Shuru
Apke Nagar Ki App…
शैंकी वर्मा ने जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रहे छात्र-नौजवानों का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को सलाम करते हुए कहा कि ये युवा न सिर्फ अपना बल्कि देश का भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि युवाओं की इस लोकतांत्रिक आवाज़ का हर हाल में सम्मान होना चाहिए।
Mohd Waseem
शैंकी वर्मा ने जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रहे छात्र-नौजवानों का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को सलाम करते हुए कहा कि ये युवा न सिर्फ अपना बल्कि देश का भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि युवाओं की इस लोकतांत्रिक आवाज़ का हर हाल में सम्मान होना चाहिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मकोका के फरार आरोपी रईस उर्फ मुल्ला के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने इलाके में मुनादी कराकर आरोपी को जल्द से जल्द अदालत में पेश होने की चेतावनी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी तय समय में हाजिर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- मेरठ के ग्राम पंचायत तौफापुर में खास बातचीत के दौरान भावी उम्मीदवार पवन कुमार यादव ने अपनी पंचायत की समस्याओं और प्राथमिकताओं को सामने रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में अभी तक खेल का मैदान (प्लेग्राउंड) तक नहीं है और विकास के कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी नहीं हो पाए हैं। पवन कुमार यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह अपनी ग्राम पंचायत में प्लेग्राउंड का निर्माण करवाएंगे और गांव के बाकी बचे हुए विकास कार्यों को प्रमुखता से पूरा करेंगे।1
- नीट परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बहस छिड़ी हुई है और उनके इस्तीफे पर लगातार जोर दिया जा रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से धर्मेंद्र प्रधान से किसी भी तरह के इस्तीफे की कोई मांग नहीं की गई है और न ही ऐसी कोई घोषणा हुई है। असल सत्यता यही है कि जो भी व्यक्ति ईमानदारी से सच बोलेगा और भ्रष्टाचार की नींव खोदकर उसकी गहराई तक पहुंचेगा, वह सभी की नजरों में चुभन पैदा करेगा। यही कारण है कि इस पूरे मामले में धर्मेंद्र प्रधान कुछ लोगों की आंखों की चुभन बन गए हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को रात करीब 11:54 बजे पेपर लीक के मुद्दे पर बात करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने जानकारी दी कि कई विभागों ने मिलकर पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और आरोपियों के लिए सख्त सजा देने के नियमों पर एक ड्राफ्ट तैयार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ड्राफ्ट का काम पूरा होने के बाद इसे संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते में एक बिल के तौर पर पेश किया जाएगा।1
- मेरठ की ग्राम पंचायत दुर्वेशपुर के वर्तमान प्रधान तस्लीम ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के अंतर्गत उन्होंने दुर्वेशपुर ग्राम पंचायत के भीतर विकास से जुड़े कार्य किए हैं।1
- मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत हापुड़ रोड स्थित करीमनगर के पास सड़क की सफाई कर रहे नगर निगम के दो कर्मचारियों को तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कर्मचारी घायल हो गए, जबकि वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान भगवतपुर निवासी परवीन पुत्र दुली और प्रह्लाद नगर निवासी रितेश पुत्र सुनील के रूप में हुई है। हादसे में परवीन के हाथ में जबकि रितेश के पैर में चोट आई है। इस घटना से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने सड़क पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।3
- जेपी नड्डा ने सोनम बायचुंग को जूस पिलाकर उनका 26 दिनों से चला आ रहा अनशन समाप्त कराया है। सोनम वायचुंग का यह आंदोलन पिछले 26 दिनों से लगातार जारी था, जिसे आखिरकार जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर खत्म करवाया। अनशन खत्म होने के बाद 'मोदी है तो समाधान है' का जोर देते हुए यह सवाल भी उठाया गया है कि अब आगे आंदोलन कौन कराएगा।1
- मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने फरार आरोपी रईस के आवास पर पहुंचकर ढोल-नगाड़े बजवाए और न्यायालय का नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूरे मोहल्ले में मुनादी कराते हुए आरोपी को निर्धारित समय के भीतर अदालत के समक्ष पेश होने की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लगातार फरार चल रहा है और नियमानुसार नोटिस तामील कराने के लिए उसके घर पर चस्पा किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी तय समय के भीतर न्यायालय के सामने उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2