मंडलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में द्वितीय भ्रमण के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद व 314-धनघटा(अ0जा0) में भ्रमण कर एसआईआर की समीक्षा व मतदाता पंजीकरण केंद्रों का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। संत कबीर नगर । मंडलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में जनपद-संत कबीर नगर में द्वितीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद व 314-धनघटा(अ0जा0) में भ्रमण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा व मतदाता पंजीकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे। मंडलायुक्त द्वारा तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से संबंधित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर एसआईआर कार्य की प्रगति, मतदाता सूची को परिष्कृत करने, प्रपत्र 6, 7 व 8 के निस्तारण की गुणवत्ता व प्रगति आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण/भ्रमण के दौरान रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त द्वारा दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की गुणवत्ता, स्वीकृत व अस्वीकृत प्रपत्रों की स्थिति, फार्म 6, 7 व 8 प्राप्त होने व फीड किए जाने की स्थिति व प्रगति, बीएलओ द्वारा फीड किए गए प्रपत्र 6 व 7 के निस्तारण की प्रगति आदि के संबंध में आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि एस आई आर कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से संबंध कराया जाए। रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त द्वारा प्रपत्र 6, 7 व 8 पर संबंधित बीएलओ द्वारा रिपोर्ट की बूथवार जांच भी की गई। उन्होंने नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की सुनवाई के प्रगति की एईआरओ के साथ समीक्षा किया। एसआईआर की प्रक्रिया में नोटिस की सुनवाई एवं वितरण की समीक्षा की गई साथ में प्राप्त फार्मो के निस्तारण पर भी समीक्षा की गई। रोल प्रेक्षक द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक किये गये कार्याे जैसे-मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने, संशोधित करने, शिफ्ट करने आदि के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर आंकडे़वार जानकारी प्राप्त करते हुए समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने एसआईआर में लगाये गये सभी ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 को बी0एल0ओ0 द्वारा प्राप्त प्रपत्रों/आवेदन पत्रों के आधार पर सूची को परिष्कृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मतदाता सूची में नाम एवं फोटो की मिस मैचिंग एवं अन्य किसी त्रुटि की दशा में बार-बार एवं क्रास चेकिंग करवाते हुए अंतिम रूप से शुद्धतम मतदाता सूची जारी किये जाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त द्वारा तहसीलों में समीक्षा के दौरान तहसील न्यायालयों में पत्रावलियों के निस्तारण, गुणवत्ता व प्रगति की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में द्वितीय भ्रमण के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद व 314-धनघटा(अ0जा0) में भ्रमण कर एसआईआर की समीक्षा व मतदाता पंजीकरण केंद्रों का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। संत कबीर नगर । मंडलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में जनपद-संत कबीर नगर में द्वितीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद व 314-धनघटा(अ0जा0) में भ्रमण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में
गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा व मतदाता पंजीकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे। मंडलायुक्त द्वारा तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से संबंधित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर एसआईआर कार्य की प्रगति, मतदाता सूची को परिष्कृत करने, प्रपत्र 6, 7 व 8 के निस्तारण की गुणवत्ता व प्रगति आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण/भ्रमण के दौरान रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त द्वारा दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की गुणवत्ता, स्वीकृत व अस्वीकृत प्रपत्रों की स्थिति, फार्म 6, 7 व 8 प्राप्त होने व फीड किए जाने की स्थिति व प्रगति, बीएलओ द्वारा फीड किए गए प्रपत्र 6 व 7
के निस्तारण की प्रगति आदि के संबंध में आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि एस आई आर कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से संबंध कराया जाए। रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त द्वारा प्रपत्र 6, 7 व 8 पर संबंधित बीएलओ द्वारा रिपोर्ट की बूथवार जांच भी की गई। उन्होंने नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की सुनवाई के प्रगति की एईआरओ के साथ समीक्षा किया। एसआईआर की प्रक्रिया में नोटिस की सुनवाई एवं वितरण की समीक्षा की गई साथ में प्राप्त फार्मो के निस्तारण पर भी समीक्षा की गई। रोल प्रेक्षक द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक किये गये कार्याे जैसे-मतदाता सूची में नाम
जोड़ने, घटाने, संशोधित करने, शिफ्ट करने आदि के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर आंकडे़वार जानकारी प्राप्त करते हुए समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने एसआईआर में लगाये गये सभी ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 को बी0एल0ओ0 द्वारा प्राप्त प्रपत्रों/आवेदन पत्रों के आधार पर सूची को परिष्कृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मतदाता सूची में नाम एवं फोटो की मिस मैचिंग एवं अन्य किसी त्रुटि की दशा में बार-बार एवं क्रास चेकिंग करवाते हुए अंतिम रूप से शुद्धतम मतदाता सूची जारी किये जाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त द्वारा तहसीलों में समीक्षा के दौरान तहसील न्यायालयों में पत्रावलियों के निस्तारण, गुणवत्ता व प्रगति की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- Post by Virendra Kumar knoojiya1
