सेंट्रल जेल इंदौर में बरसाने की तर्ज पर मनी होली, सूखे रंगों से झूमे कैदी इंदौर के सेंट्रल जेल में धूमधाम से बना होलिका का पर्व सूखे कलर से खेली होली एंकर -- सेंट्रल जेल इंदौर में इस वर्ष होली का त्योहार अनोखे अंदाज़ में मनाया गया। बरसाने की पारंपरिक होली की थीम पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जेल परिसर के अंदर रंग, गुलाल और पारंपरिक गीतों के बीच भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया। होली के अवसर पर जेल डीजी भी सेंट्रल जेल इंदौर पहुंचे और कैदियों के साथ मिलकर रंगोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कैदियों को होली की शुभकामनाएँ दीं और उनके साथ गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कैदियों ने फाग गीत गाए और होली के पारंपरिक रंग में रंगे नजर आए। बरसाने की होली की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। ढोलक की थाप पर कैदी झूमते नजर आए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों के मन में सकारात्मकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना था। जेल प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजन कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होते हैं। त्योहारों के माध्यम से कैदियों को नई शुरुआत और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा देने का प्रयास किया जा रहा है। होली के इस आयोजन ने जेल परिसर को रंगों से सराबोर कर दिया और कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन कैदियों को अपनों के बीच त्योहार मनाने जैसा एहसास कराया।

- इंदौर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल में लगी भीषण आग रा वीडियो में अप्रतपरी का माहौल देर रात1
- इंदौर के एयरपोर्ट रोड परिसर के खाली मैदान में लगी भीषण आग, चारों तरफ फ़ैला धुंआ ही धुंआ, क्षेत्र में मची अफरा तफ़री, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चला है ,1
- धार जिले के नालछा क्षेत्र में अंतिम भगोरिया पर्व इस बार बेहद उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। आखिरी भगोरिया होने के कारण मेले में लाखों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक ढोल-मांदल की गूंज, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मेले में जनप्रतिनिधियों ने भी आगंतुकों का स्वागत किया, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिली और लोग पारंपरिक परिधानों में उत्साह के साथ शामिल हुए। नालछा का यह भगोरिया महोत्सव एक बार फिर आदिवासी संस्कृति, सामाजिक एकता और परंपराओं को जीवंत करने वाला यादगार आयोजन साबित हुआ। 📍 Location: Nalcha, Dhar (Madhya Pradesh)1
- Post by Manoj Chaurasia1
- केंद्रीय जेल इंदौर में होली उत्सव धूमधाम से मनाया इंदौर। केंद्रीय जेल इंदौर पर होली के पावन पर्व पर होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर डॉ वरुण कपूर IPS ( महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं) मध्य प्रदेश शासन सपरिवार उपस्थित रहे । सर्वप्रथम केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर द्वारा सभी स्टाफ एवं बंदियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तत्पश्चात महानिदेशक महोदय का सपरिवार जेल पर आगमन हुआ जिनका स्वागत जेल के मुख्य द्वार पर किया गया । बंदियों द्वारा महानिदेशक का पुष्प एवं गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया। जेल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिला एवं पुरुष बंदियो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, पुरुष बंदियो द्वारा भगोरिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया होली के इस शुभ अवसर पर महानिदेशक महोदय डॉ. श्री वरुण कपूर IPS द्वारा गीत गाया एवं बंदियों का उत्साह वर्धन किया गया इस अवसर पर केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर एवं उप अधीक्षक संतोष कुमार लड़िया एवं उप अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय ने भी गीतों की प्रस्तुति दी, इस रंगारंग कार्यक्रम के समापन पर सभी बंदियों ने ढोल के थाप पर नृत्य किया।1
- मध्य प्रदेश के महू से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां महू की श्री साईं एकेडमी स्कूल की खटारा बस में सफर कर रहे स्कूली बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस की हालत बेहद खराब है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चों को उसी बस में स्कूल लाया-ले जाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि बच्चों ने खुद ही इस लापरवाही का वीडियो बनाकर सामने लाया है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर इस खटारा बस के कारण कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होती? स्कूल प्रबंधन की, बस संचालक की या फिर संबंधित प्रशासन की? फिलहाल यह वीडियो सामने आने के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा और प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- आदि वितरित की गई एवं साधु संतों का स्वयं गायक कलाकारों का पुष्पों से स्वागत किया जिसमें बहुत सारे श्रद्धालु उपस्थित थे श्रद्धापूर्वा के भजनों का लुफ्त उठाया स्थान मांग लिया श्री सिद्ध बाल हनुमान मंदिर इंदौर मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप के पास1
- राजस्थान के सीकर में पुलिस ने सड़क रोककर होली खेल रहे लोगों पर बरसाए लठ, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल कोई इसे आज़ादी का हनन तो कोई नियमों की बात कर रहा है, आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं1
- धूलंडी पर हमारे सभी दर्शकों को शुभकामना शुरू ऐप देखते रहे और हमारी ताकत बन रहे हैं1