logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर में पशु तस्करी का बड़ा खुलासा, 4 पुलिसकर्मियों समेत 7 गिरफ्तार मुंगेर में पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मुफसिल थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 35 भैंस बरामद कीं, जिनमें चार मृत पाई गईं। साथ ही ट्रक, अपाचे बाइक, सात मोबाइल फोन और 47 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या बीआर-19जीए-3676 से बेरहमी से पशुओं को मुंगेर से खगड़िया ले जाया जा रहा है। कृष्णा सेतु के पास वाहन जांच के दौरान अपाचे सवार राकेश कुमार उर्फ घनश्याम को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुद को पशु तस्करी में लाइनर बताया। उसकी निशानदेही पर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। मोबाइल जांच और तकनीकी अनुसंधान में कथित तौर पर पशु तस्करी में कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद यातायात थाना के सअनि अयोध्या कुमार, चालक सिपाही विमलेश कुमार तथा मुफसिल थाना के गृह रक्षक अरविन्द यादव और अभिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। ट्रक चालक अमित कुमार उर्फ मैनू और सहायक चालक मो. जियाउल हक को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुफसिल थाना कांड संख्या 365/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

15 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
15 hrs ago

मुंगेर में पशु तस्करी का बड़ा खुलासा, 4 पुलिसकर्मियों समेत 7 गिरफ्तार मुंगेर में पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मुफसिल थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 35 भैंस बरामद कीं, जिनमें चार मृत पाई गईं। साथ ही ट्रक, अपाचे बाइक, सात मोबाइल फोन और 47 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या बीआर-19जीए-3676 से बेरहमी से पशुओं को मुंगेर से खगड़िया ले जाया जा रहा है। कृष्णा सेतु के पास वाहन जांच के दौरान अपाचे सवार राकेश कुमार उर्फ घनश्याम को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुद को पशु तस्करी में लाइनर बताया। उसकी निशानदेही पर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। मोबाइल जांच और तकनीकी अनुसंधान में कथित तौर पर पशु तस्करी में कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद यातायात थाना के सअनि अयोध्या कुमार, चालक सिपाही विमलेश कुमार तथा मुफसिल थाना के गृह रक्षक अरविन्द यादव और अभिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। ट्रक चालक अमित कुमार उर्फ मैनू और सहायक चालक मो. जियाउल हक को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुफसिल थाना कांड संख्या 365/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • BANKANEWS-बांका से बड़ी अपडेट! बिजली उपभोक्ता ध्यान दें ⚡ ⏰ आज सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक टाउन इलाके में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद। 🔧 नेहरू कॉलोनी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के चलते बाबू टोला, आजाद चौक, गांधी चौक समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 💡 बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें। 📢 मेंटेनेंस का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखना है। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📍 बांका की हर बड़ी खबर सबसे पहले
    1
    BANKANEWS-बांका से बड़ी अपडेट! बिजली उपभोक्ता ध्यान दें ⚡

⏰ आज सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक टाउन इलाके में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।
🔧 नेहरू कॉलोनी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के चलते बाबू टोला, आजाद चौक, गांधी चौक समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
💡 बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें।
📢 मेंटेनेंस का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखना है।
📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
📍 बांका की हर बड़ी खबर सबसे पहले
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस
    1
