logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय की मांग तेज: करणी सेना का ‘पीले चावल’ अभियान, 29 मार्च को जयपुर में महापड़ाव का ऐलान” कोटा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कोटा द्वारा समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए घर-घर जाकर “पीले चावल” बांटकर महिलाओं को जयपुर में आयोजित महापड़ाव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। जिला अध्यक्ष नीरू चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर सुरक्षा नहीं मिलने के कारण सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जान गई। उन्होंने कहा कि करणी सेना देश के 24 राज्यों में सक्रिय है और न्याय की मांग को लेकर राजस्थान के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ता 29 मार्च को जयपुर पहुंचेंगे तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। शहर अध्यक्ष हेमलता सिंह गहलोत ने कहा कि घटना को तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोषियों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आज भी गोगामेड़ी के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को धमकाने और रंगदारी मांगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में एसआईटी जांच की मांग को दोहराते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह एवं जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि 29 मार्च को जयपुर शहर में दादा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय नहीं मिलने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष संदीप सिंह बिट्टू बना ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए गोगामेड़ी हत्याकांड में जल्द न्याय की मांग की पर सरकार के कान में क्यों तक नहीं रहेंगे छोटे अपराधियों को पकड़ लिया जो बड़े अपराधी है वह अभी तक पुलिस गिरफ्तार से दूर है उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए और जांच की जाए प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा सहित जयपुर और पूरे राजस्थान में पीले चावल बांटकर समाज को एकजुट होने का संदेश दिया जा रहा है। यह अभियान गोगामेड़ी हत्याकांड में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। 29 मार्च को देशभर से बड़ी संख्या में राजपूत समाज एवं सर्व समाज के लोग जयपुर कूच करेंगे। इस दौरान पीले चावल वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीरू चौहान, शहर अध्यक्ष हेमलता सिंह गहलोत, शहर सचिव हेमलता हाड़ा, कोटा जिला महासचिव रेनू चौहान, मीनू कंवर, शहर मीडिया प्रभारी मनीषा कंवर सहित कई महिलाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कोटा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक सम्पन्न, 29 मार्च को जयपुर में सीएम आवास घेराव की बनाई रूपरेखा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कार्यालय, कोटा में आज 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर महिला पदाधिकारियों एवं संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्गीय ठाकुर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने के लिए जयपुर में होने वाले सीएम आवास घेराव की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कोटा से जयपुर के लिए जाने वाले करणी सैनिकों एवं क्षत्राणियों की संख्या, यात्रा व्यवस्था तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जयपुर पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नाथावत, जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत, शहर अध्यक्ष संदीप सिंह गौड़, जिला अध्यक्ष महिला इकाई नीरू चौहान, शहर अध्यक्ष महिला इकाई हेमलता सिंह ,रेनू चौहान जिला सचिव, रितु राठौड़ जिला उपाध्यक्ष , मनीषा कँवर राठौड़ जिला मीडिया प्रभारी महिला इकाई एव प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में स्वर्गीय ठाकुर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने के लिए 29 मार्च को जयपुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

2 hrs ago
user_Dushyant singh gehlot (journal
Dushyant singh gehlot (journal
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 23 मार्च को शहीद दिवस पर विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से काव्य संध्या का आयोजन किया गया, साथ ही इस बार शहीद दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी जन चेतना दिवस के रूप में मनाया गया, शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए...
    1
    23 मार्च को शहीद दिवस पर विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से काव्य संध्या का आयोजन किया गया, साथ ही इस बार शहीद दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी जन चेतना दिवस के रूप में मनाया गया, शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • 📍 बूँदी ज़िले की दुखद खबर तहसील रायथल के खटकड़ क्षेत्र के लोहारपुरा गांव में आज भीषण आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर दमकल और पुलिस टीम तुरंत पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों #ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 40–50 बीघा गेहूं की फसल और तुलिया जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। महंगे खाद और बीज लगाकर किसानों ने बड़ी उम्मीदों से #फसल तैयार की थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी मेहनत पर #पानी फेर दिया। 👉 इस नुकसान के बाद पीड़ित किसान अब सरकार और बीमा कंपनियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे हैं। 👉 हालात इतने खराब हो गए कि कुछ किसानों के घरों में #शाम को चूल्हा तक नहीं जल पाया। 👉 आखा तीज (अबूझ सावा) जैसे शुभ अवसर पर, जब कई किसानों की बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी, इस #हादसे ने उनके सपनों को भी झटका दे दिया है। अब किसान #बेटियों के हाथ पीले करने को लेकर चिंता में हैं और सब कुछ #भगवान भरोसे छोड़ने को मजबूर हैं। 🙏 प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल #सके।
    1
    📍 बूँदी ज़िले की दुखद खबर
तहसील रायथल के खटकड़ क्षेत्र के लोहारपुरा गांव में आज भीषण आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर दमकल और पुलिस टीम तुरंत पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों #ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 40–50 बीघा गेहूं की फसल और तुलिया जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
महंगे खाद और बीज लगाकर किसानों ने बड़ी उम्मीदों से #फसल तैयार की थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी मेहनत पर #पानी फेर दिया।
👉 इस नुकसान के बाद पीड़ित किसान अब सरकार और बीमा कंपनियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे हैं।
👉 हालात इतने खराब हो गए कि कुछ किसानों के घरों में #शाम को चूल्हा तक नहीं जल पाया।
👉 आखा तीज (अबूझ सावा) जैसे शुभ अवसर पर, जब कई किसानों की बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी, इस #हादसे ने उनके सपनों को भी झटका दे दिया है। अब किसान #बेटियों के हाथ पीले करने को लेकर चिंता में हैं और सब कुछ #भगवान भरोसे छोड़ने को मजबूर हैं।
🙏 प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल #सके।
    user_दुर्गा शंकर मीणा गांव तहसील रायथल जिला बूंदी
    दुर्गा शंकर मीणा गांव तहसील रायथल जिला बूंदी
    Local News Reporter तालेड़ा, बूंदी, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • देईखेड़ा में एफसीआइ के समर्थन मूल्य गेंहू खरीद का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया शुभारंभ, तेजाजी मेला ग्राउंड पर शुरू हुई गेंहू की खरीद।
    1
    देईखेड़ा में एफसीआइ के समर्थन मूल्य गेंहू खरीद का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया शुभारंभ, तेजाजी मेला ग्राउंड पर शुरू हुई गेंहू की खरीद।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by JP prajapat
    1
    Post by JP prajapat
    user_JP prajapat
    JP prajapat
    Court reporter बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग KEDL का बड़ा कदम—बिजली बिल बकाया पर लगेगा समाधान कैंप संजय गांधी नगर में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर होगा आयोजन पेनल्टी वाले बिलों में मिलेगी राहत, मौके पर होगा निस्तारण गाड़ियों से अनाउंसमेंट कर लोगों को दी जा रही जानकारी
    1
    ब्रेकिंग
KEDL का बड़ा कदम—बिजली बिल बकाया पर लगेगा समाधान कैंप
संजय गांधी नगर में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर होगा आयोजन
पेनल्टी वाले बिलों में मिलेगी राहत, मौके पर होगा निस्तारण
गाड़ियों से अनाउंसमेंट कर लोगों को दी जा रही जानकारी
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जंग का आज 25 वां दिन: ईरान ने इज़राइल पर अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला किया है। हजारों सैनिकों के हताहत होने की खबर है, जिससे देश के भीतर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं...
    1
    जंग का आज 25 वां दिन: ईरान ने इज़राइल पर अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला किया है। हजारों सैनिकों के  हताहत होने की खबर है, जिससे देश के भीतर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.