logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा व समाज सुधार में योगदान को किया याद नीमराना कस्बे के श्रीराम प्लाजा स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को देश की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन और समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का साहसिक कार्य किया, जब समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियां व्याप्त थीं। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल है। उनके प्रयासों से ही देश में महिलाओं की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और समानता के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रवक्ता नगर कांग्रेस एवं जिला महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज जिला कोटपूतली बहरोड राजकुमार सिलारपुर,नगर उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया,नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,एडवोकेट मनजीत सामदिया,सुरेंद्र सैनी, राहुल सैनी, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया ,मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, प्रवीण कुमार यादव, नेमीचंद, रामजस झगड़ोलिया,संदीप उमरावगढ़, नरोत्तम यादव,कमल,रिंकू,अर्जुन ,दीपक,नरेंद्र आदि उपस्थित रहे

1 day ago
user_प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
1 day ago

देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा व समाज सुधार में योगदान को किया याद नीमराना कस्बे के श्रीराम प्लाजा स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को देश की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन और समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का साहसिक कार्य किया, जब समाज

4d5e6cd8-c6c9-4022-a4b9-95333528d9c8

में अनेक प्रकार की कुरीतियां व्याप्त थीं। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल है। उनके प्रयासों से ही देश में महिलाओं की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और समानता के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रवक्ता नगर कांग्रेस एवं जिला महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज जिला कोटपूतली बहरोड राजकुमार सिलारपुर,नगर उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया,नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,एडवोकेट मनजीत सामदिया,सुरेंद्र सैनी, राहुल सैनी, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया ,मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, प्रवीण कुमार यादव, नेमीचंद, रामजस झगड़ोलिया,संदीप उमरावगढ़, नरोत्तम यादव,कमल,रिंकू,अर्जुन ,दीपक,नरेंद्र आदि उपस्थित रहे

