रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री जी की बड़ी सौगात, जालौन में गूंजा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का संदेश* जनपद जालौन, 26 अगस्त 2026 *रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री जी की बड़ी सौगात, जालौन में गूंजा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का संदेश* *60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा सुविधा, योजना का किया शुभारंभ* *रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की।* रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बड़ी सौगात दी। लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया तथा विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, कालपी विधायक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई निःशुल्क यात्रा की सुविधा को उपस्थित नारी शक्ति ने सरकार की ओर से सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता से जुड़ी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी का वितरण किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए सरकार की संवेदनशीलता और उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना विशेष रूप से वरिष्ठ माताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें अपने परिजनों से मिलने तथा धार्मिक एवं सामाजिक यात्राओं में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का भी अवसर है। प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए की गई निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था मा0 मुख्यमंत्री जी की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाती है। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र नागरिक उनका पूरा लाभ उठा सकें। जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि माताओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश ने अपनी शक्ति और सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन को सुगम और सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ इसी संवेदनशील सोच और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का उदाहरण है।
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री जी की बड़ी सौगात, जालौन में गूंजा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का संदेश* जनपद जालौन, 26 अगस्त 2026 *रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री जी की बड़ी सौगात, जालौन में गूंजा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का संदेश* *60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा सुविधा, योजना का किया शुभारंभ* *रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की।* रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बड़ी सौगात दी। लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया तथा विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का
सजीव प्रसारण आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, कालपी विधायक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई निःशुल्क यात्रा की सुविधा को उपस्थित नारी शक्ति ने सरकार की ओर से सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता से जुड़ी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी का वितरण किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के
अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए सरकार की संवेदनशीलता और उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना विशेष रूप से वरिष्ठ माताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें अपने परिजनों से मिलने तथा धार्मिक एवं सामाजिक यात्राओं में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का भी अवसर है। प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों
तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए की गई निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था मा0 मुख्यमंत्री जी की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाती है। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र नागरिक उनका पूरा लाभ उठा सकें। जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि माताओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश ने अपनी शक्ति और सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन को सुगम और सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ इसी संवेदनशील सोच और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का उदाहरण है।
- आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ भरी राह, बारिश में ‘परीक्षा’ बन गया सफर जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। रास्ते पर फिसलन बनी रहने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। बीमारी में और बढ़ जाती है मुश्किल ग्रामीणों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह रास्ता सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि जरूरत के समय गंभीर परेशानी का कारण भी बन जाता है। आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी इसी रास्ते पर ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की हालत में सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। नाप-जोख के बाद भी इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नाप-जोख होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बरसात ने एक बार फिर रास्ते की बदहाली को सामने ला दिया है। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाता है तो बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिल सकेगी।1
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।2
- कोंच में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया-छेना के नमूने लिए, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडार पर की जांच जालौन जिले के कोंच नगर में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 12 बजे मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की टीम ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच शुरू की। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बिक्री के लिए रखे खोया और छेना के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रकार की मिलावट की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, कोंच खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह और कनहैया लाल शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।1
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- आलमपुर थाना में निकासी नहीं होने से थाना परिसर में जलभराव की समस्या आलमपुर नगर में लगातार हो रही बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी थाना परिसर में देखने को मिल रही है, जहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण थाना परिसर जलमग्न है। जलभराव होने से पुलिस कर्मियों और आने वाले फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि थाना परिसर में जमा पानी के कारण वाहन पार्किंग करने में कठिनाई हो रही है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। थाना परिसर में जलभराव होने के कारण गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी है। इसके अलावा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।1
- जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह लगातार बारिश के कारण दो कच्चे मकान ढह गए। सुबह करीब 9 बजे हुई इन घटनाओं में दो महिलाएं मलबे में दबकर घायल हो गईं। घायलों में से एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पहली घटना कोंच नगर के तलैया मोहल्ले में हुई। यहां अतर सिंह पुत्र लालू अपनी पत्नी राखी (32) और तीन बच्चों के साथ एक कच्चे मकान में रहते थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे लगातार बारिश के चलते उनका मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में राखी मलबे में दबकर घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों और पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले सरकारी आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अभी तक इसका लाभ1
- जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सालाबाद में घरों में घुसा पानी नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां मूसलाधार बारिश से घरों में पानी जा घुसा और हड़कंप मच गया1
- कोंच,कांशीराम कॉलोनी से पिंडारी मार्ग पर जलभराव, बाढ़ जैसा मंजर आवागमन प्रभावित, पालिका ने लगाई बेरिकेटिंग जालौन के कोंच नगर में कांशीराम कॉलोनी से पिंडारी महान्तनगर मार्ग पर सड़क पर बुधवार शाम 7 बजे पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थिति को देखते हुए नगरपालिका की ओर से मौके पर बेरिकेटिंग लगाकर लोगों को सावधान किया गया है। जलभराव की सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जलनिकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पानी निकालने के लिए दो जेसीबी मशीन लगातार काम में लगी हुई हैं। उनके अनुसार, लगातार प्रयास के चलते सड़क पर भरे पानी का स्तर काफी हद तक कम हुआ है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की टीम पूरी गंभीरता के साथ जलनिकासी के कार्य में जुटी है और प्रयास है कि जल्द से जल्द पानी को और कम कर मार्ग को आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके। फिलहाल लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।1