गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल; साथी फरार। गाजियाबाद :- थाना सिहानी गेट क्षेत्र में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाई जा रही वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूटी पर सवार दो युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने जब सफेद रंग की स्कूटी को रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान शादाब उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है, जबकि फरार साथी का नाम समीर बताया जा रहा है। पुलिस को इनके पास से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक स्कूटी बरामद हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार बदमाश की तलाश जारी है। बाइट: जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त, नंदग्राम
गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल; साथी फरार। गाजियाबाद :- थाना सिहानी गेट क्षेत्र में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाई जा रही वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूटी पर सवार दो युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने जब सफेद रंग की स्कूटी को रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान शादाब उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है, जबकि फरार साथी का नाम समीर बताया जा रहा है। पुलिस को इनके पास से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक स्कूटी बरामद हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार बदमाश की तलाश जारी है। बाइट: जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त, नंदग्राम
- मुरादनगर में कॉलोनाइजरों के बड़े-बड़े वादों की खुली पोल! प्लॉट बिकते ही गायब हुए डीलर, कॉलोनीवासियों ने जनता को किया सावधान मुरादनगर। “वादों की चमक दिखाकर जो सपने बेच जाते हैं, प्लॉट बिकते ही वही चेहरे नजर नहीं आते हैं। जनता अब जागरूक है, हर बात को समझेगी, झूठे वादों की दुनिया अब ज्यादा नहीं चलेगी।” मुरादनगर में कॉलोनाइजरों और प्लॉट डीलरों के कथित वादों को लेकर कॉलोनीवासियों ने अपनी पीड़ा मीडिया के सामने रखी। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जब डीलर प्लॉट बेचने के लिए ग्राहक के पास पहुंचते हैं तो उसे लुभाने के लिए तरह-तरह के सपने दिखाए जाते हैं। सड़क, पानी, बिजली, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि ग्राहक जब इन वादों पर भरोसा करके अपनी मेहनत की कमाई से प्लॉट खरीद लेता है और डीलर की बिक्री पूरी हो जाती है, तो कई मामलों में वही डीलर मौके से ऐसे गायब हो जाते हैं, जैसे हवा में कोई चीज गायब हो गई हो। इसके बाद सुविधाओं के लिए कॉलोनीवासी अधिकारियों और संबंधित लोगों के चक्कर लगाने को मजबूर हो जाते हैं। पीड़ित कॉलोनीवासियों ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जिन सुविधाओं का सपना दिखाया गया था, उनमें से कई सुविधाएं आज भी जमीन पर नजर नहीं आतीं। कहीं पानी की समस्या है तो कहीं बिजली और जल निकासी की व्यवस्था का अभाव है। खराब या अधूरी सड़कें भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कॉलोनीवासियों ने जनता से अपील की कि सिर्फ डीलर की बातों और चमकदार वादों पर भरोसा करके प्लॉट न खरीदें। जमीन खरीदने से पहले कॉलोनी की वास्तविक स्थिति, रास्ता, पानी, बिजली, नाली, सड़क, स्वीकृति और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर करें। शेर: “धोखे की दुकान सजाकर मुस्कुराते हैं कुछ लोग, जनता की मेहनत की कमाई पर नजर रखते हैं कुछ लोग। अब आंखें खोलकर सौदा करना ऐ मेरे हमवतन, कागज और हकीकत देखकर ही भरोसा करना।” कॉलोनीवासियों की इस अपील का मकसद जनता को जागरूक करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी जिंदगी भर की कमाई गलत वादों के भरोसे ऐसी जगह निवेश न कर दे, जहां बाद में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़े।2
- viral video:- कुत्तों के खिलाफ निकाला अनूठा तरीका,विरोध करने के लिए खुद कुत्ता बनकर पहुंचे विरोधी ! कुत्तों की नसबंदी में कथित भ्रष्टाचार और कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों की शिकायत लेकर खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कलेक्टर कार्यालय आए विरोध का तरीका अनूठा था1
- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे लूटकांड में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली, हथियार बरामद। जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर करीब 20 दिन पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।पुलिस ने घायल आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी सागर खान और नोएडा निवासी शिवम उर्फ डमरू के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ कर लूट की वारदात में उनकी भूमिका और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट: भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, मोदीनगर। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र से जिला संवाददाता समीर चौधरी की खास रिपोर्ट धन्यवाद समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।95287547571