    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड की जमालपुर कांग्रेस ऑफिस के समीप एक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने की छापेमारी, खुद को बता रहा था अधिकारी। खुद को IAS अधिकारी और अजीत डोभाल का एजेंट बताने वाले युवक के ठिकाने पर छापेमारी, दो गाड़ियां जब्त गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप वार्ड संख्या 31 में शनिवार को पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू नामक व्यक्ति के ठिकाने से दो वाहनों समेत कई सामान जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कथित रूप से खुद को आईएएस अधिकारी बताता था जानकारी के अनुसार, खगड़िया डीआईयू के संजीत कुमार की टीम, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर तथा गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे छापेमारी शुरू की। कार्रवाई देर शाम करीब 8:30 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो वाहनों को जब्त किया। मनीष गुप्ता उर्फ चीकू को भी गिरफ्तार किया गया इनके पिता का नाम स्वर्गीय परमेश्वर गुप्ता है इनमें एक टेस्ला वाई कार, जिसका नंबर DL 9CBN 9002 बताया गया है, जबकि दूसरी गाड़ी डायकोर सफारी, जिसका नंबर DL3C-AX4911 बताया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों पर ‘GOVT OF INDIA’ लिखा हुआ था।छापेमारी के दौरान एक चादर में लिपटी हुई मूर्ति तथा एक झोले से कंप्यूटर सिस्टम और लैपटॉप भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर मनीष कुमार गुप्ता ने कथित तौर पर खुद को आईएएस अधिकारी बताया और यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अधीन एजेंट के रूप में काम करता है। हालांकि, उसके इन दावों की पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।छापेमारी के संबंध में गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर और अन्य पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल कोई बयान देने से इनकार किया। अधिकारियों ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद ही इस मामले में आधिकारिक बयान दिया जाएगा।पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी द्वारा किए गए दावे कितने सही हैं और जब्त वाहनों एवं अन्य सामान का वास्तविक उपयोग किस उद्देश्य से किया जाता था।
    4
    गोगरी प्रखंड की जमालपुर कांग्रेस ऑफिस के समीप एक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने की छापेमारी, खुद को बता रहा था अधिकारी।
खुद को IAS अधिकारी और अजीत डोभाल का एजेंट बताने वाले युवक के ठिकाने पर छापेमारी, दो गाड़ियां जब्त गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप वार्ड संख्या 31 में शनिवार को पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू नामक व्यक्ति के ठिकाने से दो वाहनों समेत कई सामान जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कथित रूप से खुद को आईएएस अधिकारी बताता था
जानकारी के अनुसार, खगड़िया डीआईयू के संजीत कुमार की टीम, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर तथा गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे छापेमारी शुरू की। कार्रवाई देर शाम करीब 8:30 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो वाहनों को जब्त किया। मनीष गुप्ता उर्फ चीकू को भी
गिरफ्तार किया गया इनके पिता का नाम स्वर्गीय परमेश्वर गुप्ता है इनमें एक टेस्ला वाई कार, जिसका नंबर DL 9CBN 9002 बताया गया है, जबकि दूसरी गाड़ी डायकोर सफारी, जिसका नंबर DL3C-AX4911 बताया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों पर ‘GOVT OF INDIA’ लिखा हुआ था।छापेमारी के दौरान एक चादर में लिपटी हुई मूर्ति तथा एक झोले से कंप्यूटर सिस्टम और लैपटॉप भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर मनीष कुमार गुप्ता ने कथित तौर पर खुद को आईएएस अधिकारी बताया और यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अधीन एजेंट के रूप में काम करता है। हालांकि, उसके इन दावों की पुलिस ने
आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।छापेमारी के संबंध में गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर और अन्य पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल कोई बयान देने से इनकार किया। अधिकारियों ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद ही इस मामले में आधिकारिक बयान दिया जाएगा।पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी द्वारा किए गए दावे कितने सही हैं और जब्त वाहनों एवं अन्य सामान का वास्तविक उपयोग किस उद्देश्य से किया जाता था।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • खगड़िया, 08 अगस्त 2026। बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर एवं जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर द्वारा चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने क्या कुछ कहा जरा सुनिए District Administration, Khagaria - Bihar
    1
    खगड़िया, 08 अगस्त 2026। बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर एवं जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर द्वारा चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत  विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने क्या कुछ कहा जरा सुनिए District Administration, Khagaria - Bihar
