logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या-01 स्थित हेमनपुर गांव में व्यापक स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। गूंज एवं सूर्य नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गांव की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र के लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का अपना संकल्प दोहराया। इस अभियान का नेतृत्व संस्थान के संस्थापक उमा शंकर सिंह ने किया। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि गूंज एवं सूर्य नारायण सेवा समिति न केवल इस क्षेत्र में, बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में भी नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाती है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्था इस अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले मेहनतकश लोगों का उत्साह बनाए रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराती है। गांव को स्वच्छ बनाने के इस पुनीत कार्य में काली देवी, पवनिया देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, सुंदर मांझी, चंदेश्वर मांझी, नरेश मांझी, देवेंद्र सहनी, कोमल देवी, अनीता देवी और रेखा देवी सहित दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने सक्रिय रूप से श्रमदान देकर अपनी भागीदारी निभाई।

1 day ago
user_CHUNNU KUMAR SINGH
CHUNNU KUMAR SINGH
मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
1 day ago

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या-01 स्थित हेमनपुर गांव में व्यापक स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। गूंज एवं सूर्य नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गांव की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र के लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का अपना संकल्प दोहराया। इस अभियान का नेतृत्व संस्थान के संस्थापक उमा शंकर सिंह ने किया। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि गूंज एवं सूर्य नारायण सेवा समिति न केवल इस क्षेत्र में, बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में भी नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाती है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्था इस अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले मेहनतकश लोगों का उत्साह बनाए रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराती है। गांव को स्वच्छ बनाने के इस पुनीत कार्य में काली देवी, पवनिया देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, सुंदर मांझी, चंदेश्वर मांझी, नरेश मांझी, देवेंद्र सहनी, कोमल देवी, अनीता देवी और रेखा देवी सहित दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने सक्रिय रूप से श्रमदान देकर अपनी भागीदारी निभाई।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना के बाढ़ में नई अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
    1
    पटना के बाढ़ में नई अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • समस्तीपुर के पटोरी प्रखंड क्षेत्र की रूपौली पंचायत स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, सरहद माधो के प्रधानाध्यापक मो. साजिद का स्कूल परिसर में बेंच पर पैर रखकर गहरी नींद में सोने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना विद्यालय संचालन के समय की बताई जा रही है, जिसमें प्रधानाध्यापक स्कूल बेंच पर पैर फैलाकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसे लेकर स्थानीय लोगों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। बीपीआरओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में वीडियो सही पाया गया और प्रधानाध्यापक की लापरवाही प्रमाणित हुई, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है और सरकारी स्कूलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कर्तव्यहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शिक्षा विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। वहीं, इस वायरल वीडियो को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    समस्तीपुर के पटोरी प्रखंड क्षेत्र की रूपौली पंचायत स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, सरहद माधो के प्रधानाध्यापक मो. साजिद का स्कूल परिसर में बेंच पर पैर रखकर गहरी नींद में सोने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना विद्यालय संचालन के समय की बताई जा रही है, जिसमें प्रधानाध्यापक स्कूल बेंच पर पैर फैलाकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसे लेकर स्थानीय लोगों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। बीपीआरओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में वीडियो सही पाया गया और प्रधानाध्यापक की लापरवाही प्रमाणित हुई, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है और सरकारी स्कूलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कर्तव्यहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शिक्षा विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। वहीं, इस वायरल वीडियो को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • समस्तीपुर के पटोरी व्यवहार न्यायालय भवन के स्थल चयन के मुद्दे को लेकर पटोरी व्यवहार न्यायालय संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में न्यायालय भवन के स्थल चयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया और कई अहम निर्णय लिए गए, जिसके तहत इस मामले को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने का फैसला किया गया है। इसी बीच, इन्हीं गंभीर मुद्दों को लेकर पटोरी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख हरिवंश राय का बयान भी सामने आया है।
    1
    समस्तीपुर के पटोरी व्यवहार न्यायालय भवन के स्थल चयन के मुद्दे को लेकर पटोरी व्यवहार न्यायालय संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में न्यायालय भवन के स्थल चयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया और कई अहम निर्णय लिए गए, जिसके तहत इस मामले को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने का फैसला किया गया है। इसी बीच, इन्हीं गंभीर मुद्दों को लेकर पटोरी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख हरिवंश राय का बयान भी सामने आया है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • पंडारक प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीलकमल के स्थानांतरण के अवसर पर एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-माला तथा अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी और उनके सफल कार्यकाल की सराहना की। इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से पंचायत राज पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय कुमार चौधरी, पंडारक प्रमुख उदय राम और विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनके अलावा दरवे-भदौर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार ने भी बीडीओ नीलकमल को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। चंदन कुमार ने कहा कि नीलकमल ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी और सभी वर्गों के लोगों के साथ सहज और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखा। समारोह के दौरान पंडारक प्रमुख उदय राम ने बताया कि नीलकमल के कुशल नेतृत्व के कारण पंडारक प्रखंड को विकास कार्यों के लिए पटना जिला स्तर पर कई बार सम्मानित होने का अवसर मिला। वक्ताओं ने उनके द्वारा कराए गए प्रखंड परिसर की बाउंड्री सहित अनेक विकास कार्यों की प्रशंसा की, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिला। अपने संबोधन में बीडीओ नीलकमल ने पंडारक में बिताए गए करीब तीन वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों से मिले भरपूर सहयोग के प्रति आभार जताया। समारोह का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
    1
    पंडारक प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीलकमल के स्थानांतरण के अवसर पर एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-माला तथा अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी और उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।

इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से पंचायत राज पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय कुमार चौधरी, पंडारक प्रमुख उदय राम और विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनके अलावा दरवे-भदौर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार ने भी बीडीओ नीलकमल को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। चंदन कुमार ने कहा कि नीलकमल ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी और सभी वर्गों के लोगों के साथ सहज और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखा।

समारोह के दौरान पंडारक प्रमुख उदय राम ने बताया कि नीलकमल के कुशल नेतृत्व के कारण पंडारक प्रखंड को विकास कार्यों के लिए पटना जिला स्तर पर कई बार सम्मानित होने का अवसर मिला। वक्ताओं ने उनके द्वारा कराए गए प्रखंड परिसर की बाउंड्री सहित अनेक विकास कार्यों की प्रशंसा की, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिला। अपने संबोधन में बीडीओ नीलकमल ने पंडारक में बिताए गए करीब तीन वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों से मिले भरपूर सहयोग के प्रति आभार जताया। समारोह का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    13 hrs ago
  • राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय सरहद माधो शाहपुर पटोरी समस्तीपुर बिहार
    1
    राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय सरहद माधो शाहपुर पटोरी समस्तीपुर बिहार
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर बोचहा निवासी राजेश कुमार उर्फ टुन्ना सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। टुन्ना सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
    1
    समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर बोचहा निवासी राजेश कुमार उर्फ टुन्ना सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। टुन्ना सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • समस्तीपुर के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम पटोरी में सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। इस रोमांचक महामुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नेता, प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे। मैदान पर खेले गए इस फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम को काफी रनों से पराजित कर जीत हासिल की।
    1
    समस्तीपुर के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम पटोरी में सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। इस रोमांचक महामुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नेता, प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे।

मैदान पर खेले गए इस फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम को काफी रनों से पराजित कर जीत हासिल की।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के गंगा दियारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रूपस मरूआही पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित डेरा पट्टी के पास खेत में अज्ञात शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने सालिमपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान काला दियारा पंचायत निवासी मुन्ना कुमार (21 वर्ष), पिता नंदा साव के रूप में की। मृतक के भाई के अनुसार, मुन्ना तमिलनाडु में काम करता था और पांच दिन पहले ही घर लौटा था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे किसी के बुलाने पर वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पूरी रात तलाश करने के बाद मंगलवार सुबह डेरा पट्टी स्थित खेत में उसका शव मिला। मृतक के पिता नंदा साव ने सीधे तौर पर किसी पर आरोप तो नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद काला दियारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालकृष्ण यादव और प्रखंड उप प्रमुख कंचन राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने दियारा क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की, क्योंकि बरसात के दिनों में प्रशासन से संपर्क बाधित होने से अपराध की आशंका बढ़ जाती है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गंगा पर स्थायी पुल निर्माण की मांग दोहराई। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश की भी चर्चाएं हैं। इस मामले में एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और हत्या की पुष्टि होने पर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के गंगा दियारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रूपस मरूआही पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित डेरा पट्टी के पास खेत में अज्ञात शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने सालिमपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान काला दियारा पंचायत निवासी मुन्ना कुमार (21 वर्ष), पिता नंदा साव के रूप में की।

मृतक के भाई के अनुसार, मुन्ना तमिलनाडु में काम करता था और पांच दिन पहले ही घर लौटा था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे किसी के बुलाने पर वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पूरी रात तलाश करने के बाद मंगलवार सुबह डेरा पट्टी स्थित खेत में उसका शव मिला। मृतक के पिता नंदा साव ने सीधे तौर पर किसी पर आरोप तो नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना के बाद काला दियारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालकृष्ण यादव और प्रखंड उप प्रमुख कंचन राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने दियारा क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की, क्योंकि बरसात के दिनों में प्रशासन से संपर्क बाधित होने से अपराध की आशंका बढ़ जाती है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गंगा पर स्थायी पुल निर्माण की मांग दोहराई। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश की भी चर्चाएं हैं।

इस मामले में एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और हत्या की पुष्टि होने पर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.