भारत आदिवासी पार्टी ने डॉ. राम मीणा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दिलखुश मीना कुंभलगढ़(राजसंमद)@भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे डॉ. राम मीणा, दिनेश जोगावत,पाली को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईड़ा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में केंद्रीय एकीकरण समिति के अनुमोदन के उपरांत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. राम मीणा की नियुक्ति की घोषणा के बाद कुम्भलगढ़, राजसमंद एवं आसपास के क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश सचिव डॉ. राम मीणा ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय एकीकरण समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। डॉ. राम मीणा ने कहा कि आगामी समय में उनका विशेष फोकस संगठन विस्तार, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, ग्राम स्तर तक संगठन का सशक्त नेटवर्क तैयार करने तथा आदिवासी समाज सहित सभी वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने पर रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं नेतृत्व के मार्गदर्शन में भारत आदिवासी पार्टी आगामी पंचायतीराज चुनाव में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

- ye gna su no hoti drama bhai logon Maine suna hai na to bhej do meri ruh sabhi bhai log is gane ko Suno aur gane ka Arth batao ki yah kaun sa gana hai case kitne sal mein banaa hua Hai kaun sa sal mein banaa hua Hai1
- अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।4
- न्याय की पुकार: पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना, सम्मान और निष्पक्ष जांच की मांग – समाजसेवी हिम्मत सिंह न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के उपरांत उनकी धर्मपत्नी 65 वर्षीय उर्मिला सिंह एवं उनके पुत्र शक्ति सिंह के साथ हुई कथित अभद्रता एवं मारपीट की घटना को लेकर सर्व राजपूत समाज एवं विभिन्न संगठनों के सात एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण जांच की मांग की। हिम्मत सिंह ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता का केंद्र होता है। ऐसे समय में जब कोई परिवार अपने प्रियजन को खो चुका हो, तब उसके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा डॉक्टरों और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के बाद उनकी पत्नी उर्मिला सिंह और इकलौते पुत्र शक्ति सिंह गहरे शोक में हैं। ऐसे समय में उनके साथ कथित मारपीट होना और बाद में उन्हीं पर मुकदमे दर्ज होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। हिम्मत सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की जाए । उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और मरीजों के परिजनों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और विश्वास बना रहना समाजहित में अत्यंत आवश्यक है जिसे पर पुलिस अधीक्षक ने न्याय एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया । इस अवसर पर सुमेर सिंह, करनी सेना जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, संदीप सिंह गौड़, हितेन्द्र शर्मा, प्रणव मेहता, मुकेश खींची, गोविंद सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राम सिंह, अभिषेक सिंह, शंकर सामरिया, सूरत सिंह, पंकज सोनी, मुकेश माहेश्वरी, महेंद्र जैन, श्याम सुंदर शर्मा, अमर धामोनिया सहित रामपुरा व्यापार संघ एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक पीड़ित परिवार के समर्थन में उपस्थित रहे।1
- “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “ मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।। “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “ मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।। बच्चे शिक्षक मांग रहे है मदन दिलावर जी. .!! न्याय करो अन्यथा छोड़ दो कुर्सी।।1
- कोटा में कांग्रेस की छात्र-युवा रैली, कलेक्ट्रेट घेराव में उमड़ी भीड़ कोटा छात्रों की गूंज कार्यक्रम के नेशनल कोऑर्डिनेटर व गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा के सांसद व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद में राहुल गांधी जी की सहित विपक्ष के नेताओं का कितना भी माइक बंद कर दें कोटा की आवाज रुकने वाली नहीं है यह आज कोटा के छात्रों ने करके दिखाया है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के कारण ही नरेंद्र मोदी व अमित शाह की खटिया खड़ी हो गई है। मेवानी ने कहा कि राहुल गांधी जी के आवाहन पर आज पूरे देश के 28 शहरों में छात्रों द्वारा जिला कलेक्ट्रट का घेराव किया गया है। हेडर: कोटा में कांग्रेस की छात्र-युवा रैली, कलेक्ट्रेट घेराव में उमड़ी भीड़ एंकर: कोटा में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में छात्र-युवा रैली निकाली गई। उम्मेद क्लब से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में बदल गई, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। वीओ: रैली को संबोधित करते हुए गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाई नहीं जा सकती और कोटा के छात्रों ने अपनी ताकत दिखाई है। कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने शिक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए जवाबदेही की मांग की। वहीं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने छात्रों के आंदोलन को युवाओं के सम्मान की लड़ाई बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए। रैली में विधायक शांति धारीवाल, चेतन पटेल, अशोक चांदना सहित कांग्रेस के कई नेता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सम्भोधन प्रहलाद गुंजल3
- झारखंड के छात्र कथित पेपर लीक के विरोध में पिछले 10 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड के छात्र कथित पेपर लीक के विरोध में पिछले 10 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वे सिर्फ बिस्कुट खाकर ही गुजारा कर रहे हैं। CJP अब कहां है। ज़ोमैटो, स्विगी या ब्लिंकइट के ज़रिए कोई उन्हें खाना क्यों नहीं भेज रहा है।।1
- कार सवार दो मनचलों ने दो स्थानीय लड़कियों से छेड़छाड़ की। इसके बाद बेटियां शेरनी बन गई और जमकर आरोपियों की धुनाई कर दी। ये वीडियो नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के सतौली का है। आरोप है कि कार सवार दो मनचलों ने दो स्थानीय लड़कियों से छेड़छाड़ की। इसके बाद बेटियां शेरनी बन गई और जमकर आरोपियों की धुनाई कर दी। आरोपियों पर कालिख पोतने के साथ उन पर कंडाली (सिसूण) भी लगाई।1