logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, गर्भवती माताओं को बताए गए स्तनपान के अनमोल फायदे विश्व स्तनपान सप्ताह: लखीमपुर खीरी में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, गर्भवती माताओं को बताए गए स्तनपान के अनमोल फायदे लखीमपुर खीरी। जनपद में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशों के क्रम में वृहद जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती माताओं, धात्री महिलाओं और उनके परिजनों को नवजात शिशु के लिए स्तनपान के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराना रहा। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मितौली में अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहाँ मातृ एवं बाल स्वास्थ्य परामर्शदाता लल्ला सिंह ने जननी सुरक्षा योजना वार्ड में भर्ती गर्भवती माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लल्ला सिंह ने जिला समुदाय स्वास्थ्य विशेषज्ञ अंशुमान पाण्डेय, लेबर रूम स्टाफ नर्स, एनबीएसयू स्टाफ नर्स, बीपीएम एवं अधीक्षक के साथ महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि जन्म के तुरंत बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) बच्चे के लिए पहला प्राकृतिक टीका होता है, जो शिशु को गंभीर बीमारियों और संक्रमणों से बचाता है। शुरुआती 06 महीनों तक केवल स्तनपान कराने से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) मजबूत होती है और उसका मानसिक व शारीरिक विकास बेहतर ढंग से होता है। 06 माह तक बच्चे को पानी की भी आवश्यकता नहीं होती, माँ का दूध ही पूर्ण पोषण है। इसके अलावा स्तनपान कराने से माँ को भी ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर और प्रसव के बाद होने वाली जटिलताओं से सुरक्षा मिलती है। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्टाफ नर्स मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Lakhimpur Post News
Lakhimpur Post News
Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
2 hrs ago
0d3b11fb-4342-4660-a1a2-302acf5ec270

लखीमपुर खीरी में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, गर्भवती माताओं को बताए गए स्तनपान के अनमोल फायदे विश्व स्तनपान सप्ताह: लखीमपुर खीरी में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, गर्भवती माताओं को बताए गए स्तनपान के अनमोल फायदे लखीमपुर खीरी। जनपद में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशों के क्रम में वृहद जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती माताओं, धात्री महिलाओं और उनके परिजनों को नवजात शिशु के लिए स्तनपान के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराना रहा। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मितौली में अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहाँ मातृ एवं बाल स्वास्थ्य परामर्शदाता लल्ला सिंह ने जननी सुरक्षा योजना वार्ड में भर्ती गर्भवती माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लल्ला सिंह ने जिला समुदाय स्वास्थ्य विशेषज्ञ अंशुमान पाण्डेय, लेबर रूम स्टाफ नर्स, एनबीएसयू स्टाफ नर्स, बीपीएम एवं अधीक्षक के साथ महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि जन्म के तुरंत बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) बच्चे के लिए पहला प्राकृतिक टीका होता है, जो शिशु को गंभीर बीमारियों और संक्रमणों से बचाता है। शुरुआती 06 महीनों तक केवल स्तनपान कराने से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) मजबूत होती है और उसका मानसिक व शारीरिक विकास बेहतर ढंग से होता है। 06 माह तक बच्चे को पानी की भी आवश्यकता नहीं होती, माँ का दूध ही पूर्ण पोषण है। इसके अलावा स्तनपान कराने से माँ को भी ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर और प्रसव के बाद होने वाली जटिलताओं से सुरक्षा मिलती है। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्टाफ नर्स मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • छोटी काशी में आज सावन के तीसरे दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन भोले बाबा के दर्शन
    1
    छोटी काशी में आज सावन के तीसरे दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन
भोले बाबा के दर्शन
    user_Patrkar Surya Prakash Mishra.
    Patrkar Surya Prakash Mishra.
