logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा झालावाड़ मार्ग पर हादसा, लाइट पोल तोड़ते हुए ट्रक सर्विस लेन में झुका रामगंजमंडी एंकर...कोटा से झालावाड़ की ओर जा रहा एक ट्रक सुकेत के नजदीक जुल्मी पुलिया पर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक चार लेन पुलिया पर लगे लाइटों के पोल तोड़ते हुए सर्विस लेन की तरफ झुक गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली के तारों में करंट फैलने की आशंका के चलते तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुर्घटना के कारण पुलिया पर लगे लाइट पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

2 hrs ago
user_Aajam Choudhary
Aajam Choudhary
Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

कोटा झालावाड़ मार्ग पर हादसा, लाइट पोल तोड़ते हुए ट्रक सर्विस लेन में झुका रामगंजमंडी एंकर...कोटा से झालावाड़ की ओर जा रहा एक ट्रक सुकेत के नजदीक जुल्मी पुलिया पर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक चार लेन पुलिया पर लगे लाइटों के पोल तोड़ते हुए सर्विस लेन की तरफ झुक गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली के तारों में करंट फैलने की आशंका के चलते तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुर्घटना के कारण पुलिया पर लगे लाइट पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खबर पिपलियामंडी :महु निमच हाइवे बोतलगंज के यहां अनियंत्रित होकर के एक कार पलटी खाई गई है। घटना का वीडियो एक कार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया देखे वीडियो कैसे एक कार पलटी खाई।
    1
    मंदसौर ब्रेकिंग 
रामप्रसाद धनगर कि खबर 
पिपलियामंडी :महु निमच हाइवे बोतलगंज के यहां अनियंत्रित होकर के एक कार पलटी खाई गई है। घटना का वीडियो एक कार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया देखे वीडियो कैसे एक कार पलटी खाई।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बकानी नगर में जैन श्वेतांबर समाज के द्वारा निकाली नवकार कलश रथ यात्रा झालावाड़ जिले के बकानी नगर में सकल जैन श्वेताम्बर सेवा समिति बकानी के तत्वावधान में नवकार कलश रथ यात्रा निकाली गई विश्व में शांति,सामंजस्य और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 का आयोजन आगामी 9 अप्रैल 2026 को विश्वभर के 6000 से अधिक स्थानों पर किया जाएगा।इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे,जिसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।इस हेतु जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा राजस्थान में नवकार कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है।प्रदेशभर में तीन रथों के माध्यम से यह यात्रा लोगों को नवकार महामंत्र के महत्व से जोड़ने का कार्य कर रही है।इस यात्रा को 1 मार्च को जयपुर में आयोजित जीतो टाउन प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा द्वारा धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया गया था।इसी क्रम में आज 15 मार्च 2026 रविवार को नवकार कलश रथ यात्रा बकानी पहुँची।जहाँ भंडारी भवन (पंचायत समिति रोड़) पर सकल जैन श्वेताम्बर सेवा समिति बकानी द्वारा नवकार कलश रथ कि अगवानी करके शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण करवाया गया रथ यात्रा का नगर के भंडारी भवन से प्रारम्भ होकर पुराना थाना,अस्पताल रोड़,बस स्टैंड,मुख्य बाजार होते हुए निकाली गई जिसका समापन बाजार चौक बड़े दरवाजे के यहां किया गया इस दौरान महिलाओ द्वारा जगह-जगह गवली बनाकर पूजन भी किया गया।नवकार कलश रथ यात्रा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है तथा नवकार महामंत्र के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरणादायक प्रयास किया जा रहा है।
    2
    बकानी नगर में जैन श्वेतांबर समाज के द्वारा निकाली नवकार कलश रथ यात्रा
झालावाड़ जिले के बकानी नगर में सकल जैन श्वेताम्बर सेवा समिति बकानी के तत्वावधान में नवकार कलश रथ यात्रा निकाली गई विश्व में शांति,सामंजस्य और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 का आयोजन आगामी 9 अप्रैल 2026 को विश्वभर के 6000 से अधिक स्थानों पर किया जाएगा।इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे,जिसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।इस हेतु जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा राजस्थान में नवकार कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है।प्रदेशभर में तीन रथों के माध्यम से यह यात्रा लोगों को नवकार महामंत्र के महत्व से जोड़ने का कार्य कर रही है।इस यात्रा को 1 मार्च को जयपुर में आयोजित जीतो टाउन प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा द्वारा धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया गया था।इसी क्रम में आज 15 मार्च 2026 रविवार को नवकार कलश रथ यात्रा बकानी पहुँची।जहाँ भंडारी भवन (पंचायत समिति रोड़) पर सकल जैन श्वेताम्बर सेवा समिति बकानी द्वारा नवकार कलश रथ कि अगवानी करके शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण करवाया गया रथ यात्रा का नगर के भंडारी भवन से प्रारम्भ होकर पुराना थाना,अस्पताल रोड़,बस स्टैंड,मुख्य बाजार होते हुए निकाली गई जिसका समापन बाजार चौक बड़े दरवाजे के यहां किया गया इस दौरान महिलाओ द्वारा जगह-जगह गवली बनाकर पूजन भी किया गया।नवकार कलश रथ यात्रा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है तथा नवकार महामंत्र के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरणादायक प्रयास किया जा रहा है।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कल इटावा में सीपीआईएम की तरफ से अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ रैली निकाली गई: साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया...