- बाइक के दीवाने युवाओं के लिए गोलघर गोरखपुर में जावा यजदी ने मजबूत और माइलेज देने वाली बाइक शोरूम खोला है। यहां 2 से 4 लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगी गाड़ियां।1
- ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बिहार के बेतिया का रहने वाला युवक मानसिक तनाव में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक नीचे नहीं उतरा। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपना दर्द बयां करता रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। शाहपुर पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। पूछने पर उसने शांति की तलाश में टावर पर चढ़ने की बात बताई।1
- Post by Abc Hindustan1
- अजीत मिश्रा (खोजी) साहब की चाय पर सक्रिय, पर 'जहरीले' पनीर पर मौन: क्या फूड विभाग का ईमान बिक चुका है? ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश) "रामा स्वीट हाउस की दबंगई: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', आखिर किसका संरक्षण है मिलावटखोरों को?" "साहब की गाड़ी आती है, हिस्सा लेती है और निकल जाती है... बस्ती में फूड विभाग बना 'वसूली विभाग'!" "नकली पनीर की मंडी बना चिलमा बाजार: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद क्या जागेगा कुंभकर्णी प्रशासन?" "बस्ती: अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले की जांच, लेकिन नकली सामान बेचने वालों को खुली छूट क्यों?" "रामा स्वीट हाउस की तीन दुकानों पर मिलावट का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।" बस्ती। उत्तर प्रदेश का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर कम और अपनी 'खास' सक्रियता को लेकर ज्यादा चर्चा में है। ताज़ा मामला विभाग के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ विभाग उस शख्स की जांच करने में पूरी ताकत झोंक देता है जिसने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी, वहीं दूसरी तरफ बस्ती जिले के चिलमा बाजार में खुलेआम बिक रहा 'सफेद जहर' यानी नकली पनीर विभाग को दिखाई नहीं दे रहा। दुबौलिया: 'कमीशन' के खेल में दांव पर जनता की जान दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार से लगातार नकली पनीर और मिलावटी सामान की बिक्री की खबरें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फूड विभाग की गाड़ी जब इलाके में आती है, तो हड़कंप मचने के बजाय एक 'सेट खेल' शुरू होता है। गाड़ी देखते ही दुकानें कुछ देर के लिए बंद होती हैं, कथित तौर पर 'हिस्सा' पहुँचता है और फिर गाड़ी रफूचक्कर हो जाती है। इसके बाद मिलावट का काला कारोबार फिर से सरपट दौड़ने लगता है। "फूड विभाग को मिलता रहे अपना हिस्सा, भाड़ में जाए जनता" — यह जुमला आज चिलमा बाजार के हर आम आदमी की जुबान पर है। रामा स्वीट हाउस: बेखौफ मिलावटखोरी और गुंडागर्दी चिलमा बाजार स्थित रामा स्वीट हाउस और इसकी संचालित तीनों शाखाएं इस समय शिकायतों के केंद्र में हैं। दबंगई का आलम: एक माह पहले जब एक जागरूक ग्राहक ने खराब सामान की शिकायत की, तो दुकानदार ने सुधार करने के बजाय धमकी दी— "जाओ जांच करा लो, जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना।" * सोशल मीडिया पर वायरल: कल फिर एक ग्राहक को नकली पनीर थमा दिया गया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो वह वायरल हो गया। दुकानदार की इस बेखौफी से साफ है कि उसे विभाग के 'आशीर्वाद' पर पूरा भरोसा है। पोर्टल पर पहुंची शिकायत, क्या जागेगा प्रशासन? थक-हारकर पीड़ित ग्राहक ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर नकली पनीर और मिलावटी सामान की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब सवाल यह उठता है कि: क्या विभाग केवल राजनीतिक रसूख वाले मामलों में ही अपनी फुर्ती दिखाएगा? क्या चिलमा बाजार के बच्चों और आम जनता की जान की कीमत विभाग के 'हिस्से' से कम है? क्या रामा स्वीट हाउस जैसे संस्थानों पर नकेल कसी जाएगी या फिर 'हिस्सा' बढ़ाकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? निष्कर्ष: जनता अब तमाशा देख रही है। अगर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी चिलमा बाजार में नकली पनीर की बिक्री बंद नहीं हुई और रामा स्वीट हाउस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बस्ती का फूड विभाग मिलावटखोरों का संरक्षक बन चुका है।1
- ✍️ #आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोषणा की गई है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें। #liveuponenews2
- गोरखपुर में महिला के साथ बुलेट पर स्टंटबाजी, प्लेबैक में भोजपुरी गाना…अब हुआ यह हाल गोरखपुर में महिला को बुलेट पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया, नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी बाइक सीज कर दिया गया। वायरल रील में भोजपुरी गाना बज रहा है और युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिख रहा है। पीछे बैठी महिला भी काफी रोमांचित हो रही है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान चौरी चौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।1
- ग्राम वासियों के सहयोग से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने कराया शिव दुर्गा मंदिर की स्थापना, गांव में उल्लास का माहौल भक्ति भावना होगी मजबूत।1