नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं कुर्रटवासी, हर घर जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की हर घर जल योजना का लाभ प्रदेश तथा जिले की सीमा पर बसे ललितपुर जनपद के सीमांत ग्राम कुर्रट के ग्रामीण धसान नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों द्वारा तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया की शासन की मंशा अनुरुप उनके गांव में हर घर जल योजना प्रारंभ की गई लेकिन आज तक उनके घरों तक पाइप लाइन के स्वच्छ पेयजल नहीं आ सका।ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की किल्लत से सबसे परेशानी ज्यादा महिलाओं को उठानी पड़ती है उन्हें नदी से पानी लाने काफी दूर तक जाना पड़ता है। साथ ही ग्रामीणजन नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर है जिसके चलते गांव में डायरिया समेत दूषित जल से होने वाली बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं जलनिगम के सहायक अभियंता सचिन पचौरी ने बताया कि कुर्रट में पाइप लाइन का काम कराने वाली फर्म द्वारा प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्य करा दिया गया है, लगभग सात दर्जन संयोजन भी दे दिये गये हैं। नलकूप बोरिंग में सबमर्सिबल मोटर डाली जाना है, ठेकेदार को अवशेष धनराशि आवंटित होते ही कार्य पूर्ण करने की बात कही गई है।
नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं कुर्रटवासी, हर घर जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की हर घर जल योजना का लाभ प्रदेश तथा जिले की सीमा पर बसे ललितपुर जनपद के सीमांत ग्राम कुर्रट के ग्रामीण धसान नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शनिवार
को दर्जनों ग्रामीणों द्वारा तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया की शासन की मंशा अनुरुप उनके गांव में हर घर जल योजना प्रारंभ की गई लेकिन आज तक उनके घरों तक पाइप लाइन के स्वच्छ पेयजल नहीं आ सका।ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की किल्लत
से सबसे परेशानी ज्यादा महिलाओं को उठानी पड़ती है उन्हें नदी से पानी लाने काफी दूर तक जाना पड़ता है। साथ ही ग्रामीणजन नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर है जिसके चलते गांव में डायरिया समेत दूषित जल से होने वाली बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं जलनिगम के सहायक अभियंता सचिन पचौरी
ने बताया कि कुर्रट में पाइप लाइन का काम कराने वाली फर्म द्वारा प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्य करा दिया गया है, लगभग सात दर्जन संयोजन भी दे दिये गये हैं। नलकूप बोरिंग में सबमर्सिबल मोटर डाली जाना है, ठेकेदार को अवशेष धनराशि आवंटित होते ही कार्य पूर्ण करने की बात कही गई है।
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में शासकीय प्राथमिक गारंटी स्कूल हीरानगर टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में स्थित बताया जा रहा है लेकिन वहां पर विद्यार्थियों की परेशानियां जरूर सुने1
- दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोलेभारती ने बीजेपी से पैसे लिए चुनाव हराने भीतरघात किया राजेंद्र ने घनश्याम को कॉयर डरपोक बताया बोले - नरोत्तम से फंडिंग ली1
- " जो बुन्देलखण्ड की बात करेगा, वही बुन्देलखण्ड पर राज करेगा " - बु. वि.सेना बु. वि. सेना ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मन्नू कोरी को ज्ञापन सौंपकर पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण की मांग की1
- ललितपुर आर्थोपेडिक क्लब की ओर से जिला मेडिकल कॉलेज में एक विशेष हड्डी रोग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया. देखिए विस्तृत रिपोर्ट ललितपुर लाइव टीवी पर1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ में 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया स्वास्थ्य कर्मी: युवक को कंप्यूटर ऑपरेटर बनाने मांगे 80 हजार, आधिकारिक बयान आए सामने जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ में लोकायुक्त पुलिस सागर ने आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू देशराज घोष को ₹10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने छतरपुर जिले के घुवारा निवासी अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही क्या कुछ कहा शुक्रवार शाम 5 बजे लोकायुक्त अधिकारी ने आप भी सुनिए। #अत्याचार #ब्रेकिंग_न्यूज़_मध्य_प्रदेश_एक्सप्रेस_न्यूज़_लाइव_टीकमगढ़1
- दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती हैं: स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज सावन का महीना आरंभ होते ही शिवालयों में बम बम भोले के जयघोष गुंजायमान होने लगे हैं। चंडी मंदिर धाम में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने 7 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। दोपहर में यज्ञाचार्य सहित अन्य वैदिक ब्राह्माणों द्धारा पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात कथा सुनाते हुए चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्लेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में दान अवश्य करना चाहिए। दान का बड़ा महत्व हैं। दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती हैं। दानवीर कर्ण व राजा बलि को उनकी दानशीलता के कारण जाना जाता हैं। यज्ञ, दान तथा तप इन तीन सत्कर्मों को नहीं छोड़ना चाहिए।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ बनी रहे हमारे चैनल के साथ चित्रकूट देवांगन घाटी गैंग रेप कांड में पुलिस की बड़ी सफलता देवांगन घाटी में छात्र के साथ हुए गैंगरेप मामले में चित्रकूट पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।1