    1
    कल इटावा में सीपीआईएम की तरफ से अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ रैली निकाली गई: साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 min ago
  • कोटा शहर पुलिस ने कोहिनूर 0007 गैंग से जुड़े 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक पर पहले से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई बोरखेड़ा थाना पुलिस ने की है।
    1
    कोटा शहर पुलिस ने कोहिनूर 0007 गैंग से जुड़े 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक पर पहले से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई बोरखेड़ा थाना पुलिस ने की है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    23 min ago
  • कोटा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने, जमाखोरी रोकने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला कलक्टर द्वारा टीम गठित की गई है। निर्देशों की पालना में घरेलू सिलेण्डर के दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जिला रसद अधिकारी कार्तिकेय मीणा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को प्रवर्तन अधिकारी विपिन जैन तथा प्रवर्तन निरीक्षक तारा प्रेमचंदानी, विशाल मीणा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से व्यावसायिक सिलेण्डर की जमाखोरी के संबध में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेंडर जब्त किए गए। सूचना के आधार पर खेडली फाटक मॉडल टाउन के पास एक आवासीय मकान पर 37 व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहीत पाए गए जिनका किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण उक्त 37 सिलेंडर जब्त करके मेवाड़ा गैस एजेंसी को सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन के बाहर सूरज पकोड़े वाला के यहां दो सिलेंडर एवं गोल्डन राजवाड़ा चाय वाले के यहां से एक घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 3 प्रतिष्ठानों से कुल 40 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। सम्बन्धित फर्म/व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6ए के अंतर्गत न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।
    1
    कोटा
जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने, जमाखोरी रोकने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला कलक्टर द्वारा टीम गठित की गई है। निर्देशों की पालना में घरेलू सिलेण्डर के दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जिला रसद अधिकारी कार्तिकेय मीणा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
रविवार को प्रवर्तन अधिकारी विपिन जैन तथा प्रवर्तन निरीक्षक तारा प्रेमचंदानी, विशाल मीणा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से व्यावसायिक सिलेण्डर की जमाखोरी के संबध में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेंडर जब्त किए गए।
सूचना के आधार पर खेडली फाटक मॉडल टाउन के पास एक आवासीय मकान पर 37 व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहीत पाए गए जिनका किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण उक्त 37 सिलेंडर जब्त करके मेवाड़ा गैस एजेंसी को सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी प्रकार रेलवे स्टेशन के बाहर सूरज पकोड़े वाला के यहां दो सिलेंडर एवं गोल्डन राजवाड़ा चाय वाले के यहां से एक घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 3 प्रतिष्ठानों से कुल 40 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
सम्बन्धित फर्म/व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6ए के अंतर्गत न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट गरोठ वसुंधरा होटल के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से अलसी में लगी आग*
    1
    *मंदसौर ब्रेकिंग
रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट 
गरोठ वसुंधरा होटल के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से अलसी में लगी आग*
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जंग का आज 16 वां दिन: इजराइल में उथल-पुथल मची हुई है: सरकार पतन के कगार पर है: लोगों का मनोबल पूरी तरह गिर चुका है: देश आवश्यक सेवाओं की गंभीर कमी से जूझ रहा है: हिज़्बुल्लाह द्वारा उत्तर-पूर्व में एक तीसरे शहर पर कब्ज़ा करने के साथ ही अभूतपूर्व घटनाक्रम घट रहे हैं: इजराइल गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है: लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं...
    1
    जंग का आज 16 वां दिन: इजराइल में  उथल-पुथल मची हुई है: सरकार पतन के कगार पर है: लोगों का मनोबल पूरी तरह गिर चुका है: देश आवश्यक सेवाओं की गंभीर कमी से जूझ रहा है: हिज़्बुल्लाह द्वारा उत्तर-पूर्व में एक तीसरे शहर पर कब्ज़ा करने के साथ ही अभूतपूर्व घटनाक्रम घट रहे हैं: इजराइल गृहयुद्ध की ओर  बढ़ रहा है: लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.