Shuru
Apke Nagar Ki App…
so sai gayaksanjaylehari
GAYAK SANJAY LEHARI LALSOT
so sai gayaksanjaylehari
More news from राजस्थान and nearby areas
- लालसोट की शान बनी साहू जी कुल्फी लालसोट। भीषण गर्मी के बीच ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित साहू जी कुल्फी भंडार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां की शुद्ध दूध से बनी कुल्फी और स्वादिष्ट रबड़ी का जायका दूर-दूर तक मशहूर है। लालसोट विधायक रामविलास डूंगरपुर ने भी यहां कुल्फी का स्वाद लिया और इसे जयपुर जैसा लजीज बताया। शाम 5 से 10 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग कुल्फी का आनंद लेने पहुंचते हैं।2
- 🟥 लालसोट बड़ी खबर 📍 दौलतपुरा ग्राम पंचायत में अनोखा मामला लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक पेंटर को पेंटिंग (रंगाई-पुताई) के काम के पैसे नहीं मिले, जिससे नाराज़ होकर उसने अपने ही किए गए काम पर दोबारा पुताई कर दी। बताया जा रहा है कि पेंटर ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन जब उसे समय पर पैसे नहीं मिले तो उसने गुस्से में आकर पूरी पेंटिंग को दोबारा ढक दिया। 👉 इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। 👉 लोग इसे भुगतान विवाद का अनोखा तरीका बता रहे हैं। #Lalsot #Dausa #Daulatpura #BreakingNews #RajasthanNews #ViralNews #VkNewsRajasthan1
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर के निर्देशन में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित चित्रों और रंगोली का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l जिसका निरीक्षण प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र में कार्य करने के प्रेरित किया जिससे विद्यार्थी अपने हुनर का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सके l चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका गौड़,सिमरन नामा,तानिया नामा, अलशिफा बानो,अभय लोदवाल, आदित्य वैष्णव,अमन खांन,असद खांन,सागर महावर,पवन योगी, अजय लोदवाल,कृष्णा गुर्जर, नीलेश कंडेरा,आलिया बानो, आराध्या बैष्णव,खुशबू योगी ने भाग लिया और रंगोली प्रतियोगिता में अजय लोदवाल,सूरज गौड़,कृष्णा गुर्जर,सागर महावर,असद खांन,लखन गुर्जर,कृष्णा महावर,सिमरन नामा,रितिका गौड,आलिया बानो,तानिया नामा,आरती गुर्जर,अलशिफा बानो,गुंजन गौड़,आराध्या वैष्णव,तेजस्वनी सिसोदिया,खुशी योगी आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l6
- दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।4
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता1
- प्रेस नोट 16 अप्रैल, 2026 *मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक* जयपुर द्वितीय। 16 अप्रैल। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर गत दिनों गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई थी। सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।मौके से लिया गया यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था। उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा निर्धारित अवधि के पश्चात् पुनः निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एक्ट की धारा 32 के अंतर्गत जनहित में फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। फर्म द्वारा आउटलेट पर एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकता। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।1
- Post by Anil Kumar gurjar1
- आभामंडल की नशा मुक्ति कार्यशाला के माही सैनी बने प्रभारी भगतसिंह आभामंडल द्वारा नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान माही सैनी को “युवा सेतु अभियान” का प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से जागरूक रहने का आह्वान किया।3