तहरीर में आरोपी पर यह भी आरोप लगाया है की पुत्री अपने साथ घर से कुछ वेशकीमती सामानों को भी लेकर गई थी। शिकायत दर्ज करने को लेकर स्थानीय पुलिस इस मामले में पहले तो टालमटोल करती रही। लेकिन बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से रूबरू होती हुई पीड़िता की मां ने बताया कि विपक्षी पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उनके द्वारा मुकदमा वापस लेने का भी दवाब बनाया जा रहा है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पीड़िता की मां पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसको जेल भेजा जाए। मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान में पीड़िता के मा ने यह भी बताया कि मेरी पुत्री को स्थानीय थाना भीटी की पुलिस ने 17 दिनों बाद बरामद किया है। पीड़िता ने अभियुक्त पर यह भी आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की उम्र जन्मतिथि के अनुसार 16 वर्ष है जो की नाबालिक है और इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे बहला फुसलाकर भाग ले गया था। पीड़िता की मां मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की है की आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उन पर सुलह समझौता और मुकदमा वापस लेने का दावाब बनाया जा रहा है ।और साथ ही साथ मारने पीटने डराने की धमकी दी जा रही है। दिए गए मीडिया कर्मियों के अपने बयान में पीड़िता की मां ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाए और हमारे साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे इसकी हमें सुरक्षा मुहैया प्रदान की जाए।
    1
    *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की  जगह अपराहन का मुकदमा*
 
*
*भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की  जगह अपराहन का मुकदमा*
*पीड़िता की मां की मांग, मेरी पुत्री नाबालिक है, तो पास्को एक्ट के तहत क्यों नहीं दर्ज कर रही है पुलिस मुकदमा* 
अम्बेडकर नगर 
थाना भीटी क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित की मां द्वारा दी गई तहरीर पर BNS की धारा 137 टू  के तहत भीटी की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है । जिसके चलते पीड़िता की मां बहुत नाराज है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्द किया जाए। क्योंकि मेरी बेटी नाबालिक है और उसकी उम्र 16 साल है। 17 दिन बाद भीटी की पुलिस ने उसे बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट तहत मुकदमा न दर्ज हो इसमें पुलिस की भी मिली भगत है और विपक्षी मुझ पर सुलह समझौता करने का दबाव  बना रहे हैं। पुलिस की ढुलमुल रवैये को देखते हुए पीड़िता की मां ने मीडिया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। 
मालूम हो कि जनपद अंबेडकर नगर खजूरी बाजार थाना भीटी की गीता देवी  के द्वारा दी गई लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रेम कनौजिया पुत्र अमर बहादुर निवासी खजुरी बाजार पर आरोप लगाया है की दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने चाचा की शादी में गई थी ।जिसे वहीं से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को समय करीब 1:00 बजे दिन में विपक्षी प्रेम बहला फुसलाकर  भगा ले गया। पीड़िता की मां ने दी गई लिखित तहरीर में आरोपी पर यह भी आरोप लगाया है की पुत्री अपने साथ घर से कुछ वेशकीमती  सामानों को भी लेकर गई थी। शिकायत दर्ज करने को लेकर स्थानीय पुलिस इस मामले में पहले तो टालमटोल करती रही। लेकिन बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से रूबरू होती हुई पीड़िता की मां ने बताया कि विपक्षी पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उनके द्वारा मुकदमा वापस लेने का भी दवाब बनाया जा रहा है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पीड़िता की मां पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसको जेल भेजा जाए। मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान में पीड़िता के मा ने यह भी बताया कि मेरी पुत्री को स्थानीय थाना भीटी की पुलिस ने 17 दिनों बाद बरामद किया है। पीड़िता ने अभियुक्त पर यह भी आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की उम्र जन्मतिथि के अनुसार 16 वर्ष है जो की नाबालिक है और इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे बहला फुसलाकर  भाग ले गया था। पीड़िता की मां मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की है की आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उन पर सुलह समझौता और मुकदमा वापस लेने का दावाब बनाया जा रहा है ।और साथ ही साथ मारने पीटने  डराने की धमकी दी जा रही है। दिए गए मीडिया कर्मियों के अपने बयान में पीड़िता की मां ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाए और हमारे साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे इसकी हमें सुरक्षा मुहैया प्रदान की जाए।
    user_राहुल जायसवाल रिपोर्टर
    राहुल जायसवाल रिपोर्टर
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश, बहराइच - नानपारा के रहने वाले नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू एवं व्यापारी हाजी इलयास हज के लिए मक्का मदीना गए हुए हैं उन्होंने वहां पर नामचीन यूट्यूब से मुलाकात कि आप भी देख सकते हैं....
    3
    उत्तर प्रदेश,  बहराइच - नानपारा के रहने वाले नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू एवं व्यापारी हाजी इलयास हज के लिए मक्का मदीना गए हुए हैं उन्होंने वहां पर नामचीन यूट्यूब  से मुलाकात कि आप भी देख सकते हैं....
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.