logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरसात में जलभराव और गंदगी पर तत्काल कार्रवाई करें, नगरों में कहीं भी कूड़े का ढेर न दिखे- मंत्री ए.के. शर्मा - हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के मंत्री ने दिए निर्देश। - जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण, लापरवाही पर होगी जिम्मेदारी तय- मंत्री ए.के. शर्मा। नित्यवार्ता डेस्क : भदोही। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद में विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बरसात के मौसम में जलभराव, संक्रामक रोगों एवं साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी नगर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं जलभराव हो, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कर समस्या का निस्तारण कराया जाए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है और जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छर जनित एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सभी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराना सुनिश्चित करें। जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि डेंगू, मलेरिया सहित मच्छर जनित रोगों के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। उन्होंने नगर निकायों में सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि किसी भी नगर में कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए। नियमित रूप से सफाई, कूड़ा उठान एवं निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई बनाए रखी जाए। मंत्री ए के शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को देखते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मौसम में वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के साथ ही स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सभी अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां समय से पूरी रखी जाएं। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए। समीक्षा के दौरान मंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया कि योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराते हुए अधिक से अधिक घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। हर घर जल की उपलब्धता शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मंत्री ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंत्री को आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों से निस्तारित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा समीक्षा के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को बैठक में रखा, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बरसात के दौरान स्वच्छता, जल निकासी, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पेयजल व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

45 min ago
user_"नित्यवार्ता"
"नित्यवार्ता"
Newspaper publisher Mirzapur, Uttar Pradesh•
45 min ago
6d595108-ea4a-4b9b-b60c-71933df33c89

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला
    1
    मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो 

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस 

विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान 

स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र 

कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी 

RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल 

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।
    1
    मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।
    1
    मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News

मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात
    1
    चुनार में बाढ़ जैसे हालात
जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी
चुनार में बाढ़ जैसे हालात
जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी
चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव
मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप
जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    3
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की। ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था
गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया।
कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।

    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भूमि कब्जा हटाने पहुंची पुलिस तहसील प्रशासन की टीम पर पथराव और चक्का जाम से मजा हर का लाल नगर टोल प्लाजा भूमि कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम, पथराव और चक्का जाम से मचा हड़कंप गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तहसील औराई अंतर्गत लालानगर टोल प्लाजा के पास गाटा संख्या 730, रकबा 0.1870 हेक्टेयर भूमि पर कथित अवैध कब्जे को हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम को गुरुवार को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की ओर पथराव कर दिया। इसके बाद सड़क पर चक्का जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि पर कब्जे को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के माध्यम से भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के नेतृत्व में कानूनगो राम आसरे विश्वकर्मा और लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध बढ़ गया और कुछ लोगों द्वारा तहसीलदार तथा पुलिसकर्मियों की ओर पथराव किए जाने की बात सामने आई। अचानक हुए पथराव से मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इसी दौरान विरोध कर रहे लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर आवागमन प्रभावित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर गोपीगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद कुछ समय बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। इसके पश्चात पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भूमि से कथित अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। वहीं, पथराव और विरोध प्रदर्शन में शामिल आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल को मौके पर तैनात रखा गया है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।
    4
    भूमि कब्जा हटाने पहुंची पुलिस तहसील प्रशासन की टीम पर पथराव और चक्का जाम से मजा हर का लाल नगर टोल प्लाजा
भूमि कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम, पथराव और चक्का जाम से मचा हड़कंप
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तहसील औराई अंतर्गत लालानगर टोल प्लाजा के पास गाटा संख्या 730, रकबा 0.1870 हेक्टेयर भूमि पर कथित अवैध कब्जे को हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम को गुरुवार को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की ओर पथराव कर दिया। इसके बाद सड़क पर चक्का जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि पर कब्जे को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के माध्यम से भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के नेतृत्व में कानूनगो राम आसरे विश्वकर्मा और लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध बढ़ गया और कुछ लोगों द्वारा तहसीलदार तथा पुलिसकर्मियों की ओर पथराव किए जाने की बात सामने आई। अचानक हुए पथराव से मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
इसी दौरान विरोध कर रहे लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर आवागमन प्रभावित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर गोपीगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद कुछ समय बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। इसके पश्चात पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भूमि से कथित अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
वहीं, पथराव और विरोध प्रदर्शन में शामिल आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल को मौके पर तैनात रखा गया है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे
    1
    आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है

नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.