भोर का कहर: लम्भुआ में चलती ट्रक से टकराई कार, मां-बेटे की दर्दनाक मौत।.... सुलतानपुर, लम्भुआ। जनपद सुलतानपुर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सड़क पर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को भोर के समय झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। सभी बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें से तीन लोग अपने ननिहाल बलिया जा रहे थे, जबकि एक महिला वाराणसी लौट रही थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) पत्नी स्वर्गीय जगदीश मसीह और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं संजू (27) को सामान्य चोटें आई हैं। एक अन्य घायल अमृता (40) का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लम्भुआ के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश तेज कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भोर का कहर: लम्भुआ में चलती ट्रक से टकराई कार, मां-बेटे की दर्दनाक मौत।.... सुलतानपुर, लम्भुआ। जनपद सुलतानपुर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच
गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सड़क पर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को भोर के समय झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। सभी बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें से
तीन लोग अपने ननिहाल बलिया जा रहे थे, जबकि एक महिला वाराणसी लौट रही थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) पत्नी स्वर्गीय जगदीश मसीह और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं संजू (27) को सामान्य चोटें आई हैं। एक अन्य घायल अमृता (40) का इलाज जारी
है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लम्भुआ के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश तेज कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- योगी को रड़ुआ कहने वाली कादीपुर की वायरल गायिका से दीपक प्रेमी की ख़ास बातचीत जरुर देखें1
- प्यारा सा भजन1
- आज दिनांक 12.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के साथ बेलखरनाथ धाम मंदिर परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से वार्ता कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन व्यवस्था तथा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। आमजन से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- अवैध रूप से पट्टे की जमीन कब्जा करने की कोशिश, प्रधान के ऊपर हुआ मुकदमा पंजीकृत जौनपुर जिला के बक्सा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कौली में अनुसूचित जाति कें पट्टे की जमीन को अवैध रूप से हड़पने की कोशिश कर रहे प्रधान अभिषेक सिंह के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया है जानकारी के अनुसार मोनिका गौतम पत्नी सुनील कुमार गौतम को सरकार द्वारा दी गई पट्टे की जमीन पर छप्पर रखकर जीवन यापन करता था लेकिन जमीन कों अवैध रूप से प्रधान अभिषेक सिंह ने लेखपाल की मदत सें हड़पने की कोशिश कर रहे थे तथा महिला के घर जाकर महिला के साथ गाली गलौज मारपीट करने लगे थे बक्सा थाना पर एप्लीकेशन देने के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई विवश होकर महिला ने जौनपुर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें एसपी जौनपुर नें तत्काल उचित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया ।1
- क्षेत्र के बीरीबारी गांव में मंगलवार को हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में चंदवक प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह एक वादी को डांटते-फटकारते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष को बिना प्राथमिकी दर्ज किए थाने से भगा दिया गया। हालाकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि करती नहीं करती है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक को सौंपी गई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक चंदवक का कहना है पीड़ित पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने थाने आया था। सीओ अजीत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक आज दिनांक 12-02-2026ई0 को संत रविदास मंदिर भटौली में 365 विधानसभा शाहगंज जौनपुर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बूथ सेक्टर व विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा0 संग्राम भारती जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी जौनपुर ने बूथ, सेक्टर कमेटी के गठन,एस आई आर मतदाता सूची में नया नाम बढ़ाने, संशोधन व सुधार के संबंध में दिशा निर्देश दिए तथा 07-02-2026 को बहन कु० मायावती जी के प्रदेश स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देश को कार्यकर्ताओं को बताने का कार्य किए और बहुजन समाज में जन्मे संत गुरुओं के त्याग समर्पण बहन जी के जीवन संघर्ष व उत्तर प्रदेश में बहन कु० मायावती जी के चार बार मुख्यमंत्रित्व काल के उपलब्धियों को विस्तार से बताने का कार्य किए अंत में मुख्य अतिथि जी ने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए सर्व समाज में बहुजन समाज पार्टी की रीतियों नीतियों को बता कर बसपा का जनाधार बढ़ाएं जिससे 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ बहन कु० मायावती जी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बने। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश गौतम एडवोकेट विधानसभा अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी शाहगंज ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव चन्द्रेश भारती, विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र प्रधान, श्री अभय राम गौतम, नन्दलाल गौतम, मोहनलाल, दूधनाथ प्रधान,कृष चन्द्र प्रधान, समशेर पासवान अशर्फी लाल, बसंत कुमार विधानसभा महा सचिव प्रदीप गौतम, विधानसभा सचिव विजय भारती, विधानसभा कोषाध्यक्ष विवेक निषाद भारत गौतम,सुरेश, सुनील बी बी एफ संयोजक जशवंत पासवान व जयपाल कन्नौजिया, श्याम नारायण प्रधान, संतोष कुमार, रामदीन,पलाहू गौतम, अजमल खां, कमलेश मौर्या, अभिषेक वर्मा आदि भारी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के वोटर,सपोर्टर मौजूद रहे।जय भीम जय भारत।1
- जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा निवासी स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। गाँव की करीब एक दर्जन महिलाओं ने बदलापुर कोतवाली और एसओजी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्यावती होटल के सामने फोरलेन सड़क पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू हत्याकांड में निर्दोष लोगों को कथित रूप से फर्जी तरीके से जेल भेजा गया है। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1