    Local News Reporter गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हर घर जल योजना एक सपना बनकर रह गई सालों से टंकी का अधूरा निमार्ण पड़ा सालों से रोका हुआ पानी टंकी का निर्माण हर घर जल योजना के तहत इस टंकी का निर्माण शुरू हुआ था और दो साल बीत जाने के बाद भी निमार्ण कार्य रुका हुआ है जानकारी के अनुसार पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के सरैया में हर घर जल योजना के तहत टंकी निर्माण शुरू हुआ था लेकिन टंका का आधा अधूरा ही निमार्ण हो सका जिसके बाद काम बंद कर दिया गया जिसे दोबारा नहीं शुरू किया गया जिससे ग्रामीणों में भारी रोष वहीं ग्रामीणों ने बताया की कई बार अधिकारियों से बात की लेकिन उसके बाद भी अभी तक निमार्ण कार्य शुरू नहीं किया जा सका वहीं ग्रामीण बाबू, रामपाल, शिवकुमार ने मांग करते हुए कहा जल्द टंकी का निर्माण शुरू कराया जाये।
    1
    हर घर जल योजना एक सपना बनकर रह गई सालों से टंकी का अधूरा निमार्ण पड़ा
सालों से रोका हुआ पानी टंकी का निर्माण हर घर जल योजना के तहत इस टंकी का निर्माण शुरू हुआ था और दो साल बीत जाने के बाद भी निमार्ण कार्य रुका हुआ है जानकारी के अनुसार पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के सरैया में हर घर जल योजना के तहत टंकी निर्माण शुरू हुआ था लेकिन टंका का आधा अधूरा ही निमार्ण हो सका जिसके बाद काम बंद कर दिया गया जिसे दोबारा नहीं शुरू किया गया जिससे ग्रामीणों में भारी रोष वहीं ग्रामीणों ने बताया की कई बार अधिकारियों से बात की लेकिन उसके बाद भी अभी तक निमार्ण कार्य शुरू नहीं किया जा सका वहीं ग्रामीण बाबू, रामपाल, शिवकुमार ने मांग करते हुए कहा जल्द टंकी का निर्माण शुरू कराया जाये।
    user_Salman Khan shanu
    Salman Khan shanu
    Grain Shop मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    1
    जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये 
बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    user_Ajay  जोश सच का
    Ajay जोश सच का
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    1
    *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    user_Ram Jeevan Raj
    Ram Jeevan Raj
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोला नगर जाम से जूझ रहा है,जिसमें मिल रोड पर नगर के अंदर रोडवेज बसों ने कब्जा कर रखा है। *गोला नगर में जाम से बेहाल जनता, सावन मेले की तैयारियां धरी रह गईं* *अशोक चौराहे से मिल रोड बना जाम का हॉटस्पॉट, रोडवेज बसें जिम्मेदार* *सीओ सिटी कार्यालय के सामने रोज लगता है घंटों जाम, नगरवासी आक्रोशित* *फोटो कैप्शन:* `अशोक चौराहे से मिल रोड पर रोडवेज बस और अतिक्रमण के कारण लगा भीषण जाम` *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर* *सूर्य प्रकाश मिश्रा गोला गोकर्णनाथ।* सावन मेला शुरू हो गया है लेकिन गोला नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के लिए की गई तैयारियां और दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। शहर का सबसे व्यस्त और संवेदनशील मार्ग अशोक चौराहे से मिल वाली रोड है। यहीं पर सबसे अधिक भीड़भाड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। सावन मेला होने के बावजूद भी इसी मार्ग से रोडवेज की बसें शहर के बीचों-बीच से गुजरती हैं। बसों के बेतरतीब खड़े होने और सवारी बैठाने के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक यहां पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को पैतालिस मिनट से एक घंटा तक लग जाता है। नगर प्रशासन ने सावन मेले को लेकर जाम से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए थे। वैकल्पिक मार्ग, अतिक्रमण हटाओ अभियान और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई थी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मिल रोड पर अतिक्रमण जस का तस है। ठेला-खुम्चे, ई-रिक्शा और अवैध पार्किंग ने सड़क का आधा हिस्सा घेर रखा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मिल रोड पर सीओ सिटी का कार्यालय स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीओ साहब की सरकारी गाड़ी भी कई बार इसी जाम में फंस चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को हो रही है। सीएचसी आने वाले मरीज और एंबुलेंस जाम में फंसकर घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों के अभिभावकों की गाड़ियों से हालात और खराब हो जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि जाम के डर से ग्राहक बाजार नहीं आ रहे हैं, जिससे उनका कारोबार चौपट हो रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए। बसों के लिए शहर के बाहर अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाए। मिल रोड और अशोक चौराहे पर अतिक्रमण हटाकर नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाए। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं। *क्या कहते हैं जिम्मेदार* रोडवेज ए आर एम गोला ने बताया कि बसों को मिल रोड के बजाय विकास चौराहे से होकर दत्तेली होकर निकलना चाहिए वहीं रूट है। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि कई बार एसडीएम साहब एवं इंस्पेक्टर साहब को बताया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं,कई बार हमारी गाड़ी भी घंटो जाम में फंसी रहती है। यातायात प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में है।कल से शहर में कोई बस नहीं आएगी,मिल गेट पर फोर्स लगाकर बसों को अंदर आने से रोका जाएगा। सावन मेले में यातायात सुचारू रूप से चालू किया जाएगा,कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
    3
    गोला नगर जाम से जूझ रहा है,जिसमें मिल रोड पर नगर के अंदर रोडवेज बसों ने कब्जा कर रखा है।
*गोला नगर में जाम से बेहाल जनता, सावन मेले की तैयारियां धरी रह गईं*  
*अशोक चौराहे से मिल रोड बना जाम का हॉटस्पॉट, रोडवेज बसें जिम्मेदार* 
*सीओ सिटी कार्यालय के सामने रोज लगता है घंटों जाम, नगरवासी आक्रोशित* 
*फोटो कैप्शन:* 
`अशोक चौराहे से मिल रोड पर रोडवेज बस और अतिक्रमण के कारण लगा भीषण जाम`
*गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर*
*सूर्य प्रकाश मिश्रा गोला गोकर्णनाथ।* 
सावन मेला शुरू हो गया है लेकिन गोला नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के लिए की गई तैयारियां और दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। 
शहर का सबसे व्यस्त और संवेदनशील मार्ग अशोक चौराहे से मिल वाली रोड है। यहीं पर सबसे अधिक भीड़भाड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। सावन मेला होने के बावजूद भी इसी मार्ग से रोडवेज की बसें शहर के बीचों-बीच से गुजरती हैं। बसों के बेतरतीब खड़े होने और सवारी बैठाने के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक यहां पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को पैतालिस मिनट से एक घंटा तक लग जाता है।
नगर प्रशासन ने सावन मेले को लेकर जाम से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए थे। वैकल्पिक मार्ग, अतिक्रमण हटाओ अभियान और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई थी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मिल रोड पर अतिक्रमण जस का तस है। ठेला-खुम्चे, ई-रिक्शा और अवैध पार्किंग ने सड़क का आधा हिस्सा घेर रखा है। 
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मिल रोड पर सीओ सिटी का कार्यालय स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीओ साहब की सरकारी गाड़ी भी कई बार इसी जाम में फंस चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। 
इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को हो रही है। सीएचसी आने वाले मरीज और एंबुलेंस जाम में फंसकर घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों के अभिभावकों की गाड़ियों से हालात और खराब हो जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि जाम के डर से ग्राहक बाजार नहीं आ रहे हैं, जिससे उनका कारोबार चौपट हो रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए। बसों के लिए शहर के बाहर अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाए। मिल रोड और अशोक चौराहे पर अतिक्रमण हटाकर नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाए। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं।
*क्या कहते हैं जिम्मेदार* 
रोडवेज ए आर एम गोला ने बताया कि बसों को मिल रोड के बजाय विकास चौराहे से होकर दत्तेली होकर निकलना चाहिए वहीं रूट है।
पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि कई बार एसडीएम साहब एवं इंस्पेक्टर साहब को बताया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं,कई बार हमारी गाड़ी भी घंटो जाम में फंसी रहती है।
यातायात प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में है।कल से शहर में कोई बस नहीं आएगी,मिल गेट पर फोर्स लगाकर बसों को अंदर आने से रोका जाएगा। सावन मेले में यातायात सुचारू रूप से चालू किया जाएगा,कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
    user_Patrkar Surya Prakash Mishra.
    Patrkar Surya Prakash Mishra.
    Local News Reporter गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
    1
    लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है।
यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है।
इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.