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • मुंगेर में छोटे भाई की हत्या के मामले में अदालत ने सजा सुनाई। मुंगेर: जमीन विवाद मामले में सगे भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या मामले में अदालत ने बड़े भाई और उसकी पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई है दोनों नाबालिक बच्चियों ने अदालत से अपनी माता-पिता को निर्दोष बताते हुए जय नहीं भेजने की गुहार लगाई मुंगेर व्यवहार न्यायालय के के एडीजे द्वितीय की अदालत ने वर्ष 2024 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में हुई बत्ती तुला उर्फ पिक की हत्या मामले में फैसला सुनाते हुए मृतक के बड़े भाई रहमतुल्ला उर्फ लालू एवं उसकी पत्नी शबनम प्रवीण को आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ में आर्म्स एक्ट में 55000 का जुर्माना भी लगाया।
    1
    मुंगेर में छोटे भाई की हत्या के मामले में अदालत ने सजा सुनाई। 
मुंगेर: जमीन विवाद मामले में सगे भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या मामले में अदालत ने बड़े भाई और उसकी पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई है दोनों नाबालिक बच्चियों ने अदालत से अपनी माता-पिता को निर्दोष बताते हुए जय नहीं भेजने की गुहार लगाई मुंगेर व्यवहार न्यायालय के के एडीजे द्वितीय की अदालत ने वर्ष 2024 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में हुई बत्ती तुला उर्फ पिक की हत्या मामले में फैसला सुनाते हुए मृतक के बड़े भाई रहमतुल्ला उर्फ लालू एवं उसकी पत्नी शबनम प्रवीण को आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ में आर्म्स एक्ट में 55000 का जुर्माना भी लगाया।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    18 hrs ago
  • 🚨 राशन लेने पहुंचे थे, लेकिन सर्वर ने करा दिया घंटों इंतजार! 😟 📍 बाराहाट में राशन का सर्वर फेल रहने से लाभुक परेशान बाराहाट में शनिवार को राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पॉश मशीन का सर्वर स्लो रहने के कारण घंटों तक राशन वितरण प्रभावित रहा। 🛜📱 कई लाभुक लंबे इंतजार के बाद निराश होकर बिना राशन लिए ही अपने घर लौट गए। वहीं, पीडीएस डीलरों का कहना है कि सर्वर की समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, जिससे राशन वितरण में लगातार परेशानी हो रही है। 👉 आखिर कब दूर होगी पॉश मशीन की तकनीकी समस्या? 👉 कब लाभुकों को बिना परेशानी के मिलेगा उनका राशन? 📢 बांका की हर खबर के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
    1
    🚨 राशन लेने पहुंचे थे, लेकिन सर्वर ने करा दिया घंटों इंतजार! 😟
📍 बाराहाट में राशन का सर्वर फेल रहने से लाभुक परेशान
बाराहाट में शनिवार को राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पॉश मशीन का सर्वर स्लो रहने के कारण घंटों तक राशन वितरण प्रभावित रहा। 🛜📱
कई लाभुक लंबे इंतजार के बाद निराश होकर बिना राशन लिए ही अपने घर लौट गए। वहीं, पीडीएस डीलरों का कहना है कि सर्वर की समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, जिससे राशन वितरण में लगातार परेशानी हो रही है।
👉 आखिर कब दूर होगी पॉश मशीन की तकनीकी समस्या?
👉 कब लाभुकों को बिना परेशानी के मिलेगा उनका राशन?
📢 बांका की हर खबर के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • जिले के ओल्हानी गांव में हुई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है
    1
    जिले के ओल्हानी गांव में हुई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • मुरली पहाड़ के पास युवक को राइफल से मारी गोली, हाथ में लगी #Munger #MungerNews #MungerPolice #MufassilThana #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #LocalNews #MungerUpdates #BiharCrime #NewsUpdate #MungerLive #FacebookNews #FBNews #BiharUpdates मुरली पहाड़ के पास युवक को राइफल से मारी गोली, हाथ में लगी #Munger #MungerNews #MungerPolice #MufassilThana #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #LocalNews #MungerUpdates #BiharCrime #NewsUpdate #MungerLive #FacebookNews #FBNews #BiharUpdates
    1
    मुरली पहाड़ के पास युवक को राइफल से मारी गोली, हाथ में लगी
#Munger #MungerNews #MungerPolice #MufassilThana #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #LocalNews #MungerUpdates #BiharCrime #NewsUpdate #MungerLive #FacebookNews #FBNews #BiharUpdates
मुरली पहाड़ के पास युवक को राइफल से मारी गोली, हाथ में लगी
#Munger #MungerNews #MungerPolice #MufassilThana #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #LocalNews #MungerUpdates #BiharCrime #NewsUpdate #MungerLive #FacebookNews #FBNews #BiharUpdates
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.