Shuru
Apke Nagar Ki App…
#भीलवाड़ा #गंगापुर : कारोई थाने की मेश रशोई घर मे फांसी के फंदे पर लटका मिला ASI, लबें समय से कार्य को लेकर तैनाव मे था मृतक ASI...
Jalampura AC morcha adhyaks D.
#भीलवाड़ा #गंगापुर : कारोई थाने की मेश रशोई घर मे फांसी के फंदे पर लटका मिला ASI, लबें समय से कार्य को लेकर तैनाव मे था मृतक ASI...
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्रेकिंग – कुंभलगढ़ (गडबोर तहसील) कुंभलगढ़ क्षेत्र की गडबोर तहसील के सुखार दाडम की भागल में बड़ा हादसा सामने आया है। बिजली के तार टूटने से खेतों में आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर सूखी घास के दर्जनों कुनबे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।1
- Post by Rameshwar lal1
- अपनी गाड़ी चोरी बताकर इंश्योरेंस क्लेम, जयपुर में दो आरोपी गिरफ्तार1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 🔥 ब्यावर में 3 दिन का बड़ा निरीक्षण! हीट वेव और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा सेंदड़ा (ब्यावर) ब्यावर जिले में तीन दिवसीय सघन निरीक्षण: हीट वेव प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं और योजनाओं की हुई गहन समीक्षा ब्यावर में जिला प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रदीप चौधरी द्वारा 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक जिले में तीन दिवसीय सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले में हीट वेव एवं लू तापघात प्रबंधन व्यवस्थाओं का गहन विश्लेषण किया गया। निरीक्षण के दौरान लू प्रभावित मरीजों के लिए अलग बेड की व्यवस्था, छाया एवं पेयजल उपलब्धता, डेडिकेटेड एम्बुलेंस, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित योजनाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। जिला प्रभारी अधिकारी ने चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, वार्डों एवं स्टोर का भौतिक सत्यापन किया। संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोगिता की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ब्यावर के अमृतकौर जिला चिकित्सालय में आईसीयू का गैप एनालिसिस कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए। वहीं उपजिला चिकित्सालय रायपुर, जैतारण एवं बिजयनगर का निरीक्षण कर सभी मरीजों को बेहतर एवं मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अग्रवाल माधोपुरिया पंचायत, ब्यावर में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन कैम्प का भी अवलोकन किया गया। डॉ. चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक होंगे और अन्य समाजों को भी प्रेरित करेंगे। समीक्षा के अंतिम चरण में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सेल्फ मॉनिटरिंग ओडीके ऐप के उपयोग, फील्ड वर्कर्स (आशा, सीएचओ, एएनएम) द्वारा आईएचएमआईएस के प्रभावी उपयोग तथा आईसीयू गैप एनालिसिस को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के साथ हुई समीक्षा बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया।1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद मुख्यालय के पास पिछडी हालत में एक गांव बागडोला, भीषण गर्मी में भी समय से नहीं हो रही जलापूर्ति, गांव की दोनों टंकियां सुखी,तीन हैंडपंप के भरोसे 800 ग्रामीणो की आबादी, स्थानीय सरपंच और विधायक पर भी अनसुनी के आरोप, राजसमंद के पास भान ग्राम पंचायत का बडोला गांव शहर के नजदीकी पंचायतो में से एक है। लेकिन यह गांव आज भी बिजली हालत में है भीषण गर्मी के बावजूद अनियमित जलापूर्ति और अव्यवस्थाओं के चलते ग्रामीण त्रस्त हैं। इस गांव में आज भी महिला पुरुष और बच्चे हाथों में बाल्टिया लेकर पानी के लिए यहां वहां भटकता नजर आते हैं। इसका कारण है गांव में दो टंकियां बनी हुई है लेकिन दोनों में सप्लाई नहीं होने से यह सूखी पड़ी है। केवल तीन हैंडपंप संचालित है जहां सुबह और शाम लाइने लगी रहती है। अपनी बारी के लिए लोगों को घंटे इंतजार करना पड़ता है तो कुछ लोग 400 से 500 रूपये देकर अपने घरों में टैंकर डाल रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं का कहना है की पानी के लिए परेशान गांववासियों ने कई बार पूर्व सरपंच और वर्तमान प्रशासक नोखलाल कुमावत को अवगत कराया। लेकिन वहां से टका सा जवाब मिला। इतना ही नहीं विधायक दीप्ती माहेश्वरी को भी इससे अवगत कराया गया। लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात करने पर वह जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन देते हे। पानी की किल्ल्त से परेशान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर चुनावो के बहिष्कार का ऐलान किया है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है ग्रामीणों की समस्या और विकराल रूप ले रही हे। इंसानों के साथ-साथ मवेशियों की पेयजल का इंतजाम ग्रामीणो के लिए चुनौती बनी हुई है। बाईट - बसंती देवी ( ग्रामीण युवती,बागडोला ) बाईट - अनीता गुर्जर ( प्रतिनिधि , सहयोगी सेवा संस्थान, राजसमंद )3
- Post by Hello Chittorgarh News2
- Post by Rameshwar lal1
- Post by Super News1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 राजसमंद के नाथद्वारा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर 9032 तलवारे जब्त की , मौक़े से दो आरोपी सहित हथियार बनाने की मशीन भी बरामद, नाथद्वारा के ओडन निवासी है दोनों आरोपी,1