एक्सप्रेसवे पर चला सघन चेकिंग अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव में छह चालान फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात और रविवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के छह चालान किए गए। अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों की जांच होने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। डीजी ट्रैफिक के निर्देश पर शनिवार और रविवार को एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर अभियान चलाया। इस दौरान ट्रक, रोडवेज एवं प्राइवेट बसों के अलावा कारों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें छह चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान इंस्पेक्टर तरुण धीमान, उपनिरीक्षक शिव प्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

- हिंदू कुल गौरव क्षत्रिय सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के बोर्ड स्थापना कार्यक्रम: गांव नगला पाल मेवली कलां डौकी फतेहाबाद आगरा में समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित भव्य महाराणा प्रताप जी के बोर्ड स्थापना कार्यक्रम सफलता पूर्वक हुआ जय श्री राम 🙏⚔️🚩1
- आगरा ज़िले में महाराणा प्रताप की जयंती जगह-जगह धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसकी जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदोरिया ने दी।1
- आगरा जिले के फतेहाबाद में सब्जियों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अचानक हुए इस बदलाव से ग्राहक और विक्रेता दोनों हैरान हैं।1
- आगरा के फतेहाबाद में सुखलालपुरा और नयापुरा के ग्रामीण रेलवे अंडरपास और पक्की सड़क की मांग को लेकर 12 मई 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन करेंगे। ग्रामीण लंबे समय से 15 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन उग्र होगा और रेल सेवाएं पूरी तरह बाधित की जाएंगी।1
- आगरा के फतेहाबाद में एक महिला ने अपने पति के साथ कथित तौर पर मारपीट की। मारपीट के बाद वह अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।1
- “स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल? नीरज यादव ने गिनाईं जनता की समस्याएं” MTF news “3 इंजन सरकार पर सपा का वार — ‘जमीन पर नहीं दिख रहा विकास’ ”विकास या सिर्फ प्रचार? सपा प्रवक्ता नीरज यादव का बड़ा हमला”1
- फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए शनिवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ खुद सफाई में हिस्सा लिया और व्यवस्था का निरीक्षण किया।1
- आगरा के मलपुरा क्षेत्र में पुलिस और चोरी के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।1