More news from Alwar and nearby areas
  • मुंडावर उपखंड क्षेत्र के हरियाणा सीमा से सटे गांव रामसिंहपुरा का एक और वीर सपूत देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। भारतीय सेना में कार्यरत जवान नितेश कुमार श्रीनगर के बारामुला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए। इस खबर के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नितेश कुमार 28 दिन की छुट्टी पूरी कर चार दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर श्रीनगर के बारामुला क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके चचेरे भाई डॉ. उम्मेद सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर लौटने से पहले नितेश गुलमर्ग स्थित ट्रांजिट कैंप में पहुंचे थे, जो सेना की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। बताया गया कि ट्रांजिट कैंप में पहुंचने के बाद नितेश अपने ससुराल पलावा गांव में 11 मार्च को होने वाली अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी बढ़ाने का प्रार्थना पत्र अधिकारियों को देने पहुंचे थे। इसी दौरान वह सेना के वाहन से साथियों के साथ सफर कर रहे थे। वाहन से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना में शहीद होने पर सेना द्वारा उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। इसके बाद सेना के जवानों के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रामसिंहपुरा लाया गया। नितेश कुमार वर्ष 2017 में 19 इन्फेंट्री डिवीजन के तहत भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने वर्ष 2015 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने पिता के मार्गदर्शन में सेना में भर्ती होने की तैयारी शुरू की थी। शहीद नितेश कुमार का परिवार भी लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता अभय सिंह वर्ष 2008 में भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई विजय सिंह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सेना में तैनात हैं। गांव रामसिंहपुरा के इस वीर सपूत की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर मुंडावर विधायक ललित यादव,जाट महासभा जिला अध्यक्ष अमित धर्मपाल चौधरी, मानका सरपंच गोविंद वाल्मीकि, राजा पंडित, लक्ष्मीकांत मीणा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    4
    मुंडावर उपखंड क्षेत्र के हरियाणा सीमा से सटे गांव रामसिंहपुरा का एक और वीर सपूत देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। भारतीय सेना में कार्यरत जवान नितेश कुमार श्रीनगर के बारामुला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए। इस खबर के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार नितेश कुमार 28 दिन की छुट्टी पूरी कर चार दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर श्रीनगर के बारामुला क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके चचेरे भाई डॉ. उम्मेद सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर लौटने से पहले नितेश गुलमर्ग स्थित ट्रांजिट कैंप में पहुंचे थे, जो सेना की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
बताया गया कि ट्रांजिट कैंप में पहुंचने के बाद नितेश अपने ससुराल पलावा गांव में 11 मार्च को होने वाली अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी बढ़ाने का प्रार्थना पत्र अधिकारियों को देने पहुंचे थे। इसी दौरान वह सेना के वाहन से साथियों के साथ सफर कर रहे थे। वाहन से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना में शहीद होने पर सेना द्वारा उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। इसके बाद सेना के जवानों के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रामसिंहपुरा लाया गया।
नितेश कुमार वर्ष 2017 में 19 इन्फेंट्री डिवीजन के तहत भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने वर्ष 2015 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने पिता के मार्गदर्शन में सेना में भर्ती होने की तैयारी शुरू की थी।
शहीद नितेश कुमार का परिवार भी लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता अभय सिंह वर्ष 2008 में भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई विजय सिंह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सेना में तैनात हैं।
गांव रामसिंहपुरा के इस वीर सपूत की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर मुंडावर विधायक ललित यादव,जाट महासभा जिला अध्यक्ष अमित धर्मपाल चौधरी, मानका सरपंच गोविंद वाल्मीकि, राजा पंडित, लक्ष्मीकांत मीणा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    22 hrs ago
  • "शिक्षा से ही समाज का अंधकार किया जा सकता है दूर " सोडावास. सोडावास कस्बे के अजरका रोड राव वीरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शीतला अष्टमी पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला निदेशक वीरेंद्र यादव ने कहा शिक्षा से ही समाज का अंधकार दूर किया जा सकता है। बालक- बालिकाओं को शिक्षित करने एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं भामाशाह व दुकानदार मौजूद रहे।
    1
    "शिक्षा से ही समाज का अंधकार किया जा सकता है दूर "                       सोडावास.
सोडावास कस्बे के अजरका रोड राव वीरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शीतला अष्टमी पर्व  बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला  निदेशक वीरेंद्र यादव ने कहा शिक्षा से ही समाज का अंधकार दूर किया जा सकता है।  बालक- बालिकाओं को शिक्षित करने एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं भामाशाह  व दुकानदार मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • Post by दिलबाग यादव
    1
    Post by दिलबाग यादव
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उन्होंने कहा कि कहीं किसी क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता से संबंधित कोई समस्या आने पर तुरंत समाधान करें। गांवों के जलघरों की साफ-सफाई, रख-रखाव और पाइप लाइन में लीकेज होने पर तुरंत ठीक करना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में पेयजल की बर्बादी न होने पाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। गांवों के लिए तकनीकी टीम बनाई जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय चौहान ने बैठक में बताया कि गांवों में बेहतर पेयजल सप्लाई को लेकर जिला तकनीकी यूनिट बनाई गई हैं। यह टीमें गांवों में पेयजल सप्लाई की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगी। विभाग ने जिला में पेयजल सप्लाई से संबंधित शिकायत निवारण नंबर 18001805678 भी जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति पेयजल समस्या को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, बीडीपीओ संजय सिंह, एसडीओ विनोद बागड़ी, जिला को-ऑर्डिनेटर योगेंद्र इत्यादि मौजूद रहे। #hr81news #bawalnews #bbn #hr36news
