logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निवासी खोरहटी विकास कुमार नाम है असला सोशल मीडिया पर लहरा रहा है वीडियो हुई वायरल यह दबंग व्यक्ति है जिला रायबरेली थाना डीह@Uppolice @myogiadityanath @dgpup

15 hrs ago
user_मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
संझू, नागौर, राजस्थान•
15 hrs ago

निवासी खोरहटी विकास कुमार नाम है असला सोशल मीडिया पर लहरा रहा है वीडियो हुई वायरल यह दबंग व्यक्ति है जिला रायबरेली थाना डीह@Uppolice @myogiadityanath @dgpup

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नावां सिटी,,नावा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ सफेद मोती के आकार के ओलो की बौछार शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया। इस मौसम परिवर्तन से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं। तेज ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विशेष रूप से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय किसानों के अनुसार, ओले गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फसलें झुक गईं और कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गईं। इससे उनकी मेहनत और निवेश पर संकट मंडराने लगा है।
    3
    नावां सिटी,,नावा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ सफेद मोती के आकार के ओलो की बौछार शुरू हो गई।  तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया। इस  मौसम परिवर्तन से जहां आमजन को  गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं। तेज ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विशेष रूप से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय किसानों के अनुसार, ओले गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फसलें झुक गईं और कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गईं। इससे उनकी मेहनत और निवेश पर संकट मंडराने लगा है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • अजमेर के वैशाली नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर भारी परेशानी देखने को मिल रही है। गैस भरवाने के लिए टेंपो चालकों की करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार लग रही है। सुबह 6 बजे से ही चालक लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। टेंपो चालकों का कहना है कि पूरे अजमेर में सिर्फ एक ही एलपीजी पंप होने की वजह से उन्हें रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई चालक भूखे-प्यासे तपती धूप में अपने वाहनों के साथ धीरे-धीरे लाइन में आगे बढ़ते दिखाई देते हैं। चालकों ने सरकार से मांग की है कि अजमेर में एक और एलपीजी पंप खोला जाए, ताकि इस परेशानी से राहत मिल सके। एलपीजी गैस की कमी का असर अब शहर में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।
    1
    अजमेर के वैशाली नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर भारी परेशानी देखने को मिल रही है। गैस भरवाने के लिए टेंपो चालकों की करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार लग रही है। सुबह 6 बजे से ही चालक लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
टेंपो चालकों का कहना है कि पूरे अजमेर में सिर्फ एक ही एलपीजी पंप होने की वजह से उन्हें रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई चालक भूखे-प्यासे तपती धूप में अपने वाहनों के साथ धीरे-धीरे लाइन में आगे बढ़ते दिखाई देते हैं।
चालकों ने सरकार से मांग की है कि अजमेर में एक और एलपीजी पंप खोला जाए, ताकि इस परेशानी से राहत मिल सके। एलपीजी गैस की कमी का असर अब शहर में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 7 साल का मासूम बच्चा अपने घर का रास्ता भटक गया और काफी देर तक इलाके में इधर-उधर घूमता रहा। बच्चे को अकेला घूमते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ASI शिवलाल मौके पर पहुंचे और मासूम को सुरक्षित थाने लेकर आए। पूछताछ के दौरान बच्चे की पहचान इरफान पुत्र रहीम (उम्र 7 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बच्चे को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने की पहल की। अजमेर पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई ने एक बार फिर इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।
    1
    अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 7 साल का मासूम बच्चा अपने घर का रास्ता भटक गया और काफी देर तक इलाके में इधर-उधर घूमता रहा। बच्चे को अकेला घूमते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ASI शिवलाल मौके पर पहुंचे और मासूम को सुरक्षित थाने लेकर आए। पूछताछ के दौरान बच्चे की पहचान इरफान पुत्र रहीम (उम्र 7 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बच्चे को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने की पहल की।
अजमेर पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई ने एक बार फिर इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।
    user_92 R News
    92 R News
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • bedardi ka Sahara Na Mila kabhi pyar bichhada hua dobara nahin mila#Dhokha 💔😂 Dil mein jakhm dekh Kar Chala Gaya 💔😭😭
    1
    bedardi ka Sahara Na Mila kabhi pyar bichhada hua dobara nahin mila#Dhokha 💔😂 Dil mein jakhm dekh Kar Chala Gaya 💔😭😭
    user_Rajkumar maravi राजकुमार अहिरव
    Rajkumar maravi राजकुमार अहिरव
    Graphic designer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि: पुत्र विजय बैंसला ने अजमेर दरगाह और पुष्कर में टेका मत्था.* ​अजमेर/पुष्कर | 'गुर्जर शिरोमणि' कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र और भाजपा नेता विजय बैंसला एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने अजमेर और पुष्कर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर पहुंचकर अपने पिता की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अजमेर दरगाह में जियारत और रस्में ​विजय बैंसला मंगलवार सुबह अजमेर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। कर्नल बैंसला की चौथी पुण्यतिथि पर उन्होंने आस्ताना-ए-शरीफ में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। ​विशिष्ट रस्में: दरगाह के खादिमों द्वारा उन्हें जियारत कराई गई, जिसके बाद उन्होंने दरगाह परिसर में पिता की याद में कई पारंपरिक रस्मों को पूरा किया। इस अवसर पर विजय बैंसला ने कहा कि उनके पिता हमेशा कौम और समाज की एकता के पक्षधर रहे हैं, उसी राह पर चलते हुए उन्होंने आज यहाँ अमन-चैन की दुआ मांगी है।
    1
    कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि: पुत्र विजय बैंसला ने अजमेर दरगाह और पुष्कर में टेका मत्था.*
​अजमेर/पुष्कर | 'गुर्जर शिरोमणि' कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र और भाजपा नेता विजय बैंसला एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने अजमेर और पुष्कर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर पहुंचकर अपने पिता की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अजमेर दरगाह में जियारत और रस्में ​विजय बैंसला मंगलवार  सुबह अजमेर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। कर्नल बैंसला की चौथी पुण्यतिथि पर उन्होंने आस्ताना-ए-शरीफ में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
​विशिष्ट रस्में: दरगाह के खादिमों द्वारा उन्हें जियारत कराई गई, जिसके बाद उन्होंने दरगाह परिसर में पिता की याद में कई पारंपरिक रस्मों को पूरा किया। इस अवसर पर विजय बैंसला ने कहा कि उनके पिता हमेशा कौम और समाज की एकता के पक्षधर रहे हैं, उसी राह पर चलते हुए उन्होंने आज यहाँ अमन-चैन की दुआ मांगी है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रियांबड़ी (नागौर) नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के जसनगर थाना क्षेत्र के लाडवा गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए करीब 45-46 तोला सोना और 100 तोला चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक राजाराम अपने परिवार के साथ जोधपुर में थे और घर पर केवल उनकी बुजुर्ग मां रहती थीं। चोरी की जानकारी तब लगी जब सुबह परिजनों को घर के दरवाजे खुले मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राजाराम तुरंत जसनगर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर सभी कमरों को खंगाला और ऊपर के कमरे में रखे वार्डरोब को तोड़कर गहने चोरी कर लिए। खास बात यह है कि घर में लगे 6 CCTV कैमरों में से 4 कैमरों में तीन संदिग्ध बदमाशों की स्पष्ट फुटेज सामने आई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि पीड़ित परिवार ने हाल ही में 19 फरवरी को अपने बेटे की शादी इसी घर में की थी और उसी के बाद घर में बड़ी मात्रा में आभूषण रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजाराम पुत्र आशूराम, निवासी लाडवा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे वर्तमान में बीएसएफ के केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ में कार्यरत हैं, जबकि उनका परिवार जोधपुर में रहता है। गांव स्थित घर पर उनकी बुजुर्ग माताजी रहती हैं और वे बीच-बीच में यहां आते-जाते रहते हैं। 