माधौगंज में बिजली संकट को लेकर चेयरमैन ने हाईवे पर लगाया जाम, धरने पर बैठे माधौगंज में बिजली संकट को लेकर चेयरमैन ने हाईवे पर लगाया जाम, धरने पर बैठे संदीप त्रिवेदी क्राइम 7,न्यूज़ माधौगंज। कस्बे में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था और लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज नगर पंचायत चेयरमैन अनुराग मिश्रा ने देर रात करीब 11 बजे पावर हाउस के सामने कटरा-बिल्हौर हाईवे पर जाम लगा दिया। चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। चेयरमैन ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कस्बे की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। उनका कहना था कि बिजली की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे जाम कर धरने की सूचना मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। चेयरमैन ने स्थानीय लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान होने तक व्यवस्था में सुधार की मांग की। देर रात तक मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा।
माधौगंज में बिजली संकट को लेकर चेयरमैन ने हाईवे पर लगाया जाम, धरने पर बैठे माधौगंज में बिजली संकट को लेकर चेयरमैन ने हाईवे पर लगाया जाम, धरने पर बैठे संदीप त्रिवेदी क्राइम 7,न्यूज़ माधौगंज। कस्बे में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था और लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज नगर पंचायत चेयरमैन अनुराग मिश्रा ने देर रात करीब 11 बजे पावर हाउस के सामने कटरा-बिल्हौर हाईवे पर जाम लगा दिया। चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। चेयरमैन ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कस्बे की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। उनका कहना था कि बिजली की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे जाम कर धरने की सूचना मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। चेयरमैन ने स्थानीय लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान होने तक व्यवस्था में सुधार की मांग की। देर रात तक मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा।
- happy vishwakarma puja, bahut accha raha aaj ka din mere liye4
- सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से वसूली के आरोप सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से वसूली के आरोप सांडी, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में मरीजों और उनके तीमारदारों से कथित रूप से पैसे लिए जाने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अस्पताल में उपचार एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं के लिए यदि किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति द्वारा अनधिकृत रूप से धनराशि ली जा रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। मरीजों का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि अस्पताल में मरीजों से लिए जाने वाले शुल्क, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका तथा उपलब्ध शिकायत अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में वसूली के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।1
- समाजवादी पार्टी, कन्नौज सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव बंटी शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया साथ ही बंटी शर्मा ने कहा कि 2027 में शर्मा समाज बढ़ चढ़ कर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा । कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव एवं पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, श्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। समाज के विकास में श्रमिकों, कारीगरों और तकनीकी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। विश्वकर्मा जयंती हमें मेहनत, हुनर और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। देश की प्रगति में शिल्पकारों और कामगारों की भूमिका बेहद अहम है। वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी "बऊअन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण और रचनात्मकता का संदेश दिया। समाजवादी विचारधारा हमेशा श्रम करने वाले लोगों के सम्मान और उनके अधिकारों की पक्षधर रही है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं सपा नेता यश कुमार दोहरे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसेवक बाथम, छात्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा एवं सपा नेत्री शाशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि विश्वकर्मा समाज सहित सभी कामगार वर्गों के योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। युवाओं को भगवान विश्वकर्मा के कर्म, कौशल और समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर सपा नेताओं ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, भाईचारे और श्रम के सम्मान का संदेश जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव,राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,प्रांशु शर्मा, राहुल शर्मा,नाज़िम खान,सत्येंद्र शर्मा,नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आनंद बाबू, राजू यादव, अमन खान,मुकीम खान, यशवीर भदोरिया,संजय कटियार,विनोद यादव,आशीष यादव, कुलदीप यादव, दीपक यादव नेता, सभासद नावेद हुसैन, संदीप शर्मा, राजा शर्मा, राहुल शर्मा,बी पी यादव, आसिफ सिद्दीकी,अजय कश्यप, सुधीर कश्यप,विवेक पाल,कुसुम यादव,अनुराधा यादव,सलीम खान,अतुल यादव, रिज़बान खान,अनिरुद्ध यादव, अतीक खान, अमादीप यादव आदि लोग मौजूद रहे आपका हसीब हसन प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस समाजवादी पार्टी, कन्नौज सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव बंटी शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया साथ ही बंटी शर्मा ने कहा कि 2027 में शर्मा समाज बढ़ चढ़ कर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा । कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव एवं पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, श्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। समाज के विकास में श्रमिकों, कारीगरों और तकनीकी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। विश्वकर्मा जयंती हमें मेहनत, हुनर और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। देश की प्रगति में शिल्पकारों और कामगारों की भूमिका बेहद अहम है। वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी "बऊअन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण और रचनात्मकता का संदेश दिया। समाजवादी विचारधारा हमेशा श्रम करने वाले लोगों के सम्मान और उनके अधिकारों की पक्षधर रही है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं सपा नेता यश कुमार दोहरे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसेवक बाथम, छात्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा एवं सपा नेत्री शाशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि विश्वकर्मा समाज सहित सभी कामगार वर्गों के योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। युवाओं को भगवान विश्वकर्मा के कर्म, कौशल और समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर सपा नेताओं ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, भाईचारे और श्रम के सम्मान का संदेश जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव,राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,प्रांशु शर्मा, राहुल शर्मा,नाज़िम खान,सत्येंद्र शर्मा,नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आनंद बाबू, राजू यादव, अमन खान,मुकीम खान, यशवीर भदोरिया,संजय कटियार,विनोद यादव,आशीष यादव, कुलदीप यादव, दीपक यादव नेता, सभासद नावेद हुसैन, संदीप शर्मा, राजा शर्मा, राहुल शर्मा,बी पी यादव, आसिफ सिद्दीकी,अजय कश्यप, सुधीर कश्यप,विवेक पाल,कुसुम यादव,अनुराधा यादव,सलीम खान,अतुल यादव, रिज़बान खान,अनिरुद्ध यादव, अतीक खान, अमादीप यादव आदि लोग मौजूद रहे आपका हसीब हसन प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस1
- चलती बाइक में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल, पीछे लदा था गैस सिलेंडर; डायल 112 की सतर्कता से टला बड़ा हादसा कानपुर। सड़क पर फर्राटा भर रही बाइक के पिछले हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। बाइक पर पत्तल-दोने और अन्य सामान के साथ गैस सिलेंडर भी लदा था। बाइक सवार को आग लगने की भनक तक नहीं लगी। इसी दौरान गश्त कर रही डायल 112 पुलिस टीम की नजर बाइक पर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने सायरन बजाकर और आवाज लगाकर बाइक सवार को रुकवाया। तत्काल सामान नीचे उतरवाकर आग को बुझाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से पेट्रोल टंकी और गैस सिलेंडर तक आग पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। पत्रकार ये वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है। वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।1
- हरदोई जिले के सुन्नी गांव में गुरुवार की भोर भक्ति भाव दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में गुरुवार सुबह भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से शिवभक्ति का वातावरण बना रहा।2
- संडीलाः गणेश उत्सव में भक्ति की बही बयार, भव्य सजावट और भजनों ने बांधा समां हरदोई जनपद क्षेत्र संडीला। शीतला मंदिर के पीछे स्थित रामलीला मैदान में आयोजित गणेश उत्सव इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आकर्षक विद्युत सजावट, मनमोहक झांकियों और भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा ने पूरे परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। . गणेश उत्सव को लेकर बनाए गए विशाल पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से नहाया पूरा परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। . आयोजन के दौरान चंडीगढ़ से आए आचार्य पंडित पंकज शुक्ला ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाया। उन्होंने भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और शुभता का प्रतीक बताते हुए धर्म एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताया। . प्रवचन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। ‘श्याम आएंगे जरूर, मेरी कुटिया के भाग आज खुल जाएंगे’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। . गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजन में पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को सम्मान प्रदान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- सई नदी में डूबे दोनों भाई बहन के शव बरामत नदी में नहाने गये थे दोनों भाई बहन1
- Skilled Teamwork का शानदार Example 👷♂️ | Perfect Shuttering & Formwork Quality | Civil Engineering 📝 Description जब टीम skilled होती है, तो काम की Quality और Safety दोनों में साफ फर्क दिखाई देता है। 🏗️👷♂️ इस वीडियो में आपको एक शानदार Shuttering / Formwork Work देखने को मिलेगा, जहाँ setting work को बहुत ही smooth और systematic तरीके से किया गया है। ✅ Center-to-center measurement ✅ Proper concrete cover checking ✅ Side-to-side measurement ✅ Shuttering alignment & setting ✅ Neat और professional finishing ✅ Quality और Safety का ध्यान ऐसा बेहतरीन execution पूरी टीम की skill, teamwork और dedication को दिखाता है। पूरी टीम को इस शानदार और quality work के लिए सलाम! 👷♂️👏 🔎 SEO Keywords Skilled Teamwork, Shuttering Work, Formwork Work, Shuttering Quality, Shuttering Alignment, Concrete Cover, Center to Center Measurement, Civil Engineering, Civil Engineer, Site Engineer, Construction Work, Quality Construction, Safety Construction, Civil Site Work, Formwork Quality #️⃣ Hashtags #ShutteringWork #Formwork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #QualityWork #SafetyFirst #TeamWork #SkilledTeam #ShutteringQuality #CivilSite #ConstructionQuality #EngineeringWork1