    1
    उन्होंने कहा कि कहीं किसी क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता से संबंधित कोई समस्या आने पर तुरंत समाधान करें। गांवों के जलघरों की साफ-सफाई, रख-रखाव और पाइप लाइन में लीकेज होने पर तुरंत ठीक करना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में पेयजल की बर्बादी न होने पाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
गांवों के लिए तकनीकी टीम बनाई
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय चौहान ने बैठक में बताया कि गांवों में बेहतर पेयजल सप्लाई को लेकर जिला तकनीकी यूनिट बनाई गई हैं। यह टीमें गांवों में पेयजल सप्लाई की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगी।
विभाग ने जिला में पेयजल सप्लाई से संबंधित शिकायत निवारण नंबर 18001805678 भी जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति पेयजल समस्या को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, बीडीपीओ संजय सिंह, एसडीओ विनोद बागड़ी, जिला को-ऑर्डिनेटर योगेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।
#hr81news #bawalnews #bbn #hr36news
    user_HR 81 NEWS
    HR 81 NEWS
    पत्रकार बावल, रेवाड़ी, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • BIG BRAKING NEWS पंचकूला के सिविल हॉस्पिटल स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव अभीअचानक
    1
    BIG BRAKING NEWS पंचकूला के सिविल हॉस्पिटल  स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव अभीअचानक
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    1 hr ago
  • रेवाड़ी हरियाणा
    1
    रेवाड़ी हरियाणा
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए युवाओं का संघर्ष जारी, पांचवीं दंडवत यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ (कोटपूतली-बहरोड़) बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण और गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है। इसी कड़ी में आज स्थानीय युवाओं अमित व नवीन सैनी द्वारा लगातार जारी दंडवत यात्रा के पांचवें चरण का विधिवत शुभारंभ किया गया। भक्ति और अनुशासन का संगम यह यात्रा स्टेट हाईवे से होते हुए रुंध हनुमान मंदिर तक पहुँची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के प्रमुख मंदिर महंतों ने यात्रा स्थल पर पहुँचकर दोनों श्रद्धालुओं के संकल्प की सराहना की और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। युवाओं ने संभाली सुरक्षा की कमान हाईवे पर यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवाओं की टोली ने यातायात प्रबंधन में सहयोग कर संकल्प यात्रा को सुगम बनाया और पुण्य के भागी बने। कठिन तपस्या से प्रशासन को जगाने का प्रयास अपनी अटूट आस्था और गौ-सेवा के संकल्प के साथ युवा साथियों ने मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पांचवीं दंडवत यात्रा शुरू की। भीषण गर्मी और शारीरिक कष्ट की परवाह किए बिना, युवा जमीन पर लेटकर (दंडवत) इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार का ध्यान दो प्रमुख मांगों की ओर आकर्षित करना है: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करना। बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में एक व्यवस्थित सरकारी गौशाला का निर्माण करना। युवा शक्ति का दिखा जोश आज की यात्रा में नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान "गौमाता की जय" और "गौशाला निर्माण हमारा अधिकार" जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मुहिम से जुड़े सदस्यों ने कहा कि जब तक नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका यह शांतिपूर्ण संघर्ष और तपस्या जारी रहेगी। जनता का मिल रहा भारी समर्थन इस मुहिम को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने इस मुहिम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। "यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बेसहारा गौवंश को छत दिलाने और हमारी संस्कृति के संरक्षण की एक पुकार है।
    1
    गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए युवाओं का संघर्ष जारी, पांचवीं दंडवत यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ
(कोटपूतली-बहरोड़) बर्डोद
नगर पालिका क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण और गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है। इसी कड़ी में आज स्थानीय युवाओं अमित व नवीन सैनी द्वारा लगातार जारी दंडवत यात्रा के पांचवें चरण का विधिवत शुभारंभ किया गया।
भक्ति और अनुशासन का संगम
यह यात्रा स्टेट हाईवे से होते हुए रुंध हनुमान मंदिर तक पहुँची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के प्रमुख मंदिर महंतों ने यात्रा स्थल पर पहुँचकर दोनों श्रद्धालुओं के संकल्प की सराहना की और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
युवाओं ने संभाली सुरक्षा की कमान
हाईवे पर यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवाओं की टोली ने यातायात प्रबंधन में सहयोग कर संकल्प यात्रा को सुगम बनाया और पुण्य के भागी बने।
कठिन तपस्या से प्रशासन को जगाने का प्रयास
अपनी अटूट आस्था और गौ-सेवा के संकल्प के साथ युवा साथियों ने मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पांचवीं दंडवत यात्रा शुरू की। भीषण गर्मी और शारीरिक कष्ट की परवाह किए बिना, युवा जमीन पर लेटकर (दंडवत) इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार का ध्यान दो प्रमुख मांगों की ओर आकर्षित करना है:
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करना।
बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में एक व्यवस्थित सरकारी गौशाला का निर्माण करना।
युवा शक्ति का दिखा जोश
आज की यात्रा में नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान "गौमाता की जय" और "गौशाला निर्माण हमारा अधिकार" जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मुहिम से जुड़े सदस्यों ने कहा कि जब तक नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका यह शांतिपूर्ण संघर्ष और तपस्या जारी रहेगी।
जनता का मिल रहा भारी समर्थन
इस मुहिम को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने इस मुहिम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।
"यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बेसहारा गौवंश को छत दिलाने और हमारी संस्कृति के संरक्षण की एक पुकार है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.