केराकत में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में उस समय तनाव फैल गया जब अज्ञात बदमाशों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना पुलिस बूथ से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर आज भोर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा के पास लगे ताले को तोड़ा और मूर्ति को नुकसान पहुंचाकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- ब्रेकिंग न्यूज़ (विस्तृत समाचार): भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र में इन दिनों विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। क्षेत्र के पानी की टंकी के पास स्थित बढ़ेगांव से कुलमनपुर मार्ग तक सड़क मरम्मत का कार्य जोरों पर चल रहा है। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सड़क के सुधार से न केवल गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि किसानों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा होता है, तो क्षेत्र के विकास में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। हालांकि, ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे और भविष्य में दोबारा समस्या न हो1
- बृहस्पतिवार की दोपहर रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया घर से अपने मायके कबीरपुर अपने पुत्र सार्थक यादव व निखिल सरोज के साथ बाइक से आ रही थी जैसे ही पट्टी कोतवाली क्षेत्र के काशी प्रसाद बालिका विद्यालय के पास पहुंची थी पहले से घात लगाकर बैठे 6 लोगों ने रोक कर निखिल सरोज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर काफी छोटे पहुंचाई तथा बीच बचाव में सार्थक यादव को भी मारपीट कर काफी चोट पहुंचाई, सार्थक के चेहरे पर काफी छोटे आई हैं, हल्ला गुहार मचाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भागनिकले।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- नेहिया में अंबेडकर झंडा विवाद से बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट | BSP नेताओं का विरोध डी.सी.पी.लिपि याचनन ने दिया बयान 📍 वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे को फाड़ने और उसे शंकर जी के त्रिशूल में बांधने की घटना सामने आई।झंडा उतारकर जलाने की बात सामने आई घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, नवीन भारत, अर्चना पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सैकड़ों समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। एसीपी, एडिशनल एसपी और चोलापुर थाना प्रभारी एस.आर. गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 👉 प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है1
- Post by Rahat time's1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- Post by Dharmendra Mishra1