28 मार्च की शाम को वे रामगढ़ से जोधपुर पहुंचे थे। अगले दिन सुबह करीब 6:41 बजे उनके छोटे भाई की पत्नी का फोन आया कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। इस सूचना के बाद वे तुरंत परिवार सहित जसनगर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर देखा गया कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और सभी कमरों के बॉक्स व अलमारियां खंगाली गई थीं। बदमाशों ने खासतौर पर ऊपर के कमरे में रखे वार्डरोब को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में पत्नी, बहू, बेटे और स्वयं के गहने शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 45-46 तोला सोना और करीब 100 तोला चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी गायब बताया गया है। पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 331(4) और 305(a) के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरी कैसे हुई (घटना का तरीका) इस वारदात में बदमाशों ने पहले घर की रेकी की और फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। घर में बुजुर्ग महिला के अलावा कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाया गया। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे को खोलकर घर में प्रवेश किया और सीधे अंदर जाकर सभी कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से उस कमरे को निशाना बनाया जहां हाल ही में शादी के कारण कीमती गहने रखे गए थे। वार्डरोब को तोड़कर अंदर रखे आभूषण निकाल लिए गए। घर में बिखरा सामान इस बात का संकेत देता है कि बदमाशों ने पूरी तसल्ली से घर की तलाशी ली। CCTV कैमरों को पूरी तरह से निष्क्रिय नहीं किया जा सका, जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। यह पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बनकर सामने आया कितना नुकसान, क्या-क्या चोरी हुआ पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी में सबसे अधिक नुकसान सोने और चांदी के आभूषणों का हुआ है। पत्नी के करीब 11-12 तोला सोने के गहने, बहू के लगभग 30-31 तोला आभूषण, बेटे और खुद के गहने मिलाकर कुल 45-46 तोला सोना चोरी हुआ है। इसके अलावा चांदी के पायजेब, सिक्के और अन्य सामान मिलाकर लगभग 100 तोला चांदी भी बदमाश ले गए। साथ ही कुछ अन्य घरेलू सामान भी गायब बताया गया है। चूंकि हाल ही में घर में शादी हुई थी, इसलिए गहनों की मात्रा अधिक थी, जिससे चोरी का कुल नुकसान काफी बड़ा हो गया। पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई जसनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात किसी जानकार या स्थानीय रेकी करने वाले गिरोह की हो सकती है, जिन्हें घर की स्थिति और गहनों की जानकारी थी। फुटेज में तीन आरोपी स्पष्ट नजर आने से पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। साथ ही आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
    3
    रियांबड़ी (नागौर) नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के  जसनगर थाना क्षेत्र के लाडवा गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए करीब 45-46 तोला सोना और 100 तोला चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक राजाराम अपने परिवार के साथ जोधपुर में थे और घर पर केवल उनकी बुजुर्ग मां रहती थीं। चोरी की जानकारी तब लगी जब सुबह परिजनों को घर के दरवाजे खुले मिलने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही राजाराम तुरंत जसनगर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर सभी कमरों को खंगाला और ऊपर के कमरे में रखे वार्डरोब को तोड़कर गहने चोरी कर लिए। खास बात यह है कि घर में लगे 6 CCTV कैमरों में से 4 कैमरों में तीन संदिग्ध बदमाशों की स्पष्ट फुटेज सामने आई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं।
यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि पीड़ित परिवार ने हाल ही में 19 फरवरी को अपने बेटे की शादी इसी घर में की थी और उसी के बाद घर में बड़ी मात्रा में आभूषण रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
राजाराम पुत्र आशूराम, निवासी लाडवा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे वर्तमान में बीएसएफ के केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ में कार्यरत हैं, जबकि उनका परिवार जोधपुर में रहता है। गांव स्थित घर पर उनकी बुजुर्ग माताजी रहती हैं और वे बीच-बीच में यहां आते-जाते रहते हैं।