- #अनूपशहर #श्री #गोस्वामी #तुलसीदास_जयंती पर #भव्य_पूजन एवं #विचार #गोष्ठी #सम्पन्न #अनूपशहर #श्री #गोस्वामी #तुलसीदास_जयंती पर #भव्य_पूजन एवं #विचार #गोष्ठी #सम्पन्न1
- घर बैठे ही बना लीजिए आयुष्मान कार्ड ! इस नंबर से व्हाट्सएप पर ही हो जाएगा सारा काम… . . #informative #ayushmancard #whatsappnumber #tipoftheday #govtschemesindia | SheenamSharma43211
- जीडीए मधुबन-बापूधाम योजना: 109 भूखण्डों की ई-लॉटरी संपन्न, SMS मिलते ही खिले आवेदकों के चेहरे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के तहत 109 भूखण्डों की ई-लॉटरी पारदर्शी तरीके से हिन्दी भवन में संपन्न कराई। इस योजना में 40 से 200 वर्गमीटर तक के प्लॉट शामिल हैं। पहले चरण में टाइप-A, B, C और D श्रेणियों के 109 भूखण्डों के लिए आवंटन हुआ। इसके लिए कुल 16,478 आवेदन मिले थे, जिनमें से 16,436 पात्र आवेदकों के बीच कंप्यूटरीकृत ड्रा निकाला गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान ही सफल आवेदकों को तुरंत SMS के ज़रिए सूचना भेजी गई। संदेश मिलते ही आवेदकों के चेहरों पर खुशी छा गई और कई लोग भावुक हो उठे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसका लाइव प्रसारण जीडीए के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया गया। प्राधिकरण जल्द ही सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर आवंटियों को प्लॉट का कब्जा सौंपेगा। शेष 241 भूखण्डों (टाइप-E, F, G, H) की ई-लॉटरी कल, 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बेहतर कनेक्टिविटी और नमो भारत रैपिड रेल जैसी सुविधाओं से लैस यह योजना आमजन के अपने घर के सपने को साकार कर रही है।1
- शिकायतों के ढेर हैं, मगर सुनवाई का नाम नहीं, फरियादी खड़े दरवाजे पर, जिम्मेदारों को काम नहीं।” विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई मुरादनगर। “लश्कर भी तुम्हारा, सरदार भी तुम्हारा, तुम झूठ को सच लिख दो, अखबार भी तुम्हारा। इस दौर के फरियादी जाएं तो कहां जाएं, हातिम भी तुम्हारा, दरबार भी तुम्हारा।” मुरादनगर के विद्युत वितरण खंड 33/11 से जुड़े कुछ मामलों में शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने के आरोप सामने आए हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को लगातार शिकायतें दी जा रही हैं। संस्था की ओर से आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज कराई गईं तथा सोशल मीडिया के जरिए विद्युत विभाग को जागरूक किया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। हेल्प एशियन फाउंडेशन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ खान ने जब पीड़ित परिवारों से बातचीत की तो उन्होंने अपनी परेशानी सामने रखते हुए विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। पीड़ितों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में तार और वायर से संबंधित समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं और शिकायत करने के बावजूद मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवारों ने यह भी आरोप लगाया कि तार या वायर को खींचने एवं संबंधित कार्य कराने के नाम पर उनसे पैसों की मांग की जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा अनियमितता की गई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। पीड़ितों का सवाल है कि जब शिकायतें आईजीआरएस तक पहुंच रही हैं और विभागीय अधिकारियों को बार-बार जानकारी दी जा रही है, तो आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? अब देखना यह है कि विद्युत वितरण खंड 33/11 मुरादनगर के अधिकारी इन आरोपों का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या पीड़ित परिवारों को इसी तरह शिकायतों के चक्कर काटने पड़ेंगे।3
- #करंट की #चपेट में #आकर_दंपति की #मौत #ट्यूबवेल में #उतरे_करंट की #चपेट में आये 56 #वर्षीय #भगवानदास #करंट की #चपेट में #आकर_दंपति की #मौत #ट्यूबवेल में #उतरे_करंट की #चपेट में आये 56 #वर्षीय #भगवानदास1
- गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी पुलिस की गोली गाजियाबाद में थाना भोजपुर भोजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जहां इस मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। दरअसल बीती देर रात्रि में थाना भोजपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुक नहीं और बाइक को मोड़कर भागने लगे और हड़बड़ाहट में रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। इस दौरान उनके द्वारा खेत में भागते समय पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। पुलिस द्वारा तत्काल दोनों को हिरासत में लिया गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सागर खान, जो कि दिल्ली का निवासी है तथा शिवम उर्फ डमरू जो कि नोएडा का निवासी है, बताया जा रहा है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि बीती 28 जुलाई को इनके द्वारा परतापुर से नोएडा जाते समय एक व्यक्ति के साथ इनके तथा इनके कुछ अन्य साथियों के द्वारा एक कार से लूटपाट की गई थी, जिसमें उक्त व्यक्ति का लैपटॉप, कुछ रुपये तथा उनका प्राइवेट पहचान पत्र आदि भी थे। आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, दो 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, लूटा गया लैपटॉप तथा उक्त व्यक्ति के कुछ अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं।1