Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में देर रात पुलिस ने छापेमारी कर चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा गाँव में हुई इस कार्रवाई से इन मजदूरों को गुलामी से आजादी मिली।
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में देर रात पुलिस ने छापेमारी कर चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा गाँव में हुई इस कार्रवाई से इन मजदूरों को गुलामी से आजादी मिली।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस ने कराए बंधुआ मजदूर मुक्त जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित पुलिस ने कराए बंधुआ मजदूर मुक्त जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित बंधुआ मजदूरी के मामले का खुलासा किया। पुलिस टीम ने हरिहर दांतरे के मकान पर छापा मारकर वहां से चार मजदूरों को मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों को जबरन बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान चार मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुक्त कराए गए मजदूरों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूरों से दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुक्त कराए गए मजदूरों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ब्यूरो रिपोर्ट1
- *जालौन में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल* *जालौन में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल* जालौन। जालौन- मिली जानकारी के अनुसार कोंच रोड स्थित बुंदेल खंड एक्सप्रेस-वे अम्मरगढ के पास पुल के नीचे रविवार को दो बाइकों की तेज रफ्तार के चलते जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में एक युवक कमल पाल निवासी लहचूरा तथा दूसरा युवक सिरसा क्षेत्र का रहने वाला है।कमल पाल जालौन की ओर से अपने गांव लहचूरा जा रहे थे तो वही सिरसा दोगढ़ी निवासी बाइक सवार कोंच से होते हुये जालौन की ओर आ रहा था जैसे ही दोनो अम्मरगढ के पास बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस पुल के नीचे पहुचे तो दोनो बाइक चालक तेज रफ्तार होने के कारण अपना नियत्रण खो बैठे और आमने सामने टकरा गये।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मानवता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- *ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही / कई बंधुआ मजदूर मुक्त* *पुलिस ने बंधुआ मजदूरों को कराया मुक्त / लापता युवक का सर्च ऑपरेशन हुआ सफल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही / कई बंधुआ मजदूर मुक्त* *पुलिस ने बंधुआ मजदूरों को कराया मुक्त / लापता युवक का सर्च ऑपरेशन हुआ सफल* जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेबा गांव में पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापेमारी की जहां मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया था आप को बता दें कि बताया जा रहा है कि एक लापता युवक की तलाश में पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली जिसके बाद कार्यवाही करते हुए कई मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया वहीं मुक्त कराए गए मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनसे मारपीट कर जबरन काम कराया जाता था और उन्हें कमरे में बंद करके रखा जाता था मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और जगनेबा गांव का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है2
- स्कूल के सामने धधकती आग, जालौन में टला बड़ा खतरा जालौन के सालाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड... और देखें1
- मदर्स डे पर जालौन नगर क्षेत्र में स्थित एम एल कांवेंट स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित एम एल कांवेंट स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम की खबर दिखाने जा रहे हैं1
- जालौन के डकोर कोतवाली पुलिस ने मुहम्दाबाद गाँव में 10 पेटी से अधिक अवैध शराब के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी रणबीर उर्फ गोलू पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। उस पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- Breaking News | Tamil Nadu थलापति विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री! Breaking News | Tamil Nadu चेन्नई में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हजारों समर्थक शामिल हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर फोकस करने की बात कही। सोशल मीडिया पर ThalapathyVijay और New CM TamilNadu तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। ━━━━━━━━━━━ 🗞️ Chennai Special Report ━━━━━━━━━━━1
- जालौन में पुलिस का बड़ा एक्शन: छापेमारी कर 4 कथित बंधुआ मजदूर कराए मुक्त* 0-कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा का मामला जालौन। जनपद जालौन की कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगनेवा में शनिवार की देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित बंधुआ मजदूरी के मामले का खुलासा किया। पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने गांव स्थित हरिहर दांतरे के मकान पर छापेमारी कर वहां से चार मजदूरों को मुक्त कराया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लगातार पुलिस को शिकायते मिल रही थी कि इस गांव मे कुछ मजदूरों को जबरन बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान से चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा मुक्त कराए गए बीरेन्द्र कुमार बरेली, धर्मेन्द्र कुमार हमीर पुर, प्रेमचंद्र मछुआ, तथा अनिल कुमार दिल्ली से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मजदूरों पर दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन की ओर से मुक्त कराए गए मजदूरों को आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण भी पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।1