पडरौना वन क्षेत्र में दिनदहाड़े पेड़ कटान का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश, वन माफिया इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीन छोड़कर फरार कुशीनगर। जनपद के पडरौना वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बबुईया हरपुर में शनिवार को दिनदहाड़े एक विशालकाय पेड़ की कटाई का मामला सामने आया है। विश्वकर्मा चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क की पटरी पर खड़े करीब छह फीट मोटे पेड़ को काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे वन माफिया इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीन से पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी आधा कटा पेड़ छोड़कर मशीन लेकर मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो में यह दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। एक ग्रामीण द्वारा डीएफओ को फोन कर जानकारी दी गई, जिसके बाद दो वन रक्षकों को मौके पर भेजा गया। हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटा दिया। वीडियो में बबुईया हरपुर कोठिलवा (चरघरवा) टोला निवासी राजेश कुशवाहा का नाम सामने आ रहा है, जिन्हें ग्रामीण वन रेंजर बता रहे हैं। आरोप है कि उनके संरक्षण में दबंगई के बल पर पेड़ कटवाया जा रहा था। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है कि जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही यदि कटान में शामिल हों, तो वन संपदा कैसे सुरक्षित रह पाएगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर उदासीनता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में वन दरोगा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित डुमरी गांव में वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व से भटककर आए एक तेंदुए ने 4 लोगों को घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और रेस्क्यू के दौरान उनकी पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया है और घायलों का इलाज जारी है।4
- एक नया ऑनलाइन ऐप घर बैठे हर दिन ₹10,000 तक कमाने का दावा कर रहा है। QQwin नामक यह ऐप यूज़र्स को इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के लिंक से डाउनलोड कर तुरंत कमाई शुरू करने का अवसर दे रहा है।1
- हैदराबाद की पुलिस कमिश्नर सादी वर्दी में सड़क पर निकलीं तो 3 घंटे में 40 बार छेड़छाड़ का शिकार हुईं। इस अनुभव के बाद उन्होंने अपनी पहचान उजागर की, जिससे शहरभर की पुलिस हरकत में आ गई। यह घटना रातों में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है।1
- कुशीनगर जिले में एक तेंदुए ने सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। हमले के दौरान जरार निवासी विवेक कुशवाहा बहादुरी से तेंदुए से भिड़ गए और उसे अपनी बाहों में कस लिया, जिसके बाद वन विभाग ने सात घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।1
- कुशीनगर के पडरौना नगर में ठेले और वाहनों के स्टैंड से लगने वाले भीषण जाम से लोग त्रस्त हैं। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह और सांसद विजय दुबे के प्रयासों से शुरू हुआ अंडरपास ब्रिज एक साल बाद भी अधूरा है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।4
- कुशीनगर के जटहा बाजार क्षेत्र में बीती रात तेंदुए ने कई गांवों में दहशत फैला दी। तेंदुए के हमले में एक महिला, शिक्षक और वरिष्ठ पत्रकार समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पत्रकार उमेश गिरी को गोरखपुर रेफर किया गया है। घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए को पकड़ लिया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।3
- पश्चिम बंगाल को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में उनके नाम का ऐलान किया; उनका शपथ ग्रहण समारोह कल होगा।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने 15.5 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बिहार और अन्य राज्यों में बेचते थे। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2.70 लाख रुपये है, जिस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।2