28 मार्च की शाम को वे रामगढ़ से जोधपुर पहुंचे थे। अगले दिन सुबह करीब 6:41 बजे उनके छोटे भाई की पत्नी का फोन आया कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। इस सूचना के बाद वे तुरंत परिवार सहित जसनगर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर देखा गया कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और सभी कमरों के बॉक्स व अलमारियां खंगाली गई थीं। बदमाशों ने खासतौर पर ऊपर के कमरे में रखे वार्डरोब को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
चोरी हुए सामान में पत्नी, बहू, बेटे और स्वयं के गहने शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 45-46 तोला सोना और करीब 100 तोला चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी गायब बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 331(4) और 305(a) के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
चोरी कैसे हुई (घटना का तरीका)
इस वारदात में बदमाशों ने पहले घर की रेकी की और फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। घर में बुजुर्ग महिला के अलावा कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाया गया। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे को खोलकर घर में प्रवेश किया और सीधे अंदर जाकर सभी कमरों को खंगालना शुरू कर दिया।
उन्होंने विशेष रूप से उस कमरे को निशाना बनाया जहां हाल ही में शादी के कारण कीमती गहने रखे गए थे। वार्डरोब को तोड़कर अंदर रखे आभूषण निकाल लिए गए। घर में बिखरा सामान इस बात का संकेत देता है कि बदमाशों ने पूरी तसल्ली से घर की तलाशी ली।
CCTV कैमरों को पूरी तरह से निष्क्रिय नहीं किया जा सका, जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। यह पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बनकर सामने आया
कितना नुकसान, क्या-क्या चोरी हुआ
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी में सबसे अधिक नुकसान सोने और चांदी के आभूषणों का हुआ है। पत्नी के करीब 11-12 तोला सोने के गहने, बहू के लगभग 30-31 तोला आभूषण, बेटे और खुद के गहने मिलाकर कुल 45-46 तोला सोना चोरी हुआ है।
इसके अलावा चांदी के पायजेब, सिक्के और अन्य सामान मिलाकर लगभग 100 तोला चांदी भी बदमाश ले गए। साथ ही कुछ अन्य घरेलू सामान भी गायब बताया गया है।
चूंकि हाल ही में घर में शादी हुई थी, इसलिए गहनों की मात्रा अधिक थी, जिससे चोरी का कुल नुकसान काफी बड़ा हो गया।
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
जसनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का मानना है कि यह वारदात किसी जानकार या स्थानीय रेकी करने वाले गिरोह की हो सकती है, जिन्हें घर की स्थिति और गहनों की जानकारी थी।
फुटेज में तीन आरोपी स्पष्ट नजर आने से पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। साथ ही आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अजमेर। इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु, राज्यपाल त्रिपुरा ने विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचकर अकीदत पेश की। इस दौरान उन्होंने दरगाह में मखमली चादर और फूल पेश कर देश में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर गद्दी नशीन खादिम सैय्यद दानियाल चिश्ती ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें दरगाह की जियारत कराई। जियारत के बाद दस्तारबंदी की रस्म भी अदा की गई।राज्यपाल नल्लु ने ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान दरगाह परिसर में मौजूद जायरीन और खादिमों ने भी उनके साथ मिलकर दुआ में शिरकत की।
    1
    अजमेर। इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु, राज्यपाल त्रिपुरा ने विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचकर अकीदत पेश की। इस दौरान उन्होंने दरगाह में मखमली चादर और फूल पेश कर देश में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
दरगाह पहुंचने पर गद्दी नशीन खादिम सैय्यद दानियाल चिश्ती ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें दरगाह की जियारत कराई। जियारत के बाद दस्तारबंदी की रस्म भी अदा की गई।राज्यपाल नल्लु ने ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान दरगाह परिसर में मौजूद जायरीन और खादिमों ने भी उनके साथ मिलकर दुआ में शिरकत की।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.