logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ। दिनांक 16 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय सीजेएम के आदेश के क्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन सोसाइटी के संबंध में थाना सरायलखन्सी में पंजीकृत अभियोग एवं प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी दी। एसपी ने बताया कि प्रकरण में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले से संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

6 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

मऊ। दिनांक 16 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय सीजेएम के आदेश के क्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन सोसाइटी के संबंध में थाना सरायलखन्सी में पंजीकृत अभियोग एवं प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी दी। एसपी ने बताया कि प्रकरण में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले से संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरायलखनसी अंतर्गत सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पुलिस कर रही है मामले की जांच मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी अंतर्गत ताजूपुर सैनिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मीडिया को बयान देकर पूरी घटना की जानकारी दिया है
    1
    सरायलखनसी अंतर्गत सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पुलिस कर रही है मामले की जांच
मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी अंतर्गत ताजूपुर सैनिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मीडिया को बयान देकर पूरी घटना की जानकारी दिया है
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बूढनपुर गन्ना समिति में सात दिवसीय गन्ना किसान मेले का भव्य आयोजन; फसल सुरक्षा और उन्नत खेती की मिली विस्तृत जानकारी ​बूढनपुर (संवाददाता): क्षेत्र के गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बूढनपुर गन्ना समिति परिसर में सात दिवसीय विशाल गन्ना किसान मेले का आयोजन किया गया। समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में पहले ही दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने भाग लिया। ​बीमारियों से बचाव और पैदावार बढ़ाने पर जोर मेले में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों, लाल सड़न (रेड रॉट) और अन्य प्रमुख बीमारियों के लक्षण तथा उनसे बचाव के प्रभावी वैज्ञानिक उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इसके साथ ही, कम लागत में गन्ने की पैदावार बढ़ाने, उन्नत किस्म के बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक सिंचाई तकनीकों (जैसे ड्रिप इरिगेशन) के उपयोग पर विशेष जानकारी दी गई। ​किसानों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी लालचंद प्रसाद ने बताया कि यह सात दिवसीय मेला पूरी तरह से किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसान भाई मेले में आकर गन्ने की खेती से जुड़ी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, पर्ची संबंधी प्रश्न या फसल से संबंधित शिकायत अधिकारियों के सामने निसंकोच रख सकते हैं, जिसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा। ​मेले में दर्जनों किसान रहे मौजूद किसान मेले के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश सिंह, चंद्रजीत तिवारी, अरविन्द सिंह, प्रेमसागर पाण्डेय और रामचेत यादव समेत भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। मेले को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    बूढनपुर गन्ना समिति में सात दिवसीय गन्ना किसान मेले का भव्य आयोजन; फसल सुरक्षा और उन्नत खेती की मिली विस्तृत जानकारी
​बूढनपुर (संवाददाता): क्षेत्र के गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बूढनपुर गन्ना समिति परिसर में सात दिवसीय विशाल गन्ना किसान मेले का आयोजन किया गया। समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में पहले ही दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने भाग लिया।
​बीमारियों से बचाव और पैदावार बढ़ाने पर जोर
मेले में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों, लाल सड़न (रेड रॉट) और अन्य प्रमुख बीमारियों के लक्षण तथा उनसे बचाव के प्रभावी वैज्ञानिक उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इसके साथ ही, कम लागत में गन्ने की पैदावार बढ़ाने, उन्नत किस्म के बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक सिंचाई तकनीकों (जैसे ड्रिप इरिगेशन) के उपयोग पर विशेष जानकारी दी गई।
​किसानों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी लालचंद प्रसाद ने बताया कि यह सात दिवसीय मेला पूरी तरह से किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसान भाई मेले में आकर गन्ने की खेती से जुड़ी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, पर्ची संबंधी प्रश्न या फसल से संबंधित शिकायत अधिकारियों के सामने निसंकोच रख सकते हैं, जिसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा।
​मेले में दर्जनों किसान रहे मौजूद
किसान मेले के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश सिंह, चंद्रजीत तिवारी, अरविन्द सिंह, प्रेमसागर पाण्डेय और रामचेत यादव समेत भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। मेले को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आजमगढ़ : मंझारी बजार से जेवरात लेकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, बैग से पिस्टल-तमंचा, बांका और कारतूस बरामद; दो साथी फरार, पिटाई का वीडियो वायरल आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी बाजार में शुक्रवार को जेवरात की दुकान से आभूषण लेकर भाग रहे चार बदमाशों में दो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। बदमाश बाइक से भाग रहे थे, लेकिन शोर मचने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। तलाशी में उनके बैग से पिस्टल, तमंचा, बांका और कारतूस बरामद हुए। वहीं, दो बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर बरामद हथियार और सामान कब्जे में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
    1
    आजमगढ़ : मंझारी बजार से जेवरात लेकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, बैग से पिस्टल-तमंचा, बांका और कारतूस बरामद; दो साथी फरार, पिटाई का वीडियो वायरल
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी बाजार में शुक्रवार को जेवरात की दुकान से आभूषण लेकर भाग रहे चार बदमाशों में दो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। बदमाश बाइक से भाग रहे थे, लेकिन शोर मचने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। तलाशी में उनके बैग से पिस्टल, तमंचा, बांका और कारतूस बरामद हुए। वहीं, दो बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर बरामद हथियार और सामान कब्जे में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आ गया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारस नाथ यादव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देवारांचल विकास से अछूता क्यों रह गया? पारस नाथ यादव ने बताई पूरी वजह! विकास कार्यों, देवारांचल की समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम सवालों पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारस नाथ यादव से हुई खास बातचीत। क्या कहा पारस नाथ यादव ने? कौन से मुद्दे बने देवारांचल के विकास में बाधा? देखिए पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। रामकृष्ण यादव जर्नलिस्ट #पारसनाथयादव #ब्लॉकप्रमुखप्रतिनिधि #देवारांचल #देवारांचलविकास #आजमगढ़ #सगड़ी #एक्सक्लूसिवइंटरव्यू #ExclusiveInterview #Azamgarh #Sagri #RamkrishnaYadavJournalist
    1
    आ गया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारस नाथ यादव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
देवारांचल विकास से अछूता क्यों रह गया? पारस नाथ यादव ने बताई पूरी वजह!
विकास कार्यों, देवारांचल की समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम सवालों पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारस नाथ यादव से हुई खास बातचीत।
क्या कहा पारस नाथ यादव ने? कौन से मुद्दे बने देवारांचल के विकास में बाधा? देखिए पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।
रामकृष्ण यादव जर्नलिस्ट
#पारसनाथयादव #ब्लॉकप्रमुखप्रतिनिधि #देवारांचल #देवारांचलविकास #आजमगढ़ #सगड़ी #एक्सक्लूसिवइंटरव्यू #ExclusiveInterview #Azamgarh #Sagri #RamkrishnaYadavJournalist
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house Sagri, Azamgarh•
    7 hrs ago
  • उमेश चौरसिया हत्याकांड का उभांव पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गौरव यादव उर्फ प्रदुमन यादव, विवेक यादव उर्फ पंडित, रंजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार वर्मा और सुंदरम पासवान शामिल हैं। इनमें से दो बाल अपचारी बताए गए हैं, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे और दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तिरनई नहर पुल के पास तिरनई खिजिरपुर उस्मानपुर मौजा स्थित डेरा/अर्धनिर्मित मकान में दबिश देकर पांचों आरोपियों को दोपहर 1:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चौरसिया के डेरा के पास से घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे बरामद हुए। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।गिरफ्तारी और अनावरण में उभांव थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम की भी भूमिका रही। पुलिस ने विधिक कारवाई पूरी कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय बलिया भेज दिया।
    2
    उमेश चौरसिया हत्याकांड का उभांव पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गौरव यादव उर्फ प्रदुमन यादव, विवेक यादव उर्फ पंडित, रंजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार वर्मा और सुंदरम पासवान शामिल हैं। इनमें से दो बाल अपचारी बताए गए हैं, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे और दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तिरनई नहर पुल के पास तिरनई खिजिरपुर उस्मानपुर मौजा स्थित डेरा/अर्धनिर्मित मकान में दबिश देकर पांचों आरोपियों को दोपहर 1:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चौरसिया के डेरा के पास से घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे बरामद हुए। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।गिरफ्तारी और अनावरण में उभांव थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम की भी भूमिका रही। पुलिस ने विधिक कारवाई पूरी कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय बलिया भेज दिया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    10 hrs ago
  • पिता के सिर में 14, बेटे के सिर में 7 टांके! मारपीट के बाद मकान पर ताला लगाने का आरोप, CO से गुहार गगहा, गोरखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का दावा है कि हमले में पिता के सिर में करीब 14 और बेटे के सिर में करीब 7 टांके लगे। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाने का भी आरोप है। पीड़ित ने CO बांसगांव से कार्रवाई और चिकित्सकीय जांच की मांग की है। #Gagaha #Gorakhpur #GagahaGorakhpur #GorakhpurNews #UttarPradesh #UPNews #TajaKhabar #BreakingNews #SthaniyaSamachar #Maarpeet #MaarpeetKaMamla #PitaPutraGhayal #Chot #PoliceJanch #COBansgaon #ThaneKiKaryawahi #KanooniKaryawahi #PuraniRanjish #MakaanParTala #GorakhpurSamachar #TazaSamachar #AajKiKhabar #Khabar #NewsUpdate
    1
    पिता के सिर में 14, बेटे के सिर में 7 टांके! मारपीट के बाद मकान पर ताला लगाने का आरोप, CO से गुहार
गगहा, गोरखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का दावा है कि हमले में पिता के सिर में करीब 14 और बेटे के सिर में करीब 7 टांके लगे। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाने का भी आरोप है। पीड़ित ने CO बांसगांव से कार्रवाई और चिकित्सकीय जांच की मांग की है।
#Gagaha #Gorakhpur #GagahaGorakhpur #GorakhpurNews #UttarPradesh #UPNews #TajaKhabar #BreakingNews #SthaniyaSamachar #Maarpeet #MaarpeetKaMamla #PitaPutraGhayal #Chot #PoliceJanch #COBansgaon #ThaneKiKaryawahi #KanooniKaryawahi #PuraniRanjish #MakaanParTala #GorakhpurSamachar #TazaSamachar #AajKiKhabar #Khabar #NewsUpdate
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    20 hrs ago
  • गाजीपुर तिराहा पर चलाया गया स्वच्छता अभियान सीडीओ मौके पर रहे मौजूद भारत के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आज दूसरे दिन स्वच्छता अभियान गाजीपुर तिराहा मऊ जनपद में किया गया वह इस दौरान नगर पालिका से लेकर भाजपा के नेताओं से लेकर सीडीओ तक ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत किया।
    2
    गाजीपुर तिराहा पर चलाया गया स्वच्छता अभियान सीडीओ मौके पर रहे मौजूद
भारत के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आज दूसरे दिन स्वच्छता अभियान गाजीपुर तिराहा मऊ जनपद में किया गया वह इस दौरान नगर पालिका से लेकर भाजपा के नेताओं से लेकर सीडीओ तक ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत किया।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विश्वकर्मा पूजा पर सजे मंदिर और प्रतिष्ठान, पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा बिल्थरारोड। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को नगर के विभिन्न हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक, मोटर पार्ट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। नगर के विश्वकर्मा मंदिरों में भी पूजा-अर्चना को लेकर पूरे दिन श्रद्धालुओं की धूम रही।नगर के मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी के समीप विश्वकर्मा मंदिर पर भव्य पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर प्रसाद एवं मिष्ठान ग्रहण किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्वमंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में मोदी जी दीर्घायु और स्वस्थ रहने के लिए हवन पूजन किया गया। लोगो ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तरक्की के रहा है और विश्व पटल पर छाया हुआ है। लोकगीत कलाकारों ने गीत के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा का गुणगान किया।इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेराम शर्मा, भाजपा नेत्री रीना राव, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सभासद / उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू, चुन्नू सिंह, महामंत्री कमल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, मंदिर के प्रबंधक राम उग्रह शर्मा, गुलाब शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा, भुनेश्वर शर्मा, मिथिलेश शर्मा, शिवशंकर शर्मा, दूधनाथ शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, सुरेश शर्मा, विक्रमा शर्मा, विनोद जायसवाल पप्पू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    4
    विश्वकर्मा पूजा पर सजे मंदिर और प्रतिष्ठान, पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा 
बिल्थरारोड। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को नगर के विभिन्न हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक, मोटर पार्ट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। नगर के विश्वकर्मा मंदिरों में भी पूजा-अर्चना को लेकर पूरे दिन श्रद्धालुओं की धूम रही।नगर के मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी के समीप विश्वकर्मा मंदिर पर भव्य पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर प्रसाद एवं मिष्ठान ग्रहण किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्वमंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में मोदी जी दीर्घायु और स्वस्थ रहने के लिए हवन पूजन किया गया। लोगो ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तरक्की के रहा है और विश्व पटल पर छाया हुआ है। लोकगीत कलाकारों ने गीत के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा का गुणगान किया।इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेराम शर्मा, भाजपा नेत्री रीना राव, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त,  सभासद / उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू, चुन्नू सिंह, महामंत्री कमल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, मंदिर के प्रबंधक राम उग्रह शर्मा, गुलाब शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा, भुनेश्वर शर्मा, मिथिलेश शर्मा, शिवशंकर शर्मा, दूधनाथ शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, सुरेश शर्मा, विक्रमा शर्मा, विनोद जायसवाल पप्पू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    11 hrs ago
  • “चूड़ी पहनो, औकात में रहकर बात करना” — रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कोतवाल आमने-सामने रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह के बीच भी तीखी बहस हुई। विवाद के दौरान बोले गए कुछ शब्दों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बाद में दोनों पक्षों के प्रदर्शन के बीच अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की। #Raebareli #RaebareliNews #FirozGandhiCollege #Sapa #SamajwadiParty #SamajwadiChhatraSabha #ABVP #ChhatraRajneeti #SadasyataAbhiyan #Kotwal #SPJiladhyaksh #VeerendraYadav #ShivShankarSingh #Police #CollegeVivad #TeekhiBahas #ViralVideo #ViralNews #UPNews #UttarPradeshNews #RaebareliBreaking #TajaKhabar #BreakingNews #SthaniyaSamachar #AajKiKhabar
    1
    “चूड़ी पहनो, औकात में रहकर बात करना” — रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कोतवाल आमने-सामने
रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह के बीच भी तीखी बहस हुई। विवाद के दौरान बोले गए कुछ शब्दों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बाद में दोनों पक्षों के प्रदर्शन के बीच अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की।
#Raebareli #RaebareliNews #FirozGandhiCollege #Sapa #SamajwadiParty #SamajwadiChhatraSabha #ABVP #ChhatraRajneeti #SadasyataAbhiyan #Kotwal #SPJiladhyaksh #VeerendraYadav #ShivShankarSingh #Police #CollegeVivad #TeekhiBahas #ViralVideo #ViralNews #UPNews #UttarPradeshNews #RaebareliBreaking #TajaKhabar #BreakingNews #SthaniyaSamachar #AajKiKhabar
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.