Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली प्रखंड परिसर में लगा सोलर प्लेट योजना शिविर। महीने भर लगता रहेगा शिविर। सरकारी अनुदान की है व्यवस्था।
Shambhu sharan
सुगौली प्रखंड परिसर में लगा सोलर प्लेट योजना शिविर। महीने भर लगता रहेगा शिविर। सरकारी अनुदान की है व्यवस्था।
More news from बिहार and nearby areas
- बाबा विश्वकर्मा पूजा के बाद आज शाम 6 बजे लाल बाजार चौक से होते हुए बाबा विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति को ले गए। 19 September. भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा को लाल बाजार चौक से होते हुए विसर्जन करने के लिए बेतिया स्वर्ण व्यवसाई महासंघ के सभी सदस्य बड़े ही हषोल्लास के साथ शान्ति पूर्ण ढंग से गये। 19.09.2026.1
- अहले सुबह बरगाजवा में मचा हाहाकार, आग ने 4 घरों को किया खाक; 30 बकरियां जिंदा जलीं नरकटियागंज के बरगाजवा गांव में आज अहले सुबह भीषण अगलगी से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अगलगी में शकील मियां, हारून मियां, जमील मियां और वकील मियां के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 30 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के लोग सो रहे थे। आग की लपटें देखकर किसी तरह सभी लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। लेकिन तब तक आग ने चारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग में राशन, कपड़े, नकदी, जरूरी कागजात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के जलने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मवेशियों के घूर से लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, सीओ शमन प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है और नियमानुसार पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। भीषण अगलगी के बाद चार परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।1
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक ने ट्राई साइकिल का किया वितरण। ---- पांच दिव्यांग लाभुकों को मिली टाई साइकिल, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। नौतन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड परिसर में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद, प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी,उप प्रमुख अफसर हुसैन ने संयुक्त रूप से पांच दिव्यांग लाभुकों को ट्राई साईकिल उपलब्ध कराते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन की सुविधा को बेहतर करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ट्राई साइकिल मिलने से लाभुकों को आने-जाने में सुविधा होगी।मौके पर बीडीओ गिरधारी लाल, बीईओ रियाज अहमद, बीस सूत्री अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा, राकेश कुमार वर्मा, अजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।4
- गरीब लोग तो तेल खरीद नहीं सकते हैं इसलिए मोदी जी के जन्मदिन पर जो दिए जलाए गए थे उसी में से गरीब लोग डिब्बे में तेल इकट्ठे कर रहे हैं और उसी से खाना बनाकर खाएंगे..1
- 7 महीने से आंदोलन… फिर भी विधानसभा में नहीं उठा पकड़ीदयाल को जिला बनाने का मुद्दा! अब विधायक राणा रणधीर सिंह से समिति क्यों नाराज?” मामला सामने आने के बाद Khabar Of Point की टीम ने सीधे विधायक राणा रणधीर सिंह से सवाल किया— सुनिए… विधायक का पूरा जवाब!1
- पकड़ी दयाल के लाल ने किया कमाल पता ही प्रखंड में दिया बड़ा तोहफा बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकरी दयाल शहर के एक छोटे से गांव डूमरवाना अनुमंडल चौक के रहने वाले नीतीश कुमार कुशवाहा जी ने अपने गांव स्थल से उठकर बहुत बड़ा बिहार या पूरे विश्व में चर्चा में है सबसे कम पैसा में₹1200 में सभी सरकारी नौकरी की तैयारी कराया जाता है एक बार आप संपर्क करें इस नंबर को1
- संदिग्ध स्थिती में अधेड की मौत परिजनों ने शराब पीने से मौत होने की लगाया आरोप बैरिया अंचल क्षेत्र के श्रीनगर थाना अंतर्गत दक्षिणी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी 55 वर्षीय लालजी मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पत्नी हीरामती देवी ने बताया की शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और घर के दरवाजे के समीप गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। वही उन्होने बताया कि लालजी मांझी मलाही बलुआ पंचायत के सिरसिया गांव के मुहरटोली गांव में गए थे। वहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद रात में खाना खाने के समय घर लौटे। खाना खाने के बाद वह दरवाजे पर चले गए। कुछ देर बाद परिजन बाहर निकले तो उन्हें जमीन पर गिरा पाया। परिजनों ने उन्हें उठाने और आवाज देने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर शनिवार की सुबह श्रीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। सदर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस से जानकारी लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। इधर श्रीनगर पूजहा के प्रभारी थानाध्यक्ष निधी कुमारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।1
- पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में पश्चिम चम्पारण जिले के विद्यालयों में अनूठी पहल की जा रही है। 19 September. उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, माननीय श्री काजले वैभव नितिन के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों में 'इको क्लब मिशन फॉर लाइफ' के अन्तर्गत पक्षियों के लिए घोंसला बनाने की गतिविधियों को आयोजित की जा रही है। 19.09.2026.1
- विश्वकर्मा पूजा के दिन खरीदी बाइक, फिर शुरू हुई शराब तस्करी! पुलिस ने बिछाया जाल तो धराया कारोबारी पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम महोबा स्थित मंदिर के पास छापेमारी कर 6.5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी भोला प्रसाद, पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 500 ग्राम के 13 पीस प्लास्टिक के थैले में कुल 6.5 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की TVS लूनो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के दिन ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इस बाइक को खरीदा गया था और इसके बाद इसी बाइक से शराब की तस्करी की जा रही थी। मामले की जानकारी देते हुए पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की खेप लेकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और महोबा मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।1