प्रधानाचार्यों के संवाद, शैक्षिक समस्याओं के समाधान और बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार पर रहेगा जोर कृष्णकांत शर्मा गिर्वा ब्लॉक के वाकपीठ अध्यक्ष मनोनीत उदयपुर । गिर्वा ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्यों की बैठक में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, काया के प्रधानाचार्य कृष्णकांत शर्मा को सर्वसम्मति से वाकपीठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह निर्णय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिर्वा चंद्रशेखर जोशी की अध्यक्षता में उदयपुर शहर एवं गिर्वा ब्लॉक के संस्था प्रधानों की आयोजित बैठक में लिया गया। वाकपीठ अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद कृष्णकांत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाकपीठ समस्त प्रधानाचार्यों के बीच संवाद, अनुभव साझा करने और शैक्षिक समस्याओं पर सामूहिक चिंतन का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि वाकपीठ कार्यकारिणी के माध्यम से विद्यालय संचालन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विद्यालयों को ‘संस्कार केंद्र’ के रूप में विकसित करने, नई शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने तथा श्रेष्ठ नवाचारों के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया। इसके माध्यम से संपूर्ण शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए समेकित प्रयास किए जाने की बात कही गई। बैठक में एसीबीईओ ललित कुमार दक, महेश बुनकर और निर्मला मेनारिया सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सतीश व्यास ने किया।
प्रधानाचार्यों के संवाद, शैक्षिक समस्याओं के समाधान और बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार पर रहेगा जोर कृष्णकांत शर्मा गिर्वा ब्लॉक के वाकपीठ अध्यक्ष मनोनीत उदयपुर । गिर्वा ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्यों की बैठक में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, काया के प्रधानाचार्य कृष्णकांत शर्मा को सर्वसम्मति से वाकपीठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह निर्णय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिर्वा चंद्रशेखर जोशी की अध्यक्षता में उदयपुर शहर एवं गिर्वा ब्लॉक के संस्था प्रधानों की आयोजित बैठक में लिया गया। वाकपीठ अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद कृष्णकांत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाकपीठ समस्त प्रधानाचार्यों के बीच संवाद, अनुभव साझा करने और शैक्षिक समस्याओं पर सामूहिक
चिंतन का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि वाकपीठ कार्यकारिणी के माध्यम से विद्यालय संचालन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विद्यालयों को ‘संस्कार केंद्र’ के रूप में विकसित करने, नई शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने तथा श्रेष्ठ नवाचारों के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया। इसके माध्यम से संपूर्ण शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए समेकित प्रयास किए जाने की बात कही गई। बैठक में एसीबीईओ ललित कुमार दक, महेश बुनकर और निर्मला मेनारिया सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सतीश व्यास ने किया।
- कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच1
- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा में गणेशोत्सव में बांकुड़ा के कलाकारों ने दिखाई सजीव झांकी बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा बीचकोड़ा में गणेशोत्सव पर सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बांकुड़ा के कलाकारों ने महिषासुर मर्दन की सजीव झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर भक्तिमय रहा। कमिटी सदस्य ब्रजकिशोर पांडे ने बताया कि मंगलवार रात जमुई के जगत मोहन पांडे का प्रवचन होगा।1
- राँची में बड़ा एक्शन! HEC साइड 5 खाली कराने पहुंचा प्रशासन। राँची के हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HEC) इलाके के साइड-5 में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह बड़ी कार्रवाई की गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, जहां प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- चांदन-शांतिपूर्ण एवं आस-पास के क्षेत्रों में गणेश पूजा शांतिपूर्ण संपन्न चांदन (बांका)आज बुधवार को चांदन मुख्यालय स्थित हेडटोला एवं इसके आसपास तीन दिवसीय गणेश पूजा का धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया।चांदन नदी तट एवं पुर्णाबांध में प्रतिस्थापित गणपति प्रतिमा का आज बुधवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ के बाद देर रात को चांदन नदी में जल प्रवाह कर दिया गया। इन सभी गणपति पुजा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन भजन एवं भंडारे के साथ ही रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया था। गणपति विसर्जन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।1
- 🚨 बड़ी खबर | धनबाद “हमारा प्रिंस के काले कारनामों से कोई लेना-देना नहीं” — हवालात में बंटी ने खोला भाई का कच्चा चिट्ठा! धनबाद: पुलिस पूछताछ के दौरान बंटी ने अपने भाई प्रिंस खान को लेकर कई आरोप लगाए। बंटी का कहना है कि प्रिंस खान अपने परिवार को लेकर फरार हो गया और बाकी परिवार को मुश्किलों का सामना करने के लिए छोड़ दिया। बंटी ने पुलिस से प्रिंस खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही उसने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके परिवार का प्रिंस खान की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। बंटी ने पुलिस से अनुरोध किया कि उसके परिवार को इन मामलों से अलग रखा जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। नोट: प्रिंस खान के संबंध में लगाए गए आरोपों को बंटी के कथन के रूप में बताया गया है; इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अलग से आवश्यक है।#dainikjharkhand #news #dhanbadjharkhand #jharkhandnews1
- गोला रामगढ़ : पत्रकारों के सम्मान और भूमिका पर बोले जिला पार्षद जलेश्वर महतो1
- चरही में नशामुक्ति के लिए सब एक साथ आके नशामुक्ति अभियान में शामिल हो गए1
- प्रमुख द्वारा के-मेगामार्ट माॅल का उद्घाटन प्रसन्नता पूर्वक किया गया1
- 🚨 सरकारी जमीन पर घर बना, अब रसीद को लेकर बड़ा सवाल! आखिर कैसे? 📍 धोरैया, बांका: ग्राम तेवाचक, पोस्ट जोठा में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बाउंड्री और घर बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर 20 अगस्त 2026 को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी और निर्माण से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था। 🏠 आरोप है कि शिकायत के बावजूद 15 सितंबर को संबंधित लोगों द्वारा घर का निर्माण कर दिया गया। वहीं, एक रसीद दिखाकर जमीन को निजी बताया जा रहा है। ❓ सबसे बड़ा सवाल: अगर जमीन की जमाबंदी नहीं है, तो आखिर किस आधार पर उसकी रसीद काटी गई? रसीद जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग की जा रही है। 🔎 साथ ही अजीत सिंह नामक कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई गई है। आवेदक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों और आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। 📲 ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।1