Shuru
Apke Nagar Ki App…
(धनबाद)चुनावी तैयारियों का अंतिम जायजा, उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर निरीक्षण
News Today Jharkhand
(धनबाद)चुनावी तैयारियों का अंतिम जायजा, उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर निरीक्षण
More news from झारखंड and nearby areas
- पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की म.डर — खांखी जंगल में अधजला श*व1
- बच्चा चोरी की घटना पर धनबाद एसएसपी ने धनबाद वासियों के लिए लिए एक विडिओ संदेश जारी किया है.1
- मटकुरिया में बच्चा चोर के आरोप में शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक किन्नर को भीड़ ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी है. जिसके लोगों किया बैंक थाने के पुलिस के हवाले भी कर दिया. वहीं ज्ञात हो कि धनबाद समेत आसपास के जिलों में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह ने गंभीर रूप ले लिया है। कई स्थानों पर केवल संदेह या सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों के आधार पर लोगों को “बच्चा चोर” बताकर भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। दुखद पहलू यह है कि इन घटनाओं में ज्यादातर निर्दोष राहगीर, मजदूर, भिक्षुक या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति हिंसा के शिकार हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धनबाद पुलिस लगातार सक्रिय है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक कदम उठा रही है1
- पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या के बाद झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गंभीर आरोप लगाया।1
- शनिवार को जामताड़ा में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के नेतृत्व में जामताड़ा मुख्यालय क्षेत्र में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च में एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी, विभिन्न थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यह संदेश देना था कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। एसपी राजकुमार मेहता ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने या चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों पर सीसीए सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) और एसएफटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) लगातार सक्रिय हैं तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि नगर निकाय चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।1
- झारखंड में इसी संथाल, छोटानागपुर क्षेत्र में, आप देखते होंगे किस प्रकार से आदिवासियों की खास करके जो भुईंहारी ज़मीन है, जो सेलेबल (sellable) नहीं है, बिकता नहीं है, उसका तो रसीद भी नहीं कटता है, पहनाई ज़मीन है... "लेकिन उसका भी नेचर चेंज करके दलाल, पदाधिकारी, सब मिलकर के लोग बेच रहे हैं।1
- #वासेपुर में ईद से पहले गोलियों की तड़तड़ाहट, फईम खान के बेटे के ड्राइवर को मारी गोली।1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर डीसी ने किया डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर में अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण Dhanbad .धनबाद डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर निकाय चुनाव की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। सबसे पहले डीसी शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम स्थित वाहन कोषांग पहुंचे। उन्होंने चुनाव कार्य में प्रयोग के लिए लगभग 250 बस एवं लगभग 250 छोटे वाहनों को तय रूट के अनुसार समय पर डिस्पैच सेंटर भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद डीसी व एसएसपी ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पदाधिकारियों को पोलिंग सामग्री मूवमेंट प्लान का पालन करने व रिसीविंग प्लान के अनुसार ध्यानपूर्वक सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड बार बने रिसीविंग टेबल, बज्रगृह, काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। भ्रमण के अंतिम चरण में दोनों पदाधिकारी मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचे। डिस्पैच सेंटर में सामग्री को समय पर रवाना करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड के लिए बने काउंटर, रिजर्व पोलिंग पार्टी के लिए बने शेड, कार्मिक कोषांग, पास कोषांग, मेडिकल कैंप, फुड सटॉल, कंट्रोल रुम और मीडिया कोषांग का भ्रमण कर अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि डिस्पैच के दिन सभी वाहन चालकों एवं पोलिंग पार्टी को कंट्रोल रुम से लगातार दिशा नर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहनों को समय पर डिस्पैच करने, डिस्पैच सेंटर से सीधे अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने, चुनाव संपन्न होने के बाद सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया।1
- जामताड़ा में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आशा गुप्ता ने पूरी ताकत झोंक दी। शहर में निकली रैली के जरिए उन्होंने बदलाव का संदेश दिया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों से हजारों की संख्या में समर्थक रैली में शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और झंडे लिए समर्थक सड़कों पर नजर आए। पूरे शहर में चुनावी उत्साह और समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। रैली ने शहर का भ्रमण किया और इस दौरान आशा गुप्ता ने लोगों से जनसमर्थन मांगा। समर्थकों ने जगह-जगह नारेबाजी कर बदलाव का संदेश दिया। आशा गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा शहर के सभी वार्डों से भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। इस बार बदलाव निश्चित है। जनता विकास चाहती है और हम उसी संकल्प के साथ मैदान में हैं। इस मौके पर शहर के जाने-माने समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, जामताड़ा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, राजा नित्य गोपाल सिंह सहित कई व्यापारी और समर्थक मौजूद रहे। तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि 15 साल के कुशासन के बाद अब बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है। सभी वार्डों से लोग बड़ी संख्या में निकलकर रैली में शामिल हुए हैं। जनता बदलाव के लिए तैयार है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इस शक्ति प्रदर्शन को अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं। फिलहाल जामताड़ा में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। प्रचार थमने के बाद अब सबकी नजर मतदान और परिणाम पर